By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
July 22, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: भारत-इज़रायल की सीक्रेट पार्टनरशिप ने कैसे बदला मिडल ईस्ट का खेल!
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
India Isrelll - The Fourth
World

भारत-इज़रायल की सीक्रेट पार्टनरशिप ने कैसे बदला मिडल ईस्ट का खेल!

मोदी 2017 में इज़रायल जाने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बने

Last updated: अप्रैल 7, 2025 1:54 अपराह्न
By Rajneesh 1 वर्ष पहले
Share
6 Min Read
SHARE

गाजा पट्टी में एक बार फिर धमाके हो रहे हैं। इजरायल और हमास के बीच की यह जंग अब सिर्फ बमों की नहीं, बल्कि रणनीति की भी है। इस बार की जंग में एक नया मोड़ है, भारत की स्थिति।

आज हम बात करेंगे एक ऐसे संबंध की जो किताबों में नहीं, दस्तावेज़ों में नहीं, बल्कि पर्दों के पीछे तय हो रहा था। भारत और इज़रायल…दो देश जो सतह पर बिल्कुल अलग थे, लेकिन भीतर कहीं, इतिहास, संघर्ष और अस्तित्व की लहरों में एक ही सी धुन बज रही थी।

1948 में इज़रायल का जन्म हुआ। भारत ने उसे मान्यता तो दी, लेकिन औपचारिक रिश्ते नहीं बनाए। मुस्लिम बहुल देशों के साथ अपने संबंधों को देखते हुए भारत उस समय सावधान था। इज़रायल समझ रहा था, लेकिन खामोश रहा। दूसरी ओर, भारत जो तब अपनी खुद की नई पहचान और सीमाओं के संघर्ष में उलझा ये जानता था कि इज़रायल की तकनीक, खुफिया जानकारी और सैन्य ताकत उसकी सुरक्षा के लिए भविष्य में बेहद अहम हो सकती है।

1971 भारत-पाक युद्ध में भारत ने बांग्लादेश को आज़ाद कराने की लड़ाई लड़ी। इस दौरान, इज़रायल ने बिना शोर मचाए भारत को हथियार भेजे। यह वो दौर था जब दुनिया दो ध्रुवों में बंटी थी। अमेरिका और सोवियत संघ। भारत सोवियत के करीब था, इज़रायल अमेरिका के। लेकिन भारत को पता था कि अगर पाकिस्तान और चीन की मिलीभगत से कुछ असामान्य हुआ, तो इज़रायल की खुफिया एजेंसी मोसाद ही एकमात्र ताकत है जो उसे तुरंत actionable intelligence दे सकती है।

1980 के दशक में भारत और इज़रायल की खुफिया एजेंसियां RAW और Mossad ने गुप्त रूप से एक-दूसरे से संपर्क करना शुरू किया। पंजाब में खालिस्तान आंदोलन से लेकर कश्मीर की उथल-पुथल तक, कई बार इज़रायली तकनीक और सूचनाओं ने भारतीय एजेंसियों को अहम मदद पहुंचाई।

1984 में ऑपरेशन ब्लूस्टार से पहले, कहा जाता है कि इज़रायल ने भारतीय अधिकारियों को खालिस्तानी आतंकियों की हथियारों की सप्लाई चेन और विदेश में स्थित ट्रेनिंग कैंप्स की जानकारी दी थी।

1992 में, जब PV नरसिम्हा राव प्रधानमंत्री थे, तब भारत ने आधिकारिक रूप से इज़रायल के साथ राजनयिक संबंध स्थापित किए। यह वो मोड़ था जहां ‘गुप्त साझेदारी’ धीरे-धीरे ‘रणनीतिक साझेदारी’ में बदलने लगी। इज़रायल ने भारत को अत्याधुनिक ड्रोन, मिसाइल और निगरानी प्रणाली देने शुरू किए।

1999 कारगिल युद्ध में भारत ने पहली बार खुले तौर पर इज़रायली हथियारों और खुफिया मदद का इस्तेमाल किया। इज़रायल ने भारत को ‘लिजर्ड’ नामक लेज़र-गाइडेड मिसाइल सिस्टम भेजा, जिससे दुश्मन की बंकर-पोज़िशन्स को निशाना बनाया गया। साथ ही, इज़रायल ने भारत को UAV (Unmanned Aerial Vehicles) उपलब्ध कराए जिससे ऊंचाई वाले इलाकों में निगरानी आसान हुई…कहा जाता है सीमा पर लड़ाई भले भारत ने लड़ी, लेकिन उसकी आंखें और कान इज़रायल से जुड़े थे।

2014 के बाद, भारत-इज़रायल संबंधों में एक नया मोड़ आया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इज़रायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बीच व्यक्तिगत रिश्ते ने इस साझेदारी को और भी मजबूत बना दिया।

मोदी 2017 में इज़रायल जाने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बने। वहां की यात्रा सिर्फ कूटनीति नहीं, बल्कि एक दोस्ती का प्रदर्शन था। इस यात्रा में कई डिफेंस, साइबर सिक्योरिटी, एग्रीकल्चर और वॉटर मैनेजमेंट समझौतों पर हस्ताक्षर हुए।

इज़रायल की तकनीक जैसे ‘Heron’ ड्रोन, ‘Spike’ एंटी-टैंक मिसाइलें अब भारतीय सुरक्षा बलों के पास हैं। भारत की रक्षा रणनीति अब सिर्फ पाकिस्तान तक सीमित नहीं, बल्कि एक व्यापक सुरक्षा ढांचे की ओर बढ़ रही है जिसमें मध्य-पूर्व के बदले हुए समीकरण भी शामिल हैं।भारत-इज़रायल की साझेदारी ने न केवल दोनों देशों के रिश्तों को बदला, बल्कि मध्य-पूर्व की राजनीति को भी हिला दिया। UAE, सऊदी अरब जैसे देश, जो पहले इज़रायल से दूरी बनाए रखते थे, अब भारत की बदौलत कूटनीतिक रास्ते खोल रहे हैं।

भारत-इज़रायल की साझेदारी की सबसे बड़ी ताकत इसकी गुप्त प्रकृति रही है। न यह कभी दुनिया के सामने पूरी तरह उजागर हुई, न ही यह कभी खत्म हुई। यह साझेदारी सिर्फ हथियारों और सूचनाओं तक सीमित नहीं यह विश्वास और उद्देश्य की साझेदारी है।

मध्य पूर्व में आज जो ‘अब्राहम समझौते’ से लेकर ईरान-इज़रायल की तनातनी तक जो कुछ भी हो रहा है, उसमें भारत का स्थान अब केवल एक दर्शक का नहीं रहा। भारत अब एक स्मार्ट गेम चेंजर की भूमिका में है और यह बदलाव शुरू हुआ था, बहुत साल पहले, जब दिल्ली और तेल अवीव के बीच पहली बार गुप्त रूप से एक classified file की अदला बदली हुयी जिसके बारे में बहुत जानकारी कहीं नहीं मिलेगी।

You Might Also Like

Bhopal में 25 जुलाई से शुरू होगी इलेक्ट्रिक बस सेवा

Indore में किसानों की ट्रैक्टर रैली पर पुलिस कार्रवाई

IRCTC ने आसान की तत्काल टिकट बुकिंग प्रक्रिया

Indore में स्मार्ट मीटर के बाद बढ़े बिजली बिलों पर बवाल

Jagannath Rath Yatra 2026 आज से शुरू हुई आस्था की सबसे भव्य यात्रा

TAGGED: benjamin netanyahu, India-Israel secret partnership, middle east, Narendra Modi, Operation Blue Star 1984, thefourth, thefourthindia
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

WhatsApp Image 2025 02 13 at 12.14.26 PM - The Fourth
Sports

गिल के शतक से सीरीज का शुभ समापन!

1 वर्ष पहले

IPL RETENTIONS SPECIAL : टीमों ने इन महंगे नामों से किया किनारा

World Cup Hockey में भारत की जीत, भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने कनाडा को हराया

बांग्लादेश में ढाका की एक इमारत में आग लगने से 43 लोगों की हुई मौत, कई घायल !

South Africa Tour: तीनों फॉर्मेट के लिए अलग-अलग कप्तान, one day टीम में इंदौर के दो खिलाड़ी

You Might Also Like

Gupta-Navratri-ke-pehle-din-shuru-hoti-hai-10-mahavidyao-ki-sadhna
Religion

Gupta Navratri के पहले दिन से शुरू होती है दशमहाविद्याओं की साधना

7 दिन पहले
Indore-me-15-din-se-chatro-ka-aandolan-jari
Cities

Indore में 15 दिन से छात्रों का आंदोलन जारी

7 दिन पहले
MP-ke-4-khiladio-ka-Hockey-me-bada-chayan
Sports

एमपी के 4 खिलाड़ियों का Hockey में बड़ा चयन

7 दिन पहले
Sawan-me-Mahakal-ki-nayi-aarti-vyavastha-lagu
Religion

सावन में Mahakal की नई आरती व्यवस्था लागू

7 दिन पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?