By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
March 7, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: भारतीय सिनेमा की 5 कल्ट क्लासिक्स:-
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
WhatsApp Image 2023 09 23 at 6.14.15 PM - The Fourth
Entertainment

भारतीय सिनेमा की 5 कल्ट क्लासिक्स:-

ऐसी 5 फिल्में जो भारतीय सिनेमा के लिए बन गई कल्ट क्लासिक।

Last updated: सितम्बर 23, 2023 6:29 अपराह्न
By Ankit Kumar 2 वर्ष पहले
Share
5 Min Read
SHARE

“कल्ट क्लासिक”। आपने कई बार फिल्मी दुनिया में इस शब्द का इस्तेमाल होते हुए देखा होगा। और यह हर मूवी के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला शब्द नही है। सिर्फ कुछ खास मूवीज हैं जो इस श्रेणी में अपनी जगह बना पाती हैं। तो आइए मिलकर जानते हैं कि आखिर ऐसी कौन सी चीज़ जो एक फिल्म को कल्ट क्लासिक बना देती है और ऐसी 5 फिल्में जो भारतीय सिनेमा के लिए बन गई कल्ट क्लासिक।

क्या बनाता एक फिल्म को एक कल्ट क्लासिक
इंटरनेट की माने तो किसी भी फिल्म को एक कल्ट क्लासिक बनाने में हाथ होता है उसके फैनबेस का। और ऐसा बिल्कुल भी जरूरी भी नही है कि ये फैनबेस फिल्म के रिलीज़ के दौरान ही बन गया हो, जी नहीं। बल्कि ये वो रेसिपी है तो धीरे धीरे पकती है। ऐसा बिल्कुल हो सकता की अपने रिलीज़ के दौर में फिल्म फ्लॉप साबित हुई हो, मगर धीरे धीरे वर्ड ऑफ माउथ के जरिए, या फिर मिडनाइट स्क्रीनिंग्स और होम वीडियो डिस्ट्रीब्यूशन की वजह से वो फिल्म उस मुकाम पर पहुंच गई कि आज तक उस फिल्म की एक अलग पहचान, एक अलग फैनबेस मौजूद है।
1) मदर इंडिया

WhatsApp Image 2023 09 23 at 6.13.03 PM 1 - The Fourth

भारतीय सिनेमा में कल्ट क्लासिक की हमारी लिस्ट पर सबसे पहला नाम है “मदर इंडिया”। मेहबूब खान द्वारा निर्देशित इस फिल्म मे नरगिस, सुनील दत्त , राजेन्द्र कुमार और राज कुमार मुख्य भूमिका मे है। यह फिल्म एक बोहोत ही सटीक उदाहरण है इस बात को दिखाने मे कि महिला कहीं भी घर संभालने या परिवार की जिम्मेदारी उठाने मे पीछे नहीं है, बल्कि वक्त आने पर उनसे बेहतर भी साबित हो सकती है। ये फिल्म सिर्फ भारत मे ही नहीं, बल्कि विश्व मे भी प्रसिद्ध हुई। भारतीय सिनेमा को परिभाषित करने मे इस फिल्म का जिक्र हमेशा रहता है।

2) मुग़ल-ए-आजम

WhatsApp Image 2023 09 23 at 6.19.29 PM - The Fourth

मुग़ल बादशाह अकबर के समह की वो कहानी जिसमे उसका एक बिल्कुल ही अलग पहलू दिखाई देता है। जहां “जोधा अकबर” की तरह अकबर मोहब्बत की मिसाल नहीं बनते, बल्कि अपनी ही संतान की मोहब्बत से बगावत पर उतर आते हैं। के आसिफ की इस फिल्म के बारे मे बहुत से मजेदार facts आपको इंटरनेट पर पढ़ने को मिल जाएंगे, जिनमे से एक है कि इस फिल्म को बनने मे 16 साल का वक्त लगा था।

3) शोले

WhatsApp Image 2023 09 23 at 6.14.15 PM 1 - The Fourth

रमेश सिप्पी की इस फिल्म को भला कौन ही भूल सकता है। शायद ही कोई ऐसा भारतीय होगा जिसने अब तक शोले ना देखी हो। स्लिक एक्शन, खूबसूरत रोमांस, डकैतों का भारतीय गांवों मे खौफ, दोस्ती और दुश्मनी की एक बेहतरीन मिसाल है ये फिल्म। आज भी लोग इस फिल्म के उतने ही दीवाने हैं जितने पहले थे।

4) सत्या

WhatsApp Image 2023 09 23 at 6.19.29 PM 1 - The Fourth

यह वो फिल्म है जिसने फिल्मी जगत में तहलका मचा दिया। राम गोपाल वर्मा की निर्मित और अनुराग कश्यप द्वारा लिखित यह फिल्म भारतीय सिनेमा के लिए एक गेम चेंजर साबित हुई। इस फिल्म के डायलॉग्स से लेकर गाने यहां तक कि फिल्म के हीरो के लुक के कॉन्सेप्ट को भी बदल कर रख दिया। यह फिल्म अपने रिलीज़ के समय उतनी सफल नहीं थी जितनी बाद में जाकर बन गई।

5) गैंग्स ऑफ वासेपुर

WhatsApp Image 2023 09 23 at 6.19.29 PM 2 - The Fourth

धनबाद से सटे हुए एक छोटे से इलाके की कहानी। इलाका जितना छोटा, कहानी उतनी ही बड़ी। भारत की आजादी से लेकर वर्तमान समय तक की वासेपुर की पूरी दास्तान। एक ऐसा गैंगस्टर ड्रामा जिसके दोनो भाग आपको आपकी सीट से बांधने में बिल्कुल कामयाब रहेगी। फिल्म के डायलॉग्स आज भी सोशल मीडिया पर मीम्स के रूप में प्रसिद्ध हैं और कई लोगों की जुबान पर अब तक चढ़े हैं।

अगर आपने इन 5 फिल्मों में से एक भी नहीं देखी है, तो हमारा आपसे यही आग्रह है कि इन्हे जरूर देखें जिन्होंने भारतीय सिनेमा पर एक अमिट छाप छोड़ी है।

You Might Also Like

अश्लील कंटेंट पर सरकार की बड़ी कार्रवाई, 5 OTT प्लेटफॉर्म भारत में बैन

राज संग शादी कर सामंथा ने सबको चौंकाया

कालांतर में अमर : मनोज कुमार…परदे पर रचा गया भारत जो भारत की बात सुनाता था

असली हीरो की कहानी, “The Diplomat” के पीछे की शख्सियत

आज ही के दिन Premiere हुई ‘The Godfather’ आज भी सिनेमा के लिए एक बड़ी Inspiration

TAGGED: cult classics, cult classics moive, gangs of wasseypur, indian cinema, mother india, mughal-e-azam, satya, shole
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

rescue 1701825797 - The Fourth
India

जिंदगी की जंग जीत कर भी हार गई, अस्पताल में 5 साल की बच्ची की मौत

2 वर्ष पहले

“इंदौरी” रजत का कमाल, 17 साल बाद चेपॉक में बेंगलुरु की जीत

महाराष्ट्र में प्रसाद खाने के बाद 200 लोगों की बिगड़ी तबीयत !

America में नहीं घुस पायेंगे 12 देशों के नागरिक, Trump ने क्यूँ लगाया बैन?

RBI ने स्टार मार्क वाले नोट को वैध बताया

You Might Also Like

WhatsApp Image 2025 03 03 at 2.25.08 PM - The Fourth
Entertainment

97वें Oscar Awards: फिल्म जगत का सबसे बड़ा उत्सव

1 वर्ष पहले
madhubala - The Fourth
Fourth Special

वही दिन वही दास्तां : मोहब्बत के दिन जन्मी ‘मधुबाला’… लेकिन नसीब में नहीं थी मोहब्बत

1 वर्ष पहले
article photos 3 - The Fourth
Entertainment

Grammy Awards 2025: संगीत की दुनिया का सबसे बड़ा जश्न, नए सितारों की चमक

1 वर्ष पहले
WhatsApp Image 2025 01 16 at 2.34.02 PM - The Fourth
Entertainment

सैफ अब सेफ… लेकिन सिक्योरिटी के बावज़ूद कैसे हुई हमलावर की घर में एंट्री – एक्जिट?

1 वर्ष पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?