By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
July 22, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: जिंदगी की जंग जीत कर भी हार गई, अस्पताल में 5 साल की बच्ची की मौत
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
rescue 1701825797 - The Fourth
India

जिंदगी की जंग जीत कर भी हार गई, अस्पताल में 5 साल की बच्ची की मौत

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने X अकाउंट पर बच्ची को हर हाल में सुरक्षित निकालने का आश्वासन दिया था।

Last updated: दिसम्बर 6, 2023 8:12 अपराह्न
By Anushka 3 वर्ष पहले
Share
4 Min Read
SHARE

मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के पिपलिया रसोड़ा गांव में बोरवेल में फंसी मासूम माही को आखिरकार सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। माही 5 दिसंबर देर शाम खेत में खेलते 30 फीट गहरे बोरवेल में करीब 17 फीट गहराई में गिर गई थी। जिसके बाद पूरे गांव में हड़कम्प मच गया था। खुद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने X अकाउंट पर बच्ची को हर हाल में सुरक्षित निकालने का आश्वासन दिया था। वे लगातार जिम्मेदारों के संपर्क में थे।

10 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन

इस हादसे की सूचना बच्ची के परिजनों ने पुलिस प्रशासन को दी थी। सूचना मिलते ही SDRF और SDRF की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू कर दिया था। करीब 10 घंटे चले इस रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद आखिरकार मासूम माही को सुरक्षित निकाल लिया गया। मामले में MP धर्मराज मीना ने बताया कि, यह मामला बोदा पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत पिपलिया रसोदा गांव का है। मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने बोरवेल शाफ्ट के अंदर बच्ची को ऑक्सीजन उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई थी। रेस्क्यू टीम ने बोरवेल के पास ही सुरंग बनाकर देर रात करीब 2.30 बजे बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का बयान

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने ऑफिशियल X पर कहा कि, वह स्थानीय प्रशासन के संपर्क में हैं। उन्होंने लिखा, “SDRF, SDRF टीम और जिला प्रशासन की टीमें बच्ची को सुरक्षित बाहर निकालने की कोशिश कर रही हैं। मैं स्थानीय प्रशासन से लगातार संपर्क में हूं। हम बच्ची को सुरक्षित बाहर लाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। वहीं नव नियुक्त विधायक मोहन शर्मा पूरे समय घटना स्थल पर ही बने रहे।”

रेस्क्यू के बाद भी बच्ची नहीं बच सकी

करीब 10 घंटे बाद रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद माही को बोरवेल के 30 फीट गड्ढे से बाहर तो निकाल लिया गया। लेकिन मासूम बच्ची की हालत बहुत नाजुक हो गई, इसके बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए तुरंत भोपाल की हमीदिया अस्पताल रेफर किया गया। जहां उसकी जान नहीं बच सकी। बुधवार सुबह करीब 6 बजे माही ने भोपाल के हमीदिया अस्पताल में अपनी आखिरी सांस ली। अस्पताल में मौजूद डॉक्टर ने बताया कि गले में सूजन और सांस लेने में तकलीफ के चलते माही ज्यादा देर तक सरवाइव नहीं कर सकी।

पहले भी कई बच्चे बोरवेल में गिरे

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में बोरवेल में बच्चों के गिरने की ये कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी तमाम ऐसे मामले सामने आ चुके हैं। पिछले तीन साल की बात करें तो 8 ऐसे मामले दर्ज किए जा चुके हैं। नवंबर 2020 में निवाड़ी में प्रहलाद बोरवेल में गिरा था। फरवीर में 2022 में उमरिया में बोरवेल में गौरव तो दमोह में प्रिंस गिरा था। दिसंबर 2022 में बैतूल में तन्मय गिरा था। साल 2023 की बात करें तो फरवरी में छतरपुर में नैंसी बोरवेल में गिर गई थी. मार्च में विदिशा में लोकेश गिर गया था। अप्रैल में रायसेन में आशीष बोरवेल में गिरा था, वहीं जून 2023 में सीहोर में सृष्टि बोरवेल में गिर गई थी।

You Might Also Like

Mahoba : आल्हा गायन बचाने निकली बुंदेलखंड के युवाओं की टीम

Indore में 75 फीसदी बच्चों के दांतों में मिली सड़न

केदारनाथ मंदिर के दान के पैसों से VIP की खातिरदारी, हंगामा

बहन का कंकाल ले जाने वाले Jitu Munda को मिले 1.50 लाख

Chhattisgarh: अब टाइगर को मारने की सुपारी, पानी में जहर

TAGGED: borewell, hospital, JCB, Pipliya Rasoda village, Rajgarh, Shivraj Singh Chouhan
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

WhatsApp Image 2024 02 21 at 6.16.13 PM - The Fourth
India

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे ग्वालियर के नए एयर टर्मिनल का उद्घाटन !

2 वर्ष पहले

दिल्ली में ऐतिहासिक AI Summit, 100 से अधिक CEO और 20 राष्ट्राध्यक्ष शामिल

किस्सा लोकसभा चुनावों का!

देवी अहिल्याबाई होळकर: धर्म, न्याय और शक्ति का संगम

अमित शाह ने गिनाई पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की “दो बड़ी ग़लतियां”!

You Might Also Like

IMG 20260514 WA0013 - The Fourth
India

UP में तूफान, 94 की जान गई, भारी तबाही

2 महीना पहले
IMG 20260513 WA0017 - The Fourth
Education

NEET कांड में बच्चों के करोड़ो रु डूबे, 5000 रु वाले वाटसप ग्रुप का खुलासा

2 महीना पहले
IMG 20260512 WA00171 - The Fourth
India

Vinesh ने कहा ‘लड़ूंगी नहीं तो आइने में शक्ल नहीं देख पाऊंगी’

2 महीना पहले
IMG 20260512 WA0015 - The Fourth
Cities

PM Modi की अपील से बेपरवाह मध्यप्रदेश के नेता

2 महीना पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?