By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
September 5, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: CAA लागू होते ही देश में शुरू हुए प्रोटेस्ट!
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
WhatsApp Image 2024 03 12 at 10.59.47 PM - The Fourth
India

CAA लागू होते ही देश में शुरू हुए प्रोटेस्ट!

CAA बनने के पूरे 5 साल बाद लागू हुआ है।

Last updated: मार्च 12, 2024 11:11 अपराह्न
By Urva Richhariya 2 वर्ष पहले
Share
3 Min Read
SHARE

कल शाम यानी 11 मार्च, 2024 को पूरे देश में नागरिकता (संशोधन) नियम (CAA) लागू हो चुका है। CAA बनने के पूरे 5 साल बाद लागू हुआ है। CAA लागू होते ही जिसकी उम्मीद थी आखिरकार वो ही हुआ। पूरे देश के अलग-अलग राज्यों में जनता विरोध प्रदर्शन करने के लिए सड़क पर आ गई है । असम, बंगाल, दिल्ली और तमिलनाडु जैसे राज्यों में इसके लागू होने के पहले ही विरोध शुरू हो गया था।

असम के गुवाहाटी में “अखिल असम छात्र संघ” के सदस्यों का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे शहीद भवन में CAA के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। वीडियो में वे “NO CAA” के फ्लैग के साथ उसकी कॉपी के नकली पुतले जलाते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं कांग्रेस समेत कुछ अन्य पार्टियों ने कल ‘सरबतमक हड़ताल’ करने का आह्वान भी किया है। इस पर गुवाहाटी पुलिस ने इसमें शामिल सभी पार्टियों को नोटिस जारी कर दिया है।

यह फैसला आने के बाद दिल्ली और नोएडा में भी पुलिस ने सुरक्षा कड़ी कर दी है। CAA के नियम के लागू होने के कुछ घंटों बाद ही दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया में बिरादरी, MSF और NSU (I) के छात्र संगठनों ने परिसर में ही देर रात विरोध प्रदर्शन किया। जिसके बाद पुलिस आज सुबह से ही जामिया नगर में पेट्रोलिंग पर है।

केरल में भी ऐसे ही दृश्य देखने मिल रहे है। कल रात केरल में भारी मात्रा में मुस्लिम जनता की विरोध रैली निकलते दिखी थी। वहीं केरल पुलिस को CAA के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्र संगठन की भीड़ को काबू करने के लिए उन पर लाठीचार्ज करना पड़ा था। महिलाएं भी उस विरोध प्रदर्शन का हिस्सा थीं।

बंगाल और केरल के मुख्यमंत्रियों ने तो यह तक कह दिया है कि, वे अपने राज्यों में CAA लागू नहीं करेंगे। केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन का कहना है कि, केंद्र सरकार का चुनाव से पहले CAA के नियम लागू करने का कदम देश को परेशान करने वाला है। उन्होंने सवाल भी उठाए है कि लोकसभा चुनाव की घोषणा से ठीक पहले ही गृह मंत्रालय ने इस नियम को क्यों जारी किया है।

इन विरोध के बीच सरकार पर सवाल भी उठ रहे हैं कि, चुनाव के पहले ही सरकार ने CAA क्यों अधिसूचित किया है। इसके पहले या बाद में क्यों नहीं किया गया। कई लोग इसे SBI और इलेक्ट्रो बॉन्ड के संबंध से भी जोड़ रहे हैं। लोगों का कहना है कि, सरकार ने यह कदम SBI पर से ध्यान भटकाने के लिए उठाया है। CAA लागू होने के बाद से ही देश का पूरा ध्यान विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों पर चला गया है। ऐसे में सरकार और SBI को अपने काले कारनामों पर पर्दा डालने के लिए अच्छा मौका मिल गाया है।

You Might Also Like

Nikita Porwal अब मिस वर्ल्ड 2026 में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

Janmashtami पर मप्र के इन कृष्ण मंदिरों में उमड़ेगी आस्था

Hanuman Ansh के गाने ने बदली सुनील लोधी की जिंदगी

Mahakali में अक्षय खन्ना का रौद्र रूप देख मची हलचल

यश की Toxic में कितना दम, जानें फिल्म का पूरा रिव्यू

TAGGED: CAA, Central Government, delhi, Kerala, noida, Strike, Tamil Nadu, thefourth, thefourthindia, West Bengal
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

NCERT - The Fourth
Education

NCERT को मिला डीम्ड यूनिवर्सिटी का स्टेट्स

3 वर्ष पहले

Asian Games : Golden Boy के नाम एक और Gold, सिंधु भी QF मे।

इंदौर कलेक्टर को मानव अधिकार आयोग का नोटिस

पश्चिम बंगाल में संदेशखाली हिंसा को लेकर बवाल, फिर लगाई धारा 144

मणिपुर कांड में महिलाओं की आपबीती…पुलिस है असली विलेन !

You Might Also Like

drishyam-3-ka-nya-naam-sun-badha-darshako-ka-suspense
Entertainment

Drishyam 3 का नया नाम सुन बढ़ा दर्शकों का सस्पेंस

2 सप्ताह पहले
shravan-ke-aakhri-somvar-pr-shivmay-hua-ujjain-indore
Cities

Shravan के आखिरी सोमवार पर शिवमय हुआ उज्जैन-इंदौर

2 सप्ताह पहले
2030-tak-moon-par-khulenge-naukri-ke-naye-raste
Science

2030 तक Moon पर खुलेंगे नौकरी के नए रास्ते

2 सप्ताह पहले
indore-me-khula-14-d-cinema-wala-virtual-zoo
Cities

Indore में खुला 14-D सिनेमा वाला Virtual Zoo

2 सप्ताह पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?