By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
March 7, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: छत्तीसगढ़ में दागी प्रत्याशियों की भरमार, कई पर गंभीर केस
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
202310273075229 1698400501 - The Fourth
Politics

छत्तीसगढ़ में दागी प्रत्याशियों की भरमार, कई पर गंभीर केस

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव प्रत्याशियों के खिलाफ कई आपराधिक मामले।

Last updated: अक्टूबर 31, 2023 6:46 अपराह्न
By Parikshit 2 वर्ष पहले
Share
4 Min Read
SHARE

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के पहले चरण में किस्मत आजमा रहे उम्मीदवारों में से 26 ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज होने की जानकारी दी। इनमें से 16 गंभीर आपराधिक मामलों का सामना कर रहे हैं। उम्मीदवारों के खिलाफ जानबूझकर चोट पहुंचाने और धमकी देने जैसे मामले भी दर्ज हैं। छत्तीसगढ़ इलेक्शन वाच और एसोसिएशन फार डेमोक्रेटिक रिफार्म्स (एडीआर) की रपट के अनुसार, पहले चरण के 223 उम्मीदवारों में से 26 (12 फीसदी) उम्मीदवारों ने चुनाव आयोग को अपने खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज होने की जानकारी दी है। विपक्षी दल बीजेपी के 20 उम्मीदवारों में से पांच (25 फीसद) ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले होने की जानकारी दी है। वहीं, सत्ताधारी दल कांग्रेस के 20 में से दो (10 फीसद), आम आदमी पार्टी (आप) के 10 में से चार उम्मीदवार (40 फीसद) और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के 15 में से तीन (20 फीसद) उम्मीदवारों ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज होने का खुलासा किया है।

क्षेत्रों के लिहाज से आपराधिक मामले

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के पहले चरण के 20 निर्वाचन क्षेत्रों में से पांच (25 फीसद) कांकेर, चित्रकोट, खैरागढ़, पंडरिया और कवर्धा ऐसे हैं, जहां तीन या उससे अधिक उम्मीदवारों के खिलाफ आपराधिक मामले हैं। जिन भाजपा उम्मीदवारों ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले घोषित किए हैं, उनमें विजय शर्मा (कवर्धा), विक्रांत सिंह (खैरागढ़), विनायक गोयल (चित्रकोट-एसटी), आशाराम नेताम (कांकेर-एसटी) और सोयम मुक्का (सुकमा-एसटी) शामिल हैं। वहीं, कांग्रेस से शंकर ध्रुवा (कांकेर-एसटी) और नीलू चंद्रवंशी (पंडरिया), आम आदमी पार्टी से नरेंद्र भवानी (जगदलपुर), कोमल हुपेंडी (भानुप्रतापपुर), बोमधा मंडावी (चित्रकोट) और खडग़राज सिंह (कवर्धा) तथा जेसीसी (जे) से रवि चंद्रवंशी (पंडरिया), लकी मंगल नेताम (खैरागढ़) और सोनसाय कश्यप (बस्तर) ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले होने की जानकारी दी है। पहले चरण में कोटा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, चित्रकोट, जगदलपुर, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, केशकाल, कांकेर, भानुप्रतापपुर, अंतागढ़, मोहला-मानपुर, खुज्जी, डोंगरगांव, राजनांदगांव, डोंगरगढ़, खैरागढ़, कवर्धा और पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में मतदान होगा।

46 उम्मीदवार करोड़पति

पहले चरण में चुनाव लड़ रहे 223 उम्मीदवारों में से 46 उम्मीदवार करोड़पति हैं, जिनमें आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार खडग़राज सिंह 40 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति के साथ सबसे अमीर प्रत्याशी हैं। एसोसिएशन फार डेमोक्रेटिक रिफार्म्स (एडीआर) और छत्तीसगढ़ इलेक्शन वाच की रपट के अनुसार पहले चरण में चुनाव लडऩे वाले उम्मीदवारों की संपत्ति का औसत 1.34 करोड़ रुपए है। मिजोरम चुनाव मैदान में राजनीतिक दलों ने सबसे अधिक करोड़पति उम्मीदवारों पर चुनाव दांव लगाया है। राज्य में अब तक 174 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन-पत्र दाखिल किया है। इन उम्मीदवारों के शपथ-पत्र के आकलन के बाद सामने आया है कि नामांकन करने वाले कुल 114 उम्मीदवार (66 फीसद) करोड़पति हैं। इन करोड़पतियों में भी सबसे अधिक उम्मीदवार राज्य स्तरीय दलों ने जनता के बीच उतारे हैं। एसोसिएशन फार डेमोक्रेटिक रिफार्म्स (एडीआर) ने शपथ-पत्रों के अध्ययन के बाद यह रपट जारी की है। रपट के मुताबिक राष्ट्रीय दलों ने 43 उम्मीदवार (साठ फीसद) और राज्य स्तरीय दलों ने 36 करोड़पति उम्मीदवारों (90 फीसद) को चुनाव में उतरने का मौका दिया है, जबकि पंजीकृत गैर मान्यता दलों ने 29 और निर्दलीय तौर पर छह ऐसे उम्मीदवार हैं, जिन्होंने अपनी कुल संपत्ति का आकलन करोड़ों में बताया है। मिजोरम के बीते चुनाव में 209 उम्मीदवारों में से 116 उम्मीदवार करोड़पति थे, जबकि इस बार 174 में से 114 उम्मीदवार करोड़पति हैं।

You Might Also Like

Congress की 24 को भोपाल में किसान महा पंचायत – Rahul Gandhi और Kharge भी आएंगे भोपाल

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री AJIT PAWAR विमान हादसे में मृत, बारामती में शोक की लहर

BMC चुनाव : 41 साल बाद BJP का राज, चौंकाने वाली जीत और हैरान करने वाली हार

‘जो 500 करोड़ देगा.., वही मुख्यमंत्री बनेगा’ सिद्धू की पत्नी बोलीं

MP में विधानसभा सत्र… कई विधायक शादी में!

TAGGED: candidates, chhattisgarh, election, vidhansabha election
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

Hinduja Family - The Fourth
World

हिंदुजा परिवार के 4 सदस्यो को जेल, नौकरों के शोषण मामले में कोर्ट ने माना दोषी

2 वर्ष पहले

राजकुमार संतोषी को 2 साल की जेल, फिर मिली बेल !

अमेरिका बना भारतीय छात्रों की मौत का केंद्र, चार महीने में 11 की हत्या

विज्ञान की दुनिया में 7 भारतीय महिलाओं का कमाल !

अमेरिका की सीरिया पर बमबारी जारी: एक और आतंकी ढेर!

You Might Also Like

WhatsApp Image 2025 11 26 at 7.05.05 PM - The Fourth
Cities

कौन हैं रीना, जिन्हें कांग्रेस ने सौंप दी MP की कमान

4 महीना पहले
WhatsApp Image 2025 11 18 at 3.20.17 PM 1 - The Fourth
Politics

ये हैं लालू यादव का घर फोड़ने वाली 5 “मंथरा”… तेजस्वी के दोस्त

4 महीना पहले
WhatsApp Image 2025 10 31 at 1.20.46 PM - The Fourth
India

नक्सलियों के सरेंडर में मध्यप्रदेश पीछे, पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ में 2000 ने हथियार रखे

4 महीना पहले
WhatsApp Image 2025 10 28 at 1.17.54 PM - The Fourth
India

प्रशांत किशोर की गड़बड़ पकड़ाई …फर्जी वोट की बात करते हैं,खुद का वोट दो जगह

4 महीना पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?