By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
September 5, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: चीन में भूकंप से मची तबाही, 111 से ज्यादा लोगों की मौत
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
107349237 1702959976927 gettyimages 1866219576 vcg111470354769 - The Fourth
World

चीन में भूकंप से मची तबाही, 111 से ज्यादा लोगों की मौत

मरने वालों का आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है, रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

Last updated: दिसम्बर 19, 2023 3:38 अपराह्न
By Anushka 3 वर्ष पहले
Share
3 Min Read
SHARE

चीन में 18 दिसंबर देर रात भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिएक्टर स्केल पर 6.2 थी। भूकंप इतना शक्तिशाली था कि, भूकंप के झटके पाकिस्तान तक महसूस किया गया। चीन में भुकंप के कारण कई इमारतें जमींदोज हो गई। इस घटना में 111 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है जबकि, कई लोग घायल हैं। मरने वालों का आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है। मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। सोशल मीडिया पर चीन के विनाशकारी भूकंप की तस्वीरें और वीडियो लगातार सामने आ रही हैं। वीडियो में गिरी हुई छतें और अन्य मलबा देखा जा सकता है।

गांसु प्रांत में भी तेज झटके महसूस दिए। इसके पड़ोसी प्रांत किंघई के हैडोंग शहर में भूकंप से 11 अन्य लोग मारे गए और 100 घायल हो गए। सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने कहा कि, भूकंप से मकान ढहने समेत काफी नुकसान हुआ। लोगों को अपनी जान बचाने के लिए सड़कों पर दौड़ते हुए देखा जा सकता है।

बचाव कार्य शुरू, मौत का आंकड़ा अभी बढ़ सकता है

मंगलवार तड़के से राहत-बचाव कार्य चल रहा है। चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने लोगों से शांति बनाए रखने और सहयोग की अपील की है। जिनपिंग ने आश्वासन दिलाया कि खोज और राहत कार्य से जीवित बचे लोगों और उनकी संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी।

एक के बाद एक कई झटके लगे

भूकंप का केंद्र गांसु प्रांत की राजधानी लान्झू से लगभग 100 किलोमीटर (60 मील) दक्षिण पश्चिम में था। ऐसी रिपोर्ट है कि शुरुआती भूकंप के बाद कई छोटे झटके भी महसूस किए गए। शिन्हुआ ने बताया कि, भूकंप जो लगभग 570 किलोमीटर (350 मील) दूर उत्तरी शानक्सी प्रांत के शीआन में महसूस किया गया, उसकी तीव्रता 6.2 थी। कुछ स्थानीय गांवों में बिजली और पानी की आपूर्ति बाधित हो गई है।

चीन ने पहले भी झेले भूंकप

चीन में भूकंप असामान्य घटना नहीं हैं। इसी साल अगस्त में, पूर्वी चीन में 5.4 तीव्रता का भूकंप महसूस हुआ था, जिसमें 23 लोग घायल हो गए और दर्जनों इमारतें ढह गईं थी। सितंबर 2022 में, सिचुआन प्रांत में 6.6 तीव्रता का भूकंप आया, जिसमें लगभग 100 लोग मारे गए थे। इससे पहले 2008 में 7.9 तीव्रता के भूकंप में 87,000 से अधिक लोग मारे गए या लापता हो गए। मरने वालों में 5,335 स्कूली छात्र भी शामिल थे।

You Might Also Like

Nikita Porwal अब मिस वर्ल्ड 2026 में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

Janmashtami पर मप्र के इन कृष्ण मंदिरों में उमड़ेगी आस्था

Hanuman Ansh के गाने ने बदली सुनील लोधी की जिंदगी

Mahakali में अक्षय खन्ना का रौद्र रूप देख मची हलचल

यश की Toxic में कितना दम, जानें फिल्म का पूरा रिव्यू

TAGGED: china, earthquake, Gansu province, Jishishan county, Linxia, northwest China, thefourth, thefourthindia
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

WhatsApp Image 2024 09 13 at 5.33.06 PM - The Fourth
Business

अडानी ग्रुप पर हिंडनबर्ग ने फिर एक बम फोड़ा!

2 वर्ष पहले

23 अगस्त से लापता…इंदौर की श्रद्धा तिवारी मिल गई

एशिया की सबसे बड़ी झुग्गी बस्ती धारावी को रिडेवलप करेगा अडानी ग्रुप !

पुलिस ने 14 आरोपियों को किया गिरफ्तार, लोन दिलाने के नाम पर करते थे ठगी

इंडिया मे हिप हॉप आर्टिस्ट के पसंदीदा स्ट्रीटवियर ब्रांड

You Might Also Like

drishyam-3-ka-nya-naam-sun-badha-darshako-ka-suspense
Entertainment

Drishyam 3 का नया नाम सुन बढ़ा दर्शकों का सस्पेंस

2 सप्ताह पहले
shravan-ke-aakhri-somvar-pr-shivmay-hua-ujjain-indore
Cities

Shravan के आखिरी सोमवार पर शिवमय हुआ उज्जैन-इंदौर

2 सप्ताह पहले
2030-tak-moon-par-khulenge-naukri-ke-naye-raste
Science

2030 तक Moon पर खुलेंगे नौकरी के नए रास्ते

2 सप्ताह पहले
indore-me-khula-14-d-cinema-wala-virtual-zoo
Cities

Indore में खुला 14-D सिनेमा वाला Virtual Zoo

2 सप्ताह पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?