By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
July 21, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: चेन्नई “घोस्ट फैकल्टी स्कैम”, 2500 पदों में मात्र 211 प्रोफेसरों की भर्ती
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
Anna University Front - The Fourth
Education

चेन्नई “घोस्ट फैकल्टी स्कैम”, 2500 पदों में मात्र 211 प्रोफेसरों की भर्ती

एक प्रोफेसर 32 कॉलेजों में कर रहा काम।

Last updated: जुलाई 29, 2024 6:22 अपराह्न
By Urva Richhariya 2 वर्ष पहले
Share
3 Min Read
SHARE

तमिलनाडु के चेन्नई से एक बड़ा “घोस्ट फैकल्टी स्कैम” का मामला सामने आया है। चेन्नई में स्थित भ्रष्टाचार विरोधी एनजीओ “अरप्पोर इयक्कम” की जांच में पता चला कि, राज्य की “अन्ना यूनिवर्सिटी” के इंजीनियरिंग कॉलेजों में 211 प्रोफेसरों ने 2500 पदों को भरने के लिए एक से ज्यादा एंट्री दी हैं। यह मामला तब सामने आया, जब अरप्पोर इयक्कम ने जांच कर खुलासा किया कि 2023-24 सत्र के दौरान यूनिवर्सिटी के 353 प्रोफेसर एक साथ कई कॉलेजों में कार्यरत थे।

मामले के खुलासे के बाद अन्ना यूनिवर्सिटी ने मामले की जांच शुरू कर दी थी और कहा था कि वह इस स्कैम में शामिल 60 कॉलेजों को समन करेगी। अगर इस स्कैम में कॉलेजों की भागीदारी साबित हो जाती है, तो वह अस्थायी रूप से उन्हें निलंबित कर देगी। साथ ही सभी 211 प्रोफेसरों को भी बैन कर दिया जाएगा।

बाद में अरप्पोर इयक्कम को यूनिवर्सिटी की वेबसाइट में दर्ज प्रोफेसरों की आईडी से इस स्कैम की पुष्टि हुई। दरअसल, अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) की वेबसाइट पर हर एक प्रोफेसर को एक यूनिक आईडी दिया गया है। जिसके मुताबिक, एक कॉलेज में काम करने वाले प्रोफेसर को दूसरे कॉलेज में काम करने की अनुमति नहीं होती है।

हालांकि, जांच के दौरान पता चला कि एक ही प्रोफेसर बिना किसी उचित यूनिक आईडी के फर्जी तरीके से 10 से ज्यादा कॉलेजों में काम कर रहा है। जहां इंजीनियरिंग कॉलेज के लिए आईडी में दाढ़ी वाली तस्वीर का इस्तेमाल किया गया है, वहीं दूसरे के लिए बिना दाढ़ी का। अरप्पोर इयक्कम के मुताबिक, अन्ना यूनिवर्सिटी के 224 कॉलेजों में अभी तक कुल 353 प्रोफेसरों ने धोखाधड़ी की है।

सभी सबूत सामने आने के बाद अन्ना विश्वविद्यालय के कुलपति वेलराज ने कबूला कि यह आरोप सही हैं। वेलराज ने बताया कि, वर्तमान समय में 2000 पदों पर केवल 189 प्रोफेसर काम कर रहे हैं। 2000 प्रोफेसरों की जगह ये 189 प्रोफेसर एक से ज्यादा कॉलेजों में काम कर रहे हैं। एक प्रोफेसर ने तो 32 कॉलेजों में एक साथ काम किया है। स्वघोषणा के दौरान आधार नंबर एक-दूसरे से बदले गए थे। इस बात का पता यूनिवर्सिटी को उनकी जन्मतिथि देखकर पता चला। वेलराज ने कहा है कि, वह उन कॉलेजों पर भी निश्चित रूप से कार्यवाई करेंगे जिनमें यह स्कैम हुआ है।

इससे पहले भी अन्ना यूनिवर्सिटी की ऐसे ही एक और मामले में भागीदारी की खबर सामने आ चुकी है। इससे पहले भी 2019 में इसके प्रोफेसर मुसीबत में फंस चुके थे। दरअसल, 2019 में यूनिवर्सिटी ने मार्क्स-फॉर-मनी स्कीम में शामिल चार प्रोफेसरों को सस्पेंड कर दिया था। इस स्कीम में प्रोफेसरों ने छात्रों को अच्छे ग्रेड से पास करने की गारंटी के बदले 25,000 से 1 लाख रुपये तक की मांग की थी।

You Might Also Like

Bhopal में 25 जुलाई से शुरू होगी इलेक्ट्रिक बस सेवा

Indore में किसानों की ट्रैक्टर रैली पर पुलिस कार्रवाई

IRCTC ने आसान की तत्काल टिकट बुकिंग प्रक्रिया

Indore में स्मार्ट मीटर के बाद बढ़े बिजली बिलों पर बवाल

Jagannath Rath Yatra 2026 आज से शुरू हुई आस्था की सबसे भव्य यात्रा

TAGGED: anna university, arappor iyakkam, Chennai, Faculty scam, Tamil Nadu, thefourth, thefourthindia
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

download 1 4 - The Fourth
Sports

फुटबॉल कोच ने ज्योतिषी से चुनवाई टीम, अब मच रहा बवाल

3 वर्ष पहले

IPL RETENTIONS SPECIAL : टीमों ने इन महंगे नामों से किया किनारा

मुंबई- लाश के टुकड़े उबाले…अब खुले कई राज !

इंग्लैंड के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों से बाहर हुए कोहली और अय्यर

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद मे अब तक भारत क्यूँ नहीं?

You Might Also Like

Gupta-Navratri-ke-pehle-din-shuru-hoti-hai-10-mahavidyao-ki-sadhna
Religion

Gupta Navratri के पहले दिन से शुरू होती है दशमहाविद्याओं की साधना

6 दिन पहले
Indore-me-15-din-se-chatro-ka-aandolan-jari
Cities

Indore में 15 दिन से छात्रों का आंदोलन जारी

7 दिन पहले
MP-ke-4-khiladio-ka-Hockey-me-bada-chayan
Sports

एमपी के 4 खिलाड़ियों का Hockey में बड़ा चयन

7 दिन पहले
Sawan-me-Mahakal-ki-nayi-aarti-vyavastha-lagu
Religion

सावन में Mahakal की नई आरती व्यवस्था लागू

7 दिन पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?