By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
June 5, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: छत्तीसगढ़ में पिछले 15 दिनों में दूसरा बड़ा हमला, मुठभेड़ में 10 नक्सली हुए ढेर
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
j5q9fet8 chhattisgarh maoist - The Fourth
India

छत्तीसगढ़ में पिछले 15 दिनों में दूसरा बड़ा हमला, मुठभेड़ में 10 नक्सली हुए ढेर

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में मुठभेड़ के दौरान और 10 नक्सली हुए ढेर।

Last updated: मई 1, 2024 5:00 अपराह्न
By Divya 2 वर्ष पहले
Share
3 Min Read
SHARE

छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच पिछले कुछ समय से लगातार मुठभेड़ जारी है। पिछले 15 दिनों में सुरक्षा बलों द्वारा नक्सलियों पर हमला करने के बाद मंगलवार सुबह सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। मंगलवार को छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में मुठभेड़ के दौरान और 10 नक्सलियों को ढेर किया गया है। इनमें 3 महिलाएं भी शामिल हैं। साथ ही सुरक्षा बलों ने मौके से एक एके-47 राइफल और अन्य हथियारों, गोला-बारूद और विस्फोटकों का जखीरा भी बरामद किया है।

मंगलवार सुबह लगभग 6 बजे अबूझमाड़ इलाके में टेकमेटा और काकुर गांव के बीच जंगल में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। यह इलाका नक्सलियों का मजबूत गढ़ माना जाता है। बस्तर रेंज के आईजी सुंदरराज पी. ने बताया कि, नक्सलियों के खिलाफ यह ऑपरेशन लगभग 4 घंटे तक चला था। उन्होंने बताया कि, सोमवार रात को सोनू, जोगन्ना, विनय उर्फ अशोक समेत कई माओवादियों के यहां छिपे होने की जानकारी मिली थी। इसके आधार पर डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड और स्पेशल टास्क फोर्स ने मिलकर एंटी-नक्सल ऑपरेशन चलाया था।

इससे पहले 16 अप्रैल को सुरक्षा बलों ने कांकेर के काल्पेर गांव में एक ऑपरेशन में 29 नक्सलियों को मार गिराया था। इस मुठभेड़ में नक्सली कमांडर शंकर राव भी मारा गया था। 2024 की शुरुआत के बाद से माओवादियों के गढ़ बस्तर क्षेत्र में सुरक्षा बलों के साथ अलग-अलग मुठभेड़ में 79 नक्सली मारे गए है।

छत्तीसगढ़ में इस साल अब तक 80 नक्सली मारे गए हैं। 125 से अधिक गिरफ्तार किए गए हैं, जबकि 150 ने सरेंडर किया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार 2004-14 की तुलना में 2014-23 में देश में वामपंथी उग्रवाद से संबंधित हिंसा में 52 फीसदी की गिरावट आई है। इसके साथ ही मरने वालों की संख्या 6035 से 1868 यानी 69 फीसदी हो गई है।

हाल ही में बीजापुर जिले में नक्सली उन्मूलन अभियान से प्रभावित होकर 16 लाख के 5 इनामी सहित 16 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया था। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में 8 लाख का इनामी नक्सली अरुण कड़ती, 5 लाख का इनामी रमेश ऊर्फ मुन्ना हेमला, 1-1 लाख के इनामी शामिल हैं। आत्मसमर्पण करने पर इन्हें शासन की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति के तहत 25000-25000 रुपये नकद प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई थी।

You Might Also Like

Brown में दिखा करिश्मा कपूर का सबसे अलग अवतार

World Environment Day 2026 क्यों पूरी दुनिया के लिए अहम है

Indore में मासूम की माैत, परिवार ने गलत इलाज का आरोप लगाया

Indore में पानी चारी रोकने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगा रहे

मध्यप्रदेश में मंदिरों के लिए ‘Temple-Bond’

TAGGED: attach, chhattisgarh, encounter, Indian army, Naxal, thefourth, thefourthindia
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

WhatsApp Image 2025 02 27 at 5.01.42 PM - The Fourth
Religion

महाकुंभ का समापन: एक भव्य समागम की झलक!

1 वर्ष पहले

नफे सिंह राठी के हत्यारों का CCTV फुटेज सामने आया, कई लोगों के खिलाफ FIR दर्ज !

Uttarakhand के Pithoragarh में हुआ दर्दनाक हादसा,नदी में गिरी car 6 लोगों की मौत

Met Gala 2026 में भारतीय सितारों का जलवा, रेड कारपेट पर छाई शान

मुंबई के बांद्रा में 6 गाड़ियों से टकराई कार, 3 लोगों की मौत और 9 घायल

You Might Also Like

uttarakhand-me-fir-khila-valley-of-flowers-ka-saundarya
Fourth Special

उत्तराखंड में फिर खिला Valley of Flowers का सौंदर्य

3 दिन पहले
IIT-baba-adikarta-narayan-shoshan-ke-case-me-giraftar
National

IIT बाबा आदिकर्ता नारायण शोषण केस में गिरफ्तार

3 दिन पहले
IMG 20260601 WA0004 - The Fourth
India

केदारनाथ मंदिर के दान के पैसों से VIP की खातिरदारी, हंगामा

4 दिन पहले
Harmanpreet-kaur-ne-kaise-tay-kiya-Padma-Shri-tak-ka-safar
National

हरमनप्रीत कौर ने कैसे तय किया Padma Shri तक का सफर

2 सप्ताह पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?