By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
July 22, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देने के बाद BJP मुख्यालय पहुंचे !
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
gaurav vallabh joins bjp 56 - The Fourth
Politics

कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देने के बाद BJP मुख्यालय पहुंचे !

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा सच्चा “सनातनी” कांग्रेस में नहीं रह सकता ।

Last updated: अप्रैल 4, 2024 2:51 अपराह्न
By Divya 2 वर्ष पहले
Share
4 Min Read
SHARE

लोकसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस में इस्तीफों का दौर जारी है। कांग्रेस नेता और पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता रहे गौरव वल्लभ ने आज कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। पार्टी से इस्तीफ़ा देने के बाद गौरव वल्लभ भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय पहुंचे और ऐसी आशंका जताई जा रही है कि वह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकते हैं।

अपने इस्तीफे में उन्होंने सोशल मीडिया साईट एक्स पर एक पोस्ट लिखकर अपना इस्तीफा दिया है। उन्होंने अपने पोस्ट में पार्टी छोड़ने की वजहें भी बताई है। उन्होंने लिखा है कि, वह सनातन विरोधी नारे नहीं लगा सकते और ना ही सुबह-शाम देश के ‘वेल्थ क्रिएटर्स’ को गाली दे सकते हैं। यही वजह है कि, उन्होंने कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता के साथ-साथ सभी पदों से भी इस्तीफा दे दिया है।

वल्लभ कई महीनों से पार्टी की ओर से टेलीविजन कार्यक्रमों में शामिल नहीं हो रहे थे और लंबे समय से उनकी कोई प्रेस वार्ता भी नहीं हुई थी। गौरव के इस्तीफे पर कांग्रेस के पूर्व नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा-सच्चा “सनातनी” कांग्रेस में नहीं रह सकता ।

गौरव वल्लभ ने ‘एक्स’ पर कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के नाम दो पेज का इस्तीफा लिख कर पोस्ट किया है। वल्लभ ने कहा, जब मैंने कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की तब मेरा मानना था कि, कांग्रेस देश की सबसे पुरानी पार्टी है। यहां युवाओं के विचारों को महत्व दिया जाता है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में मैंने देखा है कि पार्टी नए विचारों वाले युवाओं को अपना नहीं पा रही है। गौरव ने आगे कहा, ‘कांग्रेस पार्टी का ग्राउंड लेवल कनेक्ट पूरी तरह से टूट चुका है, जो नये भारत की आकांक्षा को बिल्कुल भी नहीं समझ पा रही है। जिसके कारण न तो पार्टी सत्ता में आ पा रही और ना ही मजबूत विपक्ष की भूमिका निभा पा रही है।

गौरव वल्लभ ने पत्र में लिखा

अयोध्या में प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा में कांग्रेस पार्टी के स्टैंड से मैं क्षुब्ध हूं और मैं जन्म से हिंदू और कर्म से शिक्षक हूं। पार्टी के इस स्टैंड ने मुझे हमेशा असहज किया, परेशान किया। पार्टी और गठबंधन से जुड़े कई लोग सनातन के विरोध में बोलते हैं, और पार्टी का उसपर चुप रहना, उसे मौन स्वीकृति देने जैसा है। आर्थिक मामलों पर वर्तमान समय में कांग्रेस का स्टैंड हमेशा देश के वेल्थ क्रिएटर्स को नीचा दिखाने का, उन्हें गाली देने का रहा है। इन दिनों पार्टी गलत दिशा में आगे बढ़ रही है।

गौरव वल्लभ के राजनीतिक करियर की बात की जाए तो 2019 में उन्होंने पहली बार झारखंड के जमशेदपुर ईस्ट से चुनाव लड़ा था। वल्लभ को 18 हजार से अधिक वोट मिले और वह तत्कालीन सीएम रघुबर दास और सरयू रॉय के बाद तीसरे स्थान पर रहे थे‌। इसके बाद 2023 में उन्होंने राजस्थान में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान उदयपुर से चुनाव लड़ा था। लेकिन गौरव वल्लभ यहां बीजेपी के ताराचंद जैन से 32 हजार से ज्यादा वोटों से हार गए थे ।

You Might Also Like

Bhopal में 25 जुलाई से शुरू होगी इलेक्ट्रिक बस सेवा

Indore में किसानों की ट्रैक्टर रैली पर पुलिस कार्रवाई

IRCTC ने आसान की तत्काल टिकट बुकिंग प्रक्रिया

Indore में स्मार्ट मीटर के बाद बढ़े बिजली बिलों पर बवाल

Jagannath Rath Yatra 2026 आज से शुरू हुई आस्था की सबसे भव्य यात्रा

TAGGED: bjp, congress, Congress Party, Gaurav Vallabh, Jamshedpur, lok sabha, Lok Sabha election, thefourth, thefourthindia
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

WhatsApp Image 2025 12 04 at 12.45.53 PM - The Fourth
Cities

‘Private Hospital में Caesarean Delivery का दबाव नहीं बनाया जाएं’ मुख्यमंत्री ने कहा…!

8 महीना पहले

अयोध्या राम मंदिर की सुरक्षा करेगा इजराइली एंटी-ड्रोन सिस्टम !

केंद्र ने ‘No-Detention policy’ खत्म करने का लिया फैसला, तमिलनाडु सरकार ने किया इनकार

बाबा सिद्दीकी केस: 3 महीनों से चल रही थी हत्या की साजिश, ऑनलाइन सीखी थी शूटिंग

पूजा खेड़कर मामले की चिंगारी से फैलते जा रही आग, सुलग रहे नए मामले

You Might Also Like

Gupta-Navratri-ke-pehle-din-shuru-hoti-hai-10-mahavidyao-ki-sadhna
Religion

Gupta Navratri के पहले दिन से शुरू होती है दशमहाविद्याओं की साधना

7 दिन पहले
Indore-me-15-din-se-chatro-ka-aandolan-jari
Cities

Indore में 15 दिन से छात्रों का आंदोलन जारी

7 दिन पहले
MP-ke-4-khiladio-ka-Hockey-me-bada-chayan
Sports

एमपी के 4 खिलाड़ियों का Hockey में बड़ा चयन

7 दिन पहले
Sawan-me-Mahakal-ki-nayi-aarti-vyavastha-lagu
Religion

सावन में Mahakal की नई आरती व्यवस्था लागू

7 दिन पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?