By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
March 8, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: दस हजार महिलाओ के प्रसव करवा चुकी हैं कथिजा
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
Fourth Special

दस हजार महिलाओ के प्रसव करवा चुकी हैं कथिजा

कथिजा ने जब काम शुरू किया था, तब खुद गर्भवती थीं

Last updated: जुलाई 4, 2023 5:17 अपराह्न
By Parikshit 3 वर्ष पहले
Share
4 Min Read
SHARE

चैन्नई/ तमिलनाडु के स्वास्थ्य केंद्र में तीन दशक से काम करने वाली कथिजा बीबी के करियर पर किताब लिखी जा सकती है। 1990 में जब कथिजा ने काम शुरू किया था, तब खुद गर्भवती थीं और अब तक दस हजार से ज्यादा महिलाओं का सफल प्रसव करवा चुकी हैं। हाल ही में वो रिटायर हुई हैं। तमिलनाडु सरकार की तरफ से उन्हें नवाजा भी गया है। स्वास्थ्य मंत्री एमए सुब्रह्मण्यम ने कथिजा के काम के दौरान एक भी बच्चे की मौत न होने पर उन्हें राजकीय सम्मान देने की बात कही। तमिलनाडु में एक तरफ शिशु मृत्यु दर का ग्राफ नीचे आ रहा है, दूसरी तरफ कथिजा जैसे उदाहरण भी हैं, जिनकी अपने पेशे के प्रति ईमानदारी ऐसी है कि अपने लंबे करियर में दस हजार बच्चोंका जन्म करवा चुकी हैं।

बदल रहा है दौर

वो बताती हैं कि मैं सात महीने की गर्भवती थी, तब भी दूसरी महिलाओं की मदद करती थी। दो महीने की मेटरनिटी लीव ली और फिर काम पर लौट आई। तभी से लगातार काम कर रही हूं। मैंने ये नजदीक से देखा है कि लड़की का जन्म होने पर किस तरह लोगों के चेहरे मुरझा जाते थे, लेकिन अब दौर बदल रहा है। अब तो मिठाइयां बंटती हैं। मैं जानती हूं कि महिलाएं प्रसव पीड़ा से किस तरह परेशान रहती हैं। उन्हें सहज और मजबूत बनाना ही मेरा पहला काम है। कथिजा जिस स्वास्थ्य केंद्र में काम कर रही हैं, वह चेन्नई से डेढ़ सौ किलोमीटर दूर विल्लूपुरम में है। उनका क्लिनिक सीजेरियन डिलेवरी के लिए मुफीद नहीं है, इसके बावजूद कथिजा मुश्किल से मुश्किल डिलेवरी भी आसानी से करवा लेती हैं। वे नर्स हैं, लेकिन उन पर डॉक्टरों से ज्यादा लोगों को भरोसा है। कम उम्र से ही व्यवस्थाओं की कमी और गरीबी में पलीं कथिजा जानती हैं कि गांव के लोगों के पास इलाज के लिए मोटा पैसा नहीं है। वह बताती हैं कि जब मैंने काम शुरू किया, तब हमारे स्वास्थ्य केंद्र में एक डॉक्टर, सात सहायक और दो नर्स थीं। शुरुआत में मैं काफी व्यस्त रहती थी, इस कारण खुद के बच्चों की भी देखभाल नहीं कर पाई। पारिवारिक कार्यक्रम में भी नहीं गई, लेकिन जो सीखा, वो आज तक सुकून देता है।

पचास से ज्यादा जुड़वां

सामान्य दिनों में कथिजा एक या दो प्रसव करवा देती हैं, लेकिन उन्हें आठ मार्च, 2000 का वह दिन याद है, जब उन्होंने दो महिलाओं को तड़पते हुए उनका नाम लेते सुना। उन दोनों की किसी तरह डिलेवरी करवाई और छह महिलाएं और रोती-बिलखती आ गईं। उस दिन मैंने करीब दस प्रसव करवा दिए थे। पचास से ज्यादा जुड़वां और दो केस तीन बच्चों के एक साथ करवा चुकी हूं। मैंने हर तरह के केस देखे हैं। कुछ पति, लड़की के जन्म लेने पर पत्नी से मिलने भी नहीं आते, तो कुछ महिलाएं तीसरी बेटी के जन्म पर रोने लग जाती हैं

You Might Also Like

छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती 2026: इतिहास, महत्व और प्रेरणा का प्रतीक

Basant Panchami और वाग्देवी की विरासत जो आज भी भारत से दूर है

Disability को समझने और स्वीकारने की दिशा में दुनिया का सबसे महत्वपूर्ण कदम: International Day of Persons with Disabilities

वो पुराने दिन : आज ही के दिन उधार की साड़ी पहनकर पहली बार एक भारतीय लड़की बनी थी मिस वर्ल्ड

सांकेतिक भाषा मनुष्य की सबसे अहम खोजों में से एक

TAGGED: #chennai, #delivery, #healthminister, #Kathijabai, #masubramanian, #newbornbaby, #nurse, #pregnant, #tamilnadu
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

WhatsApp Image 2023 10 09 at 7.20.18 PM - The Fourth
World

दुनिया के ज्यादातर तख्तापलट मे अमेरिका का हाथ

2 वर्ष पहले

वही दिन, वही दास्तां : कर्पूरी ठाकुर का जन्म…उनके मुख्यमंत्री चुने जाने वाले दिन पिता को जमींदार ने पीटा था!

वीर सावरकर…एक अमर क्रांतिकारी कवि, जो अपनी कविताएं दीवारों पर कोयले, कील और नाखून से कुरेदते थे।

रूस ने तोड़ा ‘CTBT’ नाम का ऐतिहासिक करार, DRILL कर सभी को चौंकाया

पैसों के लालच में लि डॉक्टर ने गर्भ में पल रहे 900 बच्चों की जान !

You Might Also Like

WhatsApp Image 2025 09 19 at 8.00.16 PM - The Fourth
Fourth Special

वो पुराने दिन : न्यूज़ीलैंड बना पहला देश जिसने महिलाओं को दिया वोट देने का अधिकार

6 महीना पहले
WhatsApp Image 2025 09 15 at 4.11.24 PM - The Fourth
Fourth Special

रंग, रस और राष्ट्र का आईना…दूरदर्शन, भारत देश के चैनल की 66वीं सालगिरह

6 महीना पहले
WhatsApp Image 2025 09 13 at 4.53.21 PM - The Fourth
Fourth Special

वो पुराने दिन : लौह पुरुष सरदार पटेल की निर्णायक पुलिस कार्रवाई और हैदराबाद का विलय

6 महीना पहले
WhatsApp Image 2025 09 06 at 5.17.54 PM - The Fourth
Fourth Special

वो पुराने दिन : 1965 का भारत-पाक युद्ध, आज ही के दिन भारत के पराक्रम ने पाकिस्तान को खदेड़ा था

6 महीना पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?