By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
June 5, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: डीपफेक वीडियो गुमराह करने का नया अस्त्र, लोकसभा चुनावों के दौरान सभी फेक वीडियो कॉंग्रेस के सपोर्ट मे
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
65c5abb32fca5 deepfake 093601837 16x9 1 - The Fourth
India

डीपफेक वीडियो गुमराह करने का नया अस्त्र, लोकसभा चुनावों के दौरान सभी फेक वीडियो कॉंग्रेस के सपोर्ट मे

रणवीर से पहले आमिर खान भी deepfake का शिकार हुए थे।

Last updated: अप्रैल 30, 2024 6:45 अपराह्न
By Rajneesh 2 वर्ष पहले
Share
4 Min Read
SHARE

लोकसभा चुनाव के बीच कई ऐसे वीडियो सामने हैं, जिसे एआई की मदद से एडिट कर वायरल किया जाता है। पिछले दिनों रणवीर सिंह का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वो बीजेपी और मोदी की आलोचना कर रहे हैं। वीडियो के अंत मे ‘वोट फॉर कॉंग्रेस’ का एड भी नजर आ रहा है। हालांकि पड़ताल की गई तो ये वीडियो फेक पाया गया। रणवीर का ओरिजनल वीडियो वाराणसी का है जिसमें उन्होंने पीएम के कामों की तारीफ की थी। रणवीर से पहले आमिर खान भी deepfake का शिकार हुए थे। उस फेक वीडियो में आमिर भी कांग्रेस का प्रचार करते हुए पीएम मोदी की आलोचना कर रहे थे। ये क्लिप 2016 के सत्यमेव जयते शो से लिया गया था। आमिर ने फेक वीडियो का खंडन किया था। अब ऐसा ही एक और वीडियो सामने आया है, जो केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से जुड़ा है। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में दावा किया जा रहा है कि अमित शाह चुनाव के बाद एससी, एसटी और ओबीसी आरक्षण को खत्म करने की बात कह रहे हैं। पड़ताल करने पर यह वीडियो फर्जी पाया गया। गृह मंत्रालय ने भी इसके खिलाफ सख्त ऐक्शन का आदेश दिया जिसके बाद दो लोगों को अब तक गिरफ्तार भी किया जा चुका है। लोकसभा चुनाव की हलचल के बीच इस फेक वीडियो के जरिए देश में माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही थी।

गौर करने वाली बात?

गौर करने वाली बात ये है कि, सभी भ्रामक वीडियो सीधे तौर पर कॉंग्रेस को सपोर्ट और बीजेपी की आलोचना के लिए बनाये गये हैं। ढेरों कांग्रेस नेताओं सहित पार्टी की तेलंगाना और झारखंड इकाइयों ने अपने ऑफिसीअल अकाउंट्स पर इन भ्रामक वीडियो को शेयर भी किया है। ऐसे मे कॉंग्रेस सवालों के घेरे मे है कि क्या वह प्रचार और मोदी के खिलाफ फेक वीडियो बनवाकर जनता को गुमराह कर रही है?

शाह ने राहुल पर किया हमला

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी पर राजनीति का स्तर गिराने का गंभीर आरोप लगया है। उन्होंने कहा कि “कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष पूरा जतन कर रहे हैं कि राजनीति को और गर्त में धकेल दिया जाए। उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपने एक फर्जी वीडियो का जिक्र करते हुए कहा कि पूरी कांग्रेस पार्टी चुनावों में होने वाली अपनी दुर्दशा की आशंका से हताश हो गई है।”

भारत मे अब तक कोई नकेल नहीं

वर्तमान में डीपफेक एक घातक टेक्नोलॉजी बन गयी है। इस तकनीक को सीमित करने के लिए अब तक कोई कानून भी भारत में नहीं है। खासतौर पर गुज़र चुके व्यक्ति या सेलिब्रिटीज के वीडियो बनाते समय उनके परिवार से अनुमति मांगना आवश्यक होना चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा। लोगों के शब्दों को बदलना, उनकी आवाज का दुरुपयोग करना, उनके चेहरे को किसी और के धड़ पर लगाने से मतदाताओं को गुमराह किया जा सकता है।

You Might Also Like

Brown में दिखा करिश्मा कपूर का सबसे अलग अवतार

World Environment Day 2026 क्यों पूरी दुनिया के लिए अहम है

Indore में मासूम की माैत, परिवार ने गलत इलाज का आरोप लगाया

Indore में पानी चारी रोकने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगा रहे

मध्यप्रदेश में मंदिरों के लिए ‘Temple-Bond’

TAGGED: AI, amir khan, BJP Government, BJP Party, congress, congress government, Deepfake, deepfake Video, lok sabha, Ranveer Singh, thefourth, thefourthindia
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

WhatsApp Image 2025 11 18 at 3.20.17 PM 1 - The Fourth
Politics

ये हैं लालू यादव का घर फोड़ने वाली 5 “मंथरा”… तेजस्वी के दोस्त

7 महीना पहले

चुनाव से पहले झारखंड में 15 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण!

पुलिस स्मृति दिवस पर दी गई शहीद जवानों को श्रद्धांजलि

Cannes 2026 में भारत का दमदार जलवा

महिलाओं पर गलत बोलने वाले कथावाचक अनिरुद्धाचार्य पर केस का आदेश

You Might Also Like

uttarakhand-me-fir-khila-valley-of-flowers-ka-saundarya
Fourth Special

उत्तराखंड में फिर खिला Valley of Flowers का सौंदर्य

2 दिन पहले
IIT-baba-adikarta-narayan-shoshan-ke-case-me-giraftar
National

IIT बाबा आदिकर्ता नारायण शोषण केस में गिरफ्तार

2 दिन पहले
IMG 20260601 WA0004 - The Fourth
India

केदारनाथ मंदिर के दान के पैसों से VIP की खातिरदारी, हंगामा

4 दिन पहले
Harmanpreet-kaur-ne-kaise-tay-kiya-Padma-Shri-tak-ka-safar
National

हरमनप्रीत कौर ने कैसे तय किया Padma Shri तक का सफर

2 सप्ताह पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?