By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
March 7, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: दीपिका या किसी भी अन्य व्यक्ती को ट्रोल करना गलत, परिणाम हो सकते है घातक
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
download 1 4 - The Fourth
Entertainment

दीपिका या किसी भी अन्य व्यक्ती को ट्रोल करना गलत, परिणाम हो सकते है घातक

आजकल इंटरनेट पर ऑनलाइन ट्रोलिंग बहुत आम हो गई है।

Last updated: मई 24, 2024 5:51 अपराह्न
By Rajneesh 2 वर्ष पहले
Share
4 Min Read
SHARE

आज का दौर इतना टॉक्सिक हो चला है कि अगर मैं सिर्फ एक बेसिक व्हाइट पिक्चर भी पोस्ट कर दूं तो आधे उसमे भी कोई ना कोई कमी निकालकर गालियां देने लगेंगे। हर कोई अब या तो बहुत सेंसिटिव है या बिल्कुल ही सेंसिटिव नहीं है। यूं तो सोशल मीडिया हमारे लिए कई मायनों में लोगों के लिए सही साबित हुआ है, पर हम यह भी नकार नहीं सकते कि कई प्लेटफ़ॉर्म्स पर ऑनलाइन क्राइम भी बढ़े हैं। साइबर क्राइम के अलावा आज एक और समस्या है, जो अब विकराल रुप धारण करती जा रही है। हंसी मज़ाक से शुरु हुआ ट्रोलिंग, अब इंटरनेट के बदलते स्वरूप के चलते कैरेक्टर को नीचे गिराने जैसी गंभीर समस्या बनता जा रहा है।

आजकल इंटरनेट पर ऑनलाइन ट्रोलिंग बहुत आम हो गई है और कई लोग सोशल मीडिया पर आलोचना का शिकार हो जाते हैं, जिसका मानसिक स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है।

बीते दिनों कोयंबटूर से एक घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। जिसमें एक छोटी सी बच्ची छत से गिरने वाली थी। अंततः बच्ची को पड़ोसियों ने बचा लिया। कई यूजर्स ने बच्ची को बचाने के लिए अपनी जान जोखिम में डालने वाले पड़ोसियों की तारीफ की।हालांकि, बहुत लोगों ने बच्ची की मां को घटना का जिम्मेदार ठहराते हुए खूब ट्रोल किया। मीडिया और टीवी चैनल्स ने भी उसे लापरवाह मां बताया। यही ट्रोलिंग उस बच्ची की माँ रम्या के लिए जानलेवा बन गई। रम्या ट्रोलिंग से काफी परेशान हो गई और डिप्रेशन में जाने के बाद उसने सूइसाइड कर ली। अब भला किसे इसका जिम्मेदार थहराया जाये?

सोशल मीडिया ट्रोलिंग का महिलाओं पर गहरा मनोवैज्ञानिक प्रभाव पड़ सकता है। नकारात्मक टिप्पणियों और धमकियों की लगातार बौछार से चिंता, डिप्रेसन और कम आत्मसम्मान हो सकता है।

हाल ही मे ऐसी ही एक घटना ऐक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के साथ भी देखने मिली है। हाल ही में दीपिका मुंबई में हुए मतदान में वोट देने निकली थीं। दीपिका की तस्वीरें और वीडियोज सामने आने के बाद से ही कई लोग उनकी प्रेग्नेंसी को फेक बताते हुए ट्रोल कर रहे थे। ये देख कर बहुत दुख होता है कि सस्ता इन्टरनेट पा कर स्क्रीन्स के पीछे बैठे लोग कुछ किसी को भी कुछ भी बोल देते हैं। बिना ये सोचे समझे की इससे सामने वाले व्यक्ती की मनोदशा कितनी बिगड़ सकती है।

दीपिका पादुकोण अपनी डेमोक्रेटिक ड्यूटी पूरी करने बाहर निकलीं और वोट दिया। उन्होंने किसी से भी बॉडी या प्रेग्नेंसी पर फीडबैक नहीं मांगा था। किसी को भी उनकी निजी जिंदगी की किसी भी चीज पर कमेंट करने का कोई हक नहीं है।

सिर्फ सेलेब्रिटी ही नहीं किसी को भी किसी व्यक्ती चाहे वो महिला हो या पुरुष उसके निजी जीवन को लेकर कोई टिप्पणी नहीं करनी चाहिये। ये बेहद अनैतिक और निंदनीय है। वैसे ट्रोलिंग की रोकथाम के खिलाफ सख्त नियम होंने चाहिए। लेकिन अगर नियम भी बनते हैं तो सो कॉल्ड बुद्धिजीवियों की एक भीड़ मैदान पर उतर जायेगी ये कहकर की सबसे बोलने का अधिकार छिन रहा है।

You Might Also Like

Indore की रंग पंचमी गैर पर इस बार हाईटेक सुरक्षा

Gwalior में हाइवे पर कार को डेढ़ किमी तक घसीटता रहा कंटेनर

Ayatollah Ali Khamenei: इस्लामिक क्रांति से सुप्रीम लीडर तक

Khamenei की मौत के बाद Iran में सत्ता परिवर्तन

Dubai में शुरू हो रही है Uber की उड़ने वाली टैक्सी सेवा

TAGGED: cyber crime, Deepika Padukone, social media, thefourth thefourthindia, thefourthindia, toxic, Trolling
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

WhatsApp Image 2024 01 04 at 3.38.03 PM - The Fourth
World

ईरान में 20 मिनट के अंदर 2 धमाके हुए, 96 लोगो की मौत

2 वर्ष पहले

England दौरे पर नई शुरुआत की ओर भारतीय Test Team!

IPL मे शुरू हुए ‘Green Dot Ball’ पहल का क्या हुआ ?

शमी ने 7 विकेट के साथ बनाये 7 रिकॉर्ड

मध्यप्रदेश पुलिस के दो चेहरे…अफसर हिना खान की सराहना करते नहीं थक रहे लोग, वहीं CSP पूजा पांडे ने कराई पूरे डिपार्टमेंट की थू – थू

You Might Also Like

बधाई हो! Botswana से आए 9 नए चीते, भारत में अब कुल 48 चीते
Cities

बधाई हो! Botswana से आए 9 नए चीते, भारत में अब कुल 48 चीते

1 सप्ताह पहले
Rewa : वर्दी में वायरल रील ने पुलिस ट्रेनीज़ को दिलाई ‘कारण बताओ’ नोटिस
Cities

Rewa : वर्दी में वायरल रील ने पुलिस ट्रेनीज़ को दिलाई ‘कारण बताओ’ नोटिस

1 सप्ताह पहले
Bolivia में सैन्य विमान हादसा, सड़क पर बिखरे नोटों के बीच 15 की मौत
World

Bolivia में सैन्य विमान हादसा, सड़क पर बिखरे नोटों के बीच 15 की मौत

1 सप्ताह पहले
Japan की इंसानों को धोने वाली मशीन ने दुनिया को किया हैरान
World

Japan की इंसानों को धोने वाली मशीन ने दुनिया को किया हैरान

1 सप्ताह पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?