By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
July 22, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: रूस में डूबे चारों भारतीय छात्रों के शव हुए बरामद
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
2024 6largeimg 67269454 - The Fourth
World

रूस में डूबे चारों भारतीय छात्रों के शव हुए बरामद

बाकी के 2 छात्रों के शव भी बरामत हो चुके हैं।

Last updated: जून 8, 2024 6:40 अपराह्न
By Urva Richhariya 2 वर्ष पहले
Share
3 Min Read
SHARE

भारत से पढ़ाई करने विदेश गए छात्रों से संबंधित एक और दुखद घटना सामने आई है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने 7 जून को जानकारी दी थी कि, रूस में सेंट पीटर्सबर्ग के पास एक नदी में चार भारतीय मेडिकल छात्र डूब गए हैं। इनके साथ एक पांचवा छात्र भी था जिसे बचा लिया गया था, जो अभी अस्पताल में भर्ती है। सभी छात्र रूस के वेलिकी नोवगोरोड में स्थित यारोस्लाव-द-वाइज नोवगोरोड स्टेट यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रहे थे।

यह घटना 4 जून को हुई थी। जिसमें 2 छात्रों के शव तुरंत बरामद हो गए थे। बाकी के 2 छात्रों की तलाश तब से ही जारी थी। लेकिन आज उनका भी शव बरामद हो गया है। चारों छात्रों के शव भारत को वापस भेजे जा रहे हैं। भारत के अधिकारी शवों को वापस लाने के लिए रूस के स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में हैं।

जलगांव जिला कलेक्टर आयुष प्रसाद ने बताया कि, उन्हें भारतीय अधिकारी ने बताया कि शवों को मुंबई ले जाया जा रहा है और बाद में उन्हें जलगांव जिले में छात्रों के घर पर ले जाया जाएगा। इस घटना में मृतकों की पहचान जिशान पिंजारी, जिया फिरोज पिंजारी, हर्षल अनंतराव देसले और मलिक गुलामगौस मोहम्मद याकूब के रूप में हुई है।

मृतक के परिवार के सदस्य ने बताया कि, वोल्खोव नदी में सभी के प्रवेश करते समय, जिशान अपने माता-पिता के साथ वीडियो कॉल पर बात कर रहा था। उसका परिवार जिशन और अन्य लोगों से पानी से बाहर आने के लिए कह रहे थे की तभी एक तेज़ लहर ने सभी को बहा दिया था।

इस घटना के बाद भारतीय दूतावास ने शुक्रवार को रूस में रह रहे सभी भारतीय छात्रों के लिए एक एडवाइजरी जारी की है। दूतावास ने कहा कि, रूस में भारतीय छात्रों के डूबने की घटनाएं समय-समय पर सामने आती रहती हैं। इस साल अब तक इसमें चार भारतीय छात्रों की जान जा चुकी है। इससे पहले 2023 में 2 और 2022 में डूबने के 6 मामले सामने आए थे।

इसे देखते हुए ही दूतावास ने रूस में भारतीय छात्रों से समुद्र तटों, नदियों और अन्य जल निकायों में जाते समय सावधानी बरतने का आग्रह किया है। छात्रों को इस संबंध में सभी आवश्यक सावधानियां और सुरक्षा उपाय करने की सलाह दी गई है।

You Might Also Like

Bhopal में 25 जुलाई से शुरू होगी इलेक्ट्रिक बस सेवा

Indore में किसानों की ट्रैक्टर रैली पर पुलिस कार्रवाई

IRCTC ने आसान की तत्काल टिकट बुकिंग प्रक्रिया

Indore में स्मार्ट मीटर के बाद बढ़े बिजली बिलों पर बवाल

Jagannath Rath Yatra 2026 आज से शुरू हुई आस्था की सबसे भव्य यात्रा

TAGGED: drown, Indian Students, Russia, students, thefourth, thefourthindia
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

t7m0vb1o delhi lg swati maliwal ani 650 650x400 02 May 24 - The Fourth
India

दिल्ली महिला आयोग के 223 कर्मचारी बर्खास्त

2 वर्ष पहले

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के बीच नक्सलियों का हमला

सबसे ज्यादा शतकों के मामले मे 2023 वर्ल्डकप टॉप पर

DeepSeek: China का AI startup जिसने Global Tech Market में मचाई हलचल

चीन के युन्नान में लैंडस्लाइड 47 लोग मलबे में दबे, 8 की मौत

You Might Also Like

Gupta-Navratri-ke-pehle-din-shuru-hoti-hai-10-mahavidyao-ki-sadhna
Religion

Gupta Navratri के पहले दिन से शुरू होती है दशमहाविद्याओं की साधना

7 दिन पहले
Indore-me-15-din-se-chatro-ka-aandolan-jari
Cities

Indore में 15 दिन से छात्रों का आंदोलन जारी

7 दिन पहले
MP-ke-4-khiladio-ka-Hockey-me-bada-chayan
Sports

एमपी के 4 खिलाड़ियों का Hockey में बड़ा चयन

7 दिन पहले
Sawan-me-Mahakal-ki-nayi-aarti-vyavastha-lagu
Religion

सावन में Mahakal की नई आरती व्यवस्था लागू

7 दिन पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?