By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
September 5, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर कार और बस की टक्कर से 6 लोगो की मौत
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
India

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर कार और बस की टक्कर से 6 लोगो की मौत

6 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। 2 की हालत गंभीर है।

Last updated: जुलाई 12, 2023 1:37 पूर्वाह्न
By Anushka 3 वर्ष पहले
Share
4 Min Read
SHARE

दिल्ली : दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर गाजियाबाद में आज रॉन्ग साइड में चल रही स्कूल बस ने कार को टक्कर मार दी। आमने-सामने की टक्कर में कार का चिथेड़े उड़ गए। 6 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। 2 की हालत गंभीर है। आखिर इन मौतों की जिम्मेदारी कौन लेगा? ट्रैफिक पुलिस क्या कर रही है? लोग सड़क पर चलने के लिए रोड टैक्स चुकाते हैं। 100 किलोमीटर के सफर में दो-दो बार टोल आता है। लेकिन रोड सेफ्टी कहां हैं? आप टोल चुकाते रहिए और सिस्टम की लापरवाही से सड़कों पर यूं ही मौत आपका इंतजार करती रहेगी।

रॉन्ग साइड में चल रही थी बस

मेरठ का एक परिवार कार से खाटू श्याम के दर्शन के लिए राजस्थान जा रहा था। महिंद्रा टीयूवी में 4 बड़े और 4 बच्चे सवार थे। उन्हें क्या पता था कि मौत उनका इंतजार कर रही है। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर विजयनगर फ्लाइओवर के ऊपर रॉन्ग साइड से आ रही स्कूल बस से कार की टक्कर हो गई। 6 लोगों ने मौके पर दम तोड़ दिया। बाकी दो लोगों की हालत भी नाजुक है। एक प्राइवेट स्कूल की बस रॉन्ग साइड में चल रही, लेकिन ट्रैफिक पुलिस कहीं सीन में नहीं थी। एक्सप्रेसवे और हाइवे पर लगे अत्याधुनिक सीसीटीवी कैमरों में भी रॉन्ग ड्राइविंग कैद होती ही होंगी, फिर अलर्ट क्यों नहीं किया गया? क्या इन कैमरों का मकसद सिर्फ ये है कि नियमों का उल्लंघन करने वाली गाड़ियों का चालान काटा जा सके?

रॉन्ग साइड ड्राइविंग NH पर होने वाली मौतों

रोड ट्रांसपोर्ट मिनिस्ट्री की तरफ से 2020 में जारी ‘रोड एक्सीडेंट इन इंडिया 2019’ रिपोर्ट के मुताबिक देशभर में 2019 में रॉन्ग साइड ड्राइविंग की वजह से हुए हादसों में 9200 लोगों की मौत हुई थी। सिर्फ नैशनल हाईवे पर 2726 मौतें रॉन्ग साइड ड्राइविंग की वजह से हुईं। ये एनएच पर होने वाली मौत का दूसरा सबसे बड़ा कारण है। 2020 में सड़क हादसों में हुई मौतों में 6 प्रतिशत में वजह गलत दिशा में गाड़ी चलाना रही। इसी तरह 2018 में रॉन्ग साइड ड्राइविंग की वजह से 8,764 लोगों की मौत हुई थी। 2022 में शहर में गलत दिशा में गाड़ी चलाने को लेकर जितने चालान हुए थे, उसके आधे से ज्यादा तो इस साल के शुरुआती दो महीनों में ही हो चुके थे। लेकिन क्या चालान काट देने भर से जिम्मेदारी पूरी हो गई है।

सड़कें हैं या मौत का जाल?

गाजियाबाद में रॉन्ग साइड ड्राइविंग की वजह से लगातार हादसे होते रहे हैं, लेकिन उनसे कोई सबक नहीं लिया जाता। इसी साल 2 फरवरी को 17 साल का एक लड़का ईस्टर्न पेरफिरेल एक्सप्रेसवे पर रॉन्ग साइड में बाइक चला रहा था। ट्रक से टक्कर होने से उसकी मौत हो गई और पीछले बैठा उसका सहपाठी जख्मी हो गया। जिन पर नियमों के पालन की जिम्मेदारी है, वो खुद नियम तोड़ रहे। पुलिस वाले ही रॉन्ग साइड ड्राइविंग करेंगे तो आम लोगों से कैसी उम्मीद कर सकते है।

You Might Also Like

National Broadcasting Day भारत की आवाज़ का अमर सफर

Indore आ रही बस हादसे में आठ यात्रियों की दर्दनाक मौत

क्या सिर्फ Passport से साबित नहीं होगी भारतीय नागरिकता?

Mahoba : आल्हा गायन बचाने निकली बुंदेलखंड के युवाओं की टीम

Vaibhav Suryavanshi को मिला टीम इंडिया का टिकट, रजत पाटीदार फिर बाहर

TAGGED: accident, car, delhi, delhimeerutexpresswayaccident, expressway, expresswayaccident, meerut, schoolbus, suv, suvschoolbusaccident
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

national-broadcasting-day-bharat-k-awaz-ka-amar-safar
Fourth Special

National Broadcasting Day भारत की आवाज़ का अमर सफर

1 महीना पहले

25 मार्च: Print Media के लिए एक ऐतिहासिक दिन

हिन्दी सिनेमा की पांच अंडररेटेड फ़िल्में, जिन्हें मिलनी चाहिए और तवज्जो। (PART 2)

‘The Railway Men’ के खिलाफ कोर्ट जा रहा भोपाल का परिवार

अंधेरे में डूब रहा पाकिस्तान 

You Might Also Like

IMG 20260601 WA0004 - The Fourth
India

केदारनाथ मंदिर के दान के पैसों से VIP की खातिरदारी, हंगामा

3 महीना पहले
Harmanpreet-kaur-ne-kaise-tay-kiya-Padma-Shri-tak-ka-safar
National

हरमनप्रीत कौर ने कैसे तय किया Padma Shri तक का सफर

3 महीना पहले
IMG 20260514 WA0015 - The Fourth
India

बहन का कंकाल ले जाने वाले Jitu Munda को मिले 1.50 लाख

4 महीना पहले
IMG 20260514 WA0014 - The Fourth
India

Chhattisgarh: अब टाइगर को मारने की सुपारी, पानी में जहर

4 महीना पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?