By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
September 5, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: दिल्ली में प्रदूषण का कहर, वायु गुणवत्ता में आई भारी गिरावट
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
Delhi Air Pollution - The Fourth
India

दिल्ली में प्रदूषण का कहर, वायु गुणवत्ता में आई भारी गिरावट

शहर का Air Quality Index (AQI) वापस बढ़कर 334 हो गया है।

Last updated: अक्टूबर 19, 2024 4:42 अपराह्न
By Urva Richhariya 2 वर्ष पहले
Share
4 Min Read
SHARE

भारत की राजधानी दिल्ली वैसे तो अपने छोले भटूरे, पराठा गली और सराफा बाज़ार के लिए पूरे विश्व में प्रसिद्द हैं। लेकिन एक और चीज है, जो इस शहर की पहचान है और वह है इसका प्रदूषण। देशभर के सबसे प्रदूषित शहरों में से एक है दिल्ली। पिछले साल यहां की वायु गुणवत्ता में सुधार आया था, लेकिन इसकी हालात वापस खराब हो गई है। पिछले चार दिन से यहां की वायु गुणवत्ता खराब होती जा रही है। शहर आनंद विहार और अक्षरधाम इलाके में Air Quality Index (AQI) वापस बढ़कर 334 हो गया है। सरकार ने वायु की गुणवत्ता की ‘खराब’ और ‘बहुत खराब’ वाली श्रेणी घोषित कर दी है।

दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषित वायु होने की वजह चिंता तो थी ही, लेकिन यमुना नदी में जहरीला झाग पैदा होने के बाद वहां की स्थिति और बत्तर हो गई है। पर्यावरण विशेषज्ञों के मुताबिक, इस झाग में हानिकारक गैसेस जैसे अमोनिया और फॉस्फेट की मात्रा बहुत ज़्यादा है, जिससे लोगों के स्वस्थ में बहुत बुरा असर होगा। इस झाग की वजह से लोगों को सांस और त्वचा संबंधी समस्याओं सहित और कई गंभीर समस्याएं हो सकती हैं।

जल्द ही छठ पूजा आने वाली है, इसे देखते हुए विशेषज्ञों ने और चिंता जताई है क्योंकि पूजा 5 नवंबर की है और उस दौरान श्रद्धालु यमुना नदी में डुबकी लगाएंगे। इससे उनको कई बीमारियां हो सकती है। इसी को देखते हुए विशेषज्ञों ने सरकार से आग्रह किया कि, वह बहुत जल्द इससे निपटे। वहीं दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि, इससे संबंधित अधिकारियों को शहर की खराब होती हुए वायु गुणवत्ता के पीछे स्थानीय स्रोतों का पता लगाने के निर्देश दिए गए हैं।

दिल्ली में यह पहली बार नहीं हुआ है, जब यमुना में ऐसे झाग फैला हो। इसे पहले भी कई बार ऐसे हुआ है और नेताओं ने वादा भी किया है कि वह पूरे दिल्ली एनसीआर से प्रदूषण का नामों निशान मिटा देंगे। ऐसे नेताओं की नाकामयाबी पर कई लोग सवाल भी उठा रहे हैं। पत्रकार अजीत सिंह राठी ने X में यमुना का वीडियो डालते हुए कहा कि, दिल्ली में दो-दो सरकारें हैं इसके वाबजूद यमुना में यह सब हो रहा है। उन्होंने सवाल किया है कि, यमुना की साफ – सफाई के लिए रखे गए हज़ारों करोड़ रुपए कहाँ गए? उनसे अभी तक कुछ हुआ क्यों नहीं है? अन्य नागरिक भी इस स्थिति को लेकर सवाल उठा रहे हैं। उन्होंने चिंता जताई है कि, इस प्रदूषण की वजह से वह इस बार यमुना में प्रवित्र डुबकी नहीं लगा पाएंगे।

इस को देखते हुए दिल्ली सरकार आम आदमी पार्टी ने कहा कि, वह स्थिति पर बारीकी से नज़र रख रही है। अधिकारियों ने इस समस्या से निपटने के लिए पहले ही डिफोमर्स का छिड़काव शुरू कर दिया है और सरकार स्थिति सुधारने के लिए सक्रिय रूप से कदम उठा रही है। हालांकि, उनके उठाए हुए कदम कितने कारगर साबित होंगे यह तो वक्त ही बताएगा।

You Might Also Like

Nikita Porwal अब मिस वर्ल्ड 2026 में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

Janmashtami पर मप्र के इन कृष्ण मंदिरों में उमड़ेगी आस्था

Hanuman Ansh के गाने ने बदली सुनील लोधी की जिंदगी

Mahakali में अक्षय खन्ना का रौद्र रूप देख मची हलचल

यश की Toxic में कितना दम, जानें फिल्म का पूरा रिव्यू

TAGGED: air pollution, air quality, AQI, clean air, delhi, delhi pollution, health risks, india environment, pollution crisis, thefourthindia, thfourth, toxic foam, urban issues, yamuna river
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

IMG 20260513 WA0017 - The Fourth
Education

NEET कांड में बच्चों के करोड़ो रु डूबे, 5000 रु वाले वाटसप ग्रुप का खुलासा

4 महीना पहले

मध्यप्रदेश में भाजपाई के”टॉयलेट-कांड” के बाद पुलिस की बर्बरता !

De Leede ‘RE-CAP’ : पिता Tim से आगे निकले Bas!

Doordarshan की भरोसेमंद आवाज खामोश, वरिष्ठ न्यूज रीडर सरला महेश्वरी का 71 वर्ष की उम्र में निधन

Hamas के हमले से Israel में मची तबाही, 500 से अधिक लोग हुए घायल

You Might Also Like

drishyam-3-ka-nya-naam-sun-badha-darshako-ka-suspense
Entertainment

Drishyam 3 का नया नाम सुन बढ़ा दर्शकों का सस्पेंस

2 सप्ताह पहले
shravan-ke-aakhri-somvar-pr-shivmay-hua-ujjain-indore
Cities

Shravan के आखिरी सोमवार पर शिवमय हुआ उज्जैन-इंदौर

2 सप्ताह पहले
2030-tak-moon-par-khulenge-naukri-ke-naye-raste
Science

2030 तक Moon पर खुलेंगे नौकरी के नए रास्ते

2 सप्ताह पहले
indore-me-khula-14-d-cinema-wala-virtual-zoo
Cities

Indore में खुला 14-D सिनेमा वाला Virtual Zoo

2 सप्ताह पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?