By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
October 21, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: दिल्ली में नकली कैंसर दवाओं का किया जा रहा निर्माण, 7 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी !
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
WhatsApp Image 2024 03 13 at 3.44.23 PM - The Fourth
India

दिल्ली में नकली कैंसर दवाओं का किया जा रहा निर्माण, 7 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी !

पुलिस ने आरोपियों के पास से करीब 19 हजार डॉलर और 89.50 लाख रूपये कैश बरामद किया ।

Last updated: मार्च 13, 2024 5:12 अपराह्न
By Divya 3 वर्ष पहले
Share
4 Min Read
SHARE

दिल्ली की क्राइम ब्रांच ने नकली दवा बनाने वाले सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है। सभी आरोपी कैंसर के इलाज के दौरान उपयोग में होने वाली कीमोथेरेपी की नकली दवा बनाते थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से कुल 9 ब्रांड की नकली कैंसर दवाएं बरामद की हैं। इनमें से 7 दवाएं विदेशी ब्रांड की हैं जबकि 2 भारत की हैं। इन दवाओं की असली कीमत चार करोड़ रुपये है। खास बात यह है कि, यह लोग नामी कंपनियों की दवा की शीशियां 5000 रुपये में खरीद कर 100 रुपये की नकली दवा भरते थे और इस दवा को 1 से 3 लाख रुपये में बेचते थे।

दिल्ली पुलिस को आरोपियों के पास से करीब विदेशी मुद्रा 19 हजार डॉलर और 89.50 लाख रूपये कैश मिला है। दिल्ली पुलिस की टीम ने सोमवार को पर्ल नगर, गुरुग्राम और यमुना विहार समेत 4 स्थानों पर स्टॉक कर रखे गए नकली कीमोथेरेपी की दवाओं के साथ सात आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है।

पुलिस को जांच के दौरान नीरज चौहान आरोपी के ‘नले साउथ सिटी’ गुरुग्राम के एक फ्लैट से नकली कैंसर इंजेक्शनों की 137 शीशियां, 519 खाली शीशियां व शीशियों के 864 खाली पैकेजिंग बॉक्स मिले। नीरज के साथ उसके चचेरे भाई तुषार चौहान को भी पकड़ा गया, जो सप्लाई चेन में शामिल था। साथ ही यमुना विहार दिल्ली से परवेज़ को पकड़ा गया। यह विफिल जैन के लिए खाली शीशियों की व्यवस्था करता था। इसके बाद दिल्ली स्थित कैंसर अस्पताल के दो कर्मचारीयों को भी गिरफ्तार किया गया। यह दोनों आरोपी अस्पताल में खाली हुई शीशियों को इन आरोपियों तक पहुंचाते थे।

दिल्ली पुलिस की एक टीम ने विफल जैन के ठिकाने ‘डीएलएफ कैपिटल ग्रीन्स’ पर छापा मारा था। विफल यहां पर कैंसर की नकली दवाएं बनाता था। विफल ने डीएलएफ ग्रीन्स में 2 फ्लैट किराए पर लिए थे। पुलिस ने यहां से ऐसी 140 बोतलें जब्त कीं जिस पर ओपडेटा, कीट्रूडा, डेक्सट्रोज, फ्लुकोनाज़ोल जैसे ब्रांड के नाम लिखे थे। जांच में पता चला कि इसमें एंटीफंगल दवा है। पुलिस ने यहां से तीन बोतल सील करने की मशीन, एक हिट गन मशीन और 197 खाली बोतलें जब्त की हैं। साथ ही पैकेजिंग से संबंधित महत्वपूर्ण सामान भी जब्त किए गए है।

इन सात आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

(1) दिल्ली निवासी विफिल जैन उम्र 46 वर्ष है।
(2) सूरज शत‌ उम्र 28 वर्ष है।
(3) गुरुग्राम, निवासी नीरज चौहान उम्र 38 है।
( 4) परवेज़ उम्र 33 वर्ष है।
(5) कोमल तिवारी उम्र 39वर्ष है।
(6) अभिनय कोहली उम्र 30 वर्ष है।
(7) तुषार चौहान उम्र 29 वर्ष है।

दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम इस बात की जांच में लगी हुई है कि, आखिर अवैध दवाओं को बनाने में कितने लोग काम कर रहे हैं। कहां-कहां इन दवाओं की सप्लाई हो चुकी है। इस काम के पीछे किसका हाथ है और किसके इशारे पर यह लोग दिल्ली में नकली दवाओं का कारोबार चला रहे है।

You Might Also Like

Indore में नर्मदा की मेन लाइन फूटी तो 15 फीट उछला पानी

Hema Malini ने 77 की उम्र में निभाया माता पार्वती का किरदार

Navratri 2026 की शुरुआत आज से जानें खास बातें

Nana Patekar के निधन से सिनेमा में छाया गहरा सन्नाटा

Vidisha का भक्तिग्राम, आधुनिक सुविधाओं से दूर जीवन

TAGGED: cancer, delhi, Delhi crime branch, Delhi police, Fake Cancer Drugs, Fake Chemotheraphy Medicines, Fake Medicines, Gurugram, thefourth, thefourthindia
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

रोजाना व्यायाम बचा सकता है आपको गंभीर बीमारियों से

3 वर्ष पहले

धार में 5 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म

नगरकुरनूल सुरंग हादसा: 8 लोग फंसे, बचाव कार्य जारी!

रीवा में 160 फीट गहरे बोरवेल में गिरा बच्चा, न आ रही आवाज और न पहुंच पा रहा ऑक्सीजन

Satna में बच्चों से भरी स्कूल वैन को तेज रफ्तार बस ने पीछे से मारी टक्कर

You Might Also Like

nehru-patel-jahan-thehre-the-us-200-saal-purani-residency-kothi-me-badlav-ki-yojana
Cities

नेहरू-पटेल जहां ठहरे थे, उस 200 साल पुरानी Residency Kothi में बदलाव की योजना

3 सप्ताह पहले
mppsc-aur-group-2-pariksha-ek-din-hone-se-badhi-mushkil
Education

MPPSC और ग्रुप-2 परीक्षा एक दिन होने से बढ़ी मुश्किल

3 सप्ताह पहले
IMG 20261002 WA0003 - The Fourth
Cities

Indore : भागीरथपुरा की रिपोर्ट पर कांग्रेस ने उठाए सवाल

3 सप्ताह पहले
cm-mohan-yadav-ke-naye-jet-ki-kaman-videshi-pilot-sambhalenge
Cities

सीएम Mohan Yadav के नए जेट की कमान विदेशी पायलट संभालेंगे

4 सप्ताह पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?