By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
July 21, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: देश के अगले CJI ‘सूर्यकांत’ की कहानी प्रेरणादायक, कई ऐतिहासिक फैसलों का वे रह चुके हैं हिस्सा
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
WhatsApp Image 2025 10 28 at 1.56.24 PM - The Fourth
India

देश के अगले CJI ‘सूर्यकांत’ की कहानी प्रेरणादायक, कई ऐतिहासिक फैसलों का वे रह चुके हैं हिस्सा

जस्टिस सूर्यकांत देश के 53वें चीफ CJI होंगे

Last updated: अक्टूबर 28, 2025 2:00 अपराह्न
By Rajneesh 9 महीना पहले
Share
4 Min Read
SHARE

सुप्रीम कोर्ट के मौजूदा मुख्य न्यायाधीश बी. आर. गवई ने अगले CJI के तौर पर जस्टिस सूर्यकांत के नाम का प्रस्ताव भेजा है। इसी के साथ अगले CJI की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जस्टिस सूर्यकांत देश के 53वें चीफ CJI होंगे।

कौन है जस्टिस सूर्यकांत?

जस्टिस सूर्यकांत का जन्म 10 फरवरी 1962 को हरियाणा के हिसार जिले के पेटवाड़ गांव में हुआ। उन्होंने महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक से 1984 में कानून की पढ़ाई पूरी की और हिसार जिला अदालत से वकालत शुरू की। साल 2000 में, सिर्फ 38 साल की उम्र में, वे हरियाणा के सबसे युवा Advocate General बने। इस उपलब्धि के बाद, उन्हें सीनियर एडवोकेट का दर्जा दिया गया।

साल 1985 में वे पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट में प्रैक्टिस करने लगे, जहां उन्होंने संवैधानिक, सेवा और दीवानी मामलों में विशेषज्ञता हासिल की। उनकी मेहनत और समझदारी ने उन्हें जल्दी ही पहचान दिलाई। कुछ ही वर्षों में वे राज्य सरकार और कई प्रमुख संस्थानों के वकील बन गए।

मई 2019 में, उन्हें सुप्रीम कोर्ट में प्रमोशन मिला। सुप्रीम कोर्ट में रहते हुए, न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने कई संविधान पीठों का हिस्सा बनकर कई ऐतिहासिक फैसले दिए।

Article 370 को बरकरार रखने का मामला

2023 में जस्टिस सूर्यकांत उस बेंच में शामिल थे जिसने जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने के फैसले को बरकरार रखा।

गुरमीत राम रहीम और डेरा सच्चा सौदा हिंसा केस

2017 में वे पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट की उस बेंच में थे जिसने डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को लेकर जेल में हुई हिंसा के बाद, डेरा सच्चा सौदा को खाली कराने का आदेश दिया था।

महिलाओं के लिए आरक्षण

जस्टिस सूर्यकांत ने सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन समेत देश की सभी बार एसोसिएशनों में एक-तिहाई सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित करने का आदेश दिया था।

पेगासस जासूसी मामला

वे उस बेंच में भी शामिल थे जिसने पेगासस स्पाईवेयर जासूसी मामले की जांच के लिए साइबर विशेषज्ञों की एक कमेटी बनाई। उन्होंने कहा था कि राष्ट्रीय सुरक्षा के नाम पर सरकार को असीमित अधिकार नहीं दिए जा सकते।

बिहार SIR केस

जस्टिस सूर्यकांत ने ही बिहार वोटर लिस्ट से जुड़े मामले में चुनाव आयोग को लिस्ट से हटाए गए 65 लाख नामों की जानकारी सार्वजनिक करने का निर्देश दिया था। ताकि चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे

PM सुरक्षा में चूक का मामला

वे उस बेंच में शामिल थे जिसने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 2022 पंजाब यात्रा के दौरान सुरक्षा चूक की जांच के लिए जस्टिस इंदु मल्होत्रा की अध्यक्षता में पाँच सदस्यीय समिति गठित की थी।

OROP योजना को वैध किया

उन्‍होंने सशस्‍त्र बलों के लिए वन रैंक वन पेंशन (OROP) योजना को संविधानसम्मत बताया। साथ ही वे महिला अधिकारीयों को स्थायी कमीशन में समान अवसर देने की याचिकाओं पर सुनवाई करते रहे हैं।

हिसार के एक गांव के बेहद साधारण परिवार से ताल्लुक रखने वाले जस्टिस सूर्यकांत ने अपनी मेहनत, ईमानदारी और न्याय के प्रति जुनून से सुप्रीम कोर्ट तक का सफर तय किया। उनकी ये कहानी काफी प्रेरणादायक है।

You Might Also Like

Bhopal में 25 जुलाई से शुरू होगी इलेक्ट्रिक बस सेवा

Indore में किसानों की ट्रैक्टर रैली पर पुलिस कार्रवाई

IRCTC ने आसान की तत्काल टिकट बुकिंग प्रक्रिया

Indore में स्मार्ट मीटर के बाद बढ़े बिजली बिलों पर बवाल

Jagannath Rath Yatra 2026 आज से शुरू हुई आस्था की सबसे भव्य यात्रा

TAGGED: article 370 verdict, BR Gavai, justice suryakant, next cji of india, supreme court of india, thefourth, thefourthindia
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

WhatsApp Image 2025 12 03 at 2.40.01 PM - The Fourth
Cities

इंदौर में हाईकोर्ट की सख्ती का असर, BRTS हटाने का काम तेज

8 महीना पहले

पंजाब ने 37 रन से लखनऊ को हराया, प्रभसिमरन और अर्शदीप ने निभाई अहम भूमिका

Asia Cup 2023: Super-4 मुकाबले में इंडिया और पकिस्तान फिर होंगे आमने-सामने

All England Open 2025 में भारत का पहला दिन रहा मिलाजुला!

होली 2025: रंगों से भरी खुशियों की बहार

You Might Also Like

Gupta-Navratri-ke-pehle-din-shuru-hoti-hai-10-mahavidyao-ki-sadhna
Religion

Gupta Navratri के पहले दिन से शुरू होती है दशमहाविद्याओं की साधना

7 दिन पहले
Indore-me-15-din-se-chatro-ka-aandolan-jari
Cities

Indore में 15 दिन से छात्रों का आंदोलन जारी

7 दिन पहले
MP-ke-4-khiladio-ka-Hockey-me-bada-chayan
Sports

एमपी के 4 खिलाड़ियों का Hockey में बड़ा चयन

7 दिन पहले
Sawan-me-Mahakal-ki-nayi-aarti-vyavastha-lagu
Religion

सावन में Mahakal की नई आरती व्यवस्था लागू

7 दिन पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?