शिवसेना के सिक्ख सांसद गुरज्योत सिंह कीर कह रहे हैं कि ‘Dhurandhar-2’ में हमारे धर्म ग्रंथ का अपमान हुआ है। इस सीन को हटाया जाना चाहिए, वरना कानूनी कार्रवाई करेंगे। कीर ने एक्स पर वो सीन भी पोस्ट किया है।
ये है हंगामें वाला सीन
अजीत डोभाल का किरदार निभा रहे माधवन जब जसकीरत यानी रणवीर सिंह को लड़ाई पर जाने के लिए समझाते हैं, तो वो यह कह कर इंकार कर देता है कि उस सिस्टम की हिफाजत करने के लिए भेज रहे हो, जिसने मेरी जिंदगी तबाह कर दी। इसके जवाब में माधवन ‘गुरवाणी’ की दो लाइनें पढ़ता है। इस दौरान उसके हाथ में सिगरेट है। शिवसेना सांसद ने कहा कि फिल्म की तमाशेबाजी के लिए गुरवाणी का संदेश नहीं है। अगर इस्तेमाल करना ही था, तो सही तरीका जरूरी है।
और भी सीन पर ऐतराज
विपक्ष को और भी कई सीन, डायलाग पर कीर ने ऐतराज जताया है। ये भी दोहराया कि फिल्म में मोदी सरकार को महान बताने की कोशिश की गई है। शक जताया कि सेंसर बोर्ड ने फिल्म पूरी बनने के बाद जबर्दस्ती कुछ डायलाग और सीन जुड़वा दिए।
