By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
September 5, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: दिव्या पाहुजा मर्डर केस में आए दिन नए खुलासे !
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
659686cc8e076 divya pahuja murder case all about the former model allegedly killed in a gurugram hotel 042202779 16x9 1 - The Fourth
India

दिव्या पाहुजा मर्डर केस में आए दिन नए खुलासे !

दिव्या पाहुजा की 2 जनवरी को गुरुग्राम के होटल में गोलीमार कर हत्या कर दी गई थी।

Last updated: जनवरी 20, 2024 5:20 अपराह्न
By Anushka 3 वर्ष पहले
Share
3 Min Read
SHARE

मॉडल दिव्या पाहुजा की 2 जनवरी को गुरुग्राम के एक होटल के कमरे में गोलीमार कर हत्या कर दी गई थी। हत्या कांड में होटल मालिक अभिजीत सिंह को गिरफ्तार भी किया गया है जिसके बाद से ही पुलिस खोजबीन में लगी हुई है और पुलिस के हाथ आए दिन कुछ न कुछ सबूत लग रहे हैं। गोली मारकर हत्या करने में इस्तेमाल की गयी पिस्तौल भी मिल गयी है। पिस्तौल को 17 जनवरी को ‘ओल्ड दिल्ली रोड’ से बरामद किया गया। पुलिस ने बताया कि, गुरूग्राम नगर निगम के साथ मिलकर बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाये जाने के बाद यह पिस्तौल बरामद हुई।

दिव्या का शव हरियाणा के फतेहाबाद जिले में एक नहर से 11 दिन बाद यानि 13 जनवरी को एक BMW कार के साथ बरामद किया गया था। पुलिस ने बताया कि, इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी होटल मालिक अभिजीत सिंह की 13 दिन की पुलिस हिरासत पूरी होने के बाद उसे 14 जनवरी को अदालत में पेश किया गया है और अदालत ने उसे और 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया हैं ।

पुलिस ने दावा किया है कि, 13 दिनों की पुलिस हिरासत के दौरान अभिजीत ने यह कबूल कर लिया कि उसने गोली मारकर दिव्या की हत्या की थी। पुलिस के अनुसार उसी से प्राप्त सूचना के आधार पर पिस्तौल भी बरामद की गयी थी और दोनों के जेल जाने के बाद लाश को ठिकाने लगाने वाले रवि बंगा की तलाश करने के साथ ही SIT इस केस में चालान तैयार करने की कार्रवाई भी शुरू करेगी।

एक वरिष्ठ जांच अधिकारी ने बताया कि, अभिजीत ने पुलिस को ये गवाही दी है कि उसने व्यक्तिगत कारणों से दिव्या को गोली मारी। हालांकि पहले उसने ये कहा था कि दिव्या उसे ब्लैकमेल कर रही थी, इसलिए उसने दिव्या की हत्या कर दी। अबतक गुरूग्राम पुलिस इस हत्याकांड में छह लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है जिनके नाम हैं अभिजीत, उसकी पार्टनर मेघा, गिल, हेमराज, ओमप्रकाश और प्रवेश। वहीं पुलिस के मुताबिक, दिव्या और अभिजीत रिलेशनशिप में थे।

दिव्या के परिवार का आरोप है कि, उसकी हत्या की साजिश अभिजीत के साथ मिलकर संदीप गाडोली के परिवार वालों ने रची थी। पुलिस अभी भी छानबीन कर रही है।

You Might Also Like

Nikita Porwal अब मिस वर्ल्ड 2026 में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

Janmashtami पर मप्र के इन कृष्ण मंदिरों में उमड़ेगी आस्था

Hanuman Ansh के गाने ने बदली सुनील लोधी की जिंदगी

Mahakali में अक्षय खन्ना का रौद्र रूप देख मची हलचल

यश की Toxic में कितना दम, जानें फिल्म का पूरा रिव्यू

TAGGED: Abhijeet Singh, Divya Pahuja, Gangster, murder, Sandeep Gadoli, thefourth, thefourthindia
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

images - The Fourth
India

इनफ्लुएंसर “रजत दलाल” हुआ छात्र के अपहरण और मारपीट के लिए गिरफ्तार

2 वर्ष पहले

वो पुराने दिन : माइक वॉलेस…दुनिया के सबसे तीखे सवाल करने वाले ने कहा अलविदा!

12 सालों के बाद भारत आएंगे पाकिस्तान के विदेश मंत्री 

हाइकोर्ट की दरियादिली… 83 साल की सजा वाले को रिहा किया

Covid-19 से भी ज्यादा खतरनाक Disease X क्या है?

You Might Also Like

drishyam-3-ka-nya-naam-sun-badha-darshako-ka-suspense
Entertainment

Drishyam 3 का नया नाम सुन बढ़ा दर्शकों का सस्पेंस

2 सप्ताह पहले
shravan-ke-aakhri-somvar-pr-shivmay-hua-ujjain-indore
Cities

Shravan के आखिरी सोमवार पर शिवमय हुआ उज्जैन-इंदौर

2 सप्ताह पहले
2030-tak-moon-par-khulenge-naukri-ke-naye-raste
Science

2030 तक Moon पर खुलेंगे नौकरी के नए रास्ते

2 सप्ताह पहले
indore-me-khula-14-d-cinema-wala-virtual-zoo
Cities

Indore में खुला 14-D सिनेमा वाला Virtual Zoo

2 सप्ताह पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?