By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
July 21, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: फर्जी पासपोर्ट रैकेट का भंडाफोड़ हुआ, 19 विदेशी नागरिक और 23 एजेंट गिरफ्तार
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
acj 1501 new indian passport jpg - The Fourth
India

फर्जी पासपोर्ट रैकेट का भंडाफोड़ हुआ, 19 विदेशी नागरिक और 23 एजेंट गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने 19 विदेशी नागरिक और 23 एजेंट समेत कुल 42 लोगों को गिरफ्तार किया।

Last updated: दिसम्बर 16, 2024 12:26 अपराह्न
By Divya 2 वर्ष पहले
Share
3 Min Read
SHARE

दिल्ली में एक फर्जी पासपोर्ट रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है जिसके बाद पुलिस ने 19 विदेशी नागरिक और 23 एजेंट समेत कुल 42 लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए लोगों में 13 बांग्लादेशी, 4 म्यांमार, 3 नेपाल और 1 अफगानिस्तान के हैं। इसके अलावा 9 पश्चिम बंगाल, 4 दिल्ली, 3 महाराष्ट्र और 1-1 उत्तर प्रदेश, गुजरात, पंजाब, ओडिशा और राजस्थान के हैं। सभी ने भारत में अवैध रूप से प्रवेश किया था। ये लोग पहले विदेशियों के लिए भारत में जन्म प्रमाण पत्र जैसे दस्तावेज बनाते थे। फिर उनका उपयोग करके अन्य दस्तावेज प्राप्त करते थे।

यह रैकेट मुख्य रूप से पश्चिम बंगाल, दिल्ली और महाराष्ट्र में केंद्रित है। इससे पहले UAE से आए एक बांग्लादेशी नागरिक के पास से फर्जी भारतीय पासपोर्ट मिला था। इसी की जांच के दौरान बांग्लादेशी नागरिकों को फर्जी भारतीय पासपोर्ट दिलाने वाला यह गिरोह पकड़ा गया है।

अक्टूबर में भी नकली पासपोर्ट के साथ हांगकांग से लौटने वाले दो बांग्लादेशी नागरिकों ने महाराष्ट्र स्थित दस्तावेज़ निर्माण नेटवर्क का पर्दाफाश किया था। उस मामले में दो एजेंटों को गिरफ्तार किया गया था। इसी तरह जुलाई में कुवैत की यात्रा करने के लिए जाली पासपोर्ट का उपयोग करने वाले एक अन्य बांग्लादेशी नागरिक को पकड़ा गया था। अधिकारी ने कहा कि, इस ऑपरेशन के तहत महाराष्ट्र स्थित एक एजेंट की भी गिरफ्तारी हुई थी।

भारत में अवैध तरीके से रह रहे बांग्लादेशियों के खिलाफ अभियान चला ही रहा है। जिसमें अभी अभी पुलिस ने दो बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। उनकी पहचान अब्दुल अहद (22) और मोहम्मद अजीजुल (32) के तौर पर हुई है। डीसीपी रवि कुमार सिंह ने बताया कि, दक्षिण-पूर्व जिले में अवैध तरीके से रह रहे प्रवासियों की पहचान और कानूनी कार्रवाई के लिए एक व्यापक अभियान चलाया गया है। इस अभियान के तहत विभिन्न टीमों का गठन किया गया था जो उनकी पहचान कर रही थी। इस अभियान में अब्दुल अहद और मोहम्मद अजीजुल को 10 दिसंबर और 12 दिसंबर को गिरफ्तार किया गया। इन्हें बिना किसी वैध दस्तावेज के अवैध रूप से रहने के आरोप में पकड़ा गया है।

गिरफ्तार किए गए अब्दुल अहद ने बताया कि, वह बांग्लादेश में मजदूरी करता था और 6 दिसंबर को ही भारत में एक बांग्लादेशी एजेंट की मदद से प्रवेश किया था। वहीं मोहम्मद अजीजुल ने बताया कि, वह 2004 में भारत अवैध तरीके से आया था और तब से वह यही रह रहा है। देखा जाए तो 2024 में कुल 916 व्यक्तियों की जांच की गई है। जिसमें से अभी तक 8 अवैध प्रवासी का पता चला जिनमें 6 बांग्लादेशियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

You Might Also Like

Bhopal में 25 जुलाई से शुरू होगी इलेक्ट्रिक बस सेवा

Indore में किसानों की ट्रैक्टर रैली पर पुलिस कार्रवाई

IRCTC ने आसान की तत्काल टिकट बुकिंग प्रक्रिया

Indore में स्मार्ट मीटर के बाद बढ़े बिजली बिलों पर बवाल

Jagannath Rath Yatra 2026 आज से शुरू हुई आस्था की सबसे भव्य यात्रा

TAGGED: afghanistan nationals, bangladesh nationals, fake passport racket, foreign nationals arrested, illegal immigration, indian passport scam, myanmar nationals, nepal nationals, passport fraud, thefourth, thefourthindia
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

Copy of article 20260326 155910 0000 - The Fourth
Religion

Chaitra Navratri Day 8: दुर्गाष्टमी पर मां महागौरी की पूजा का विशेष महत्व

4 महीना पहले

अमेरिका में ‘Green Card’ और ‘Gold Card’ में क्या अंतर है?

बहन का कंकाल ले जाने वाले Jitu Munda को मिले 1.50 लाख

सांसद संजय सिंह की रिहाई पर उठ रहे कई तरह के सवाल!

धनबाद जेल गैंगस्टर अमन सिंह के हत्याकांड पर हाई कोर्ट सख़्त

You Might Also Like

Gupta-Navratri-ke-pehle-din-shuru-hoti-hai-10-mahavidyao-ki-sadhna
Religion

Gupta Navratri के पहले दिन से शुरू होती है दशमहाविद्याओं की साधना

7 दिन पहले
Indore-me-15-din-se-chatro-ka-aandolan-jari
Cities

Indore में 15 दिन से छात्रों का आंदोलन जारी

7 दिन पहले
MP-ke-4-khiladio-ka-Hockey-me-bada-chayan
Sports

एमपी के 4 खिलाड़ियों का Hockey में बड़ा चयन

7 दिन पहले
Sawan-me-Mahakal-ki-nayi-aarti-vyavastha-lagu
Religion

सावन में Mahakal की नई आरती व्यवस्था लागू

7 दिन पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?