By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
October 21, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: ईडन गार्डन्स में गुजरात की धमाकेदार जीत, कोलकाता को 39 रन से हराया
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
WhatsApp Image 2025 04 22 at 10.11.48 AM - The Fourth
Sports

ईडन गार्डन्स में गुजरात की धमाकेदार जीत, कोलकाता को 39 रन से हराया

कोलकाता का लगभग हर गेंदबाज़ महंगा साबित हुआ

Last updated: अप्रैल 22, 2025 10:14 पूर्वाह्न
By Mihir Dhekane 1 वर्ष पहले
Share
4 Min Read
SHARE

“City of Joy” कहे जाने वाले कोलकाता के iconic ईडन गार्डन्स में खेले गए मुकाबले में गुजरात ने हर विभाग में दमदार प्रदर्शन करते हुए कोलकाता को 39 रन से मात दी। जहां एक ओर बल्लेबाज़ों ने तेज़ शुरुआत के साथ बड़ा स्कोर खड़ा किया, वहीं गेंदबाज़ों ने सटीक गेंदबाज़ी के साथ विपक्षी टीम को बांधकर रखा और जीत को पक्का किया।

शानदार शुरुआत, दमदार बल्लेबाज़ी

कोलकाता ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फैसला किया। हालांकि ये फैसला टीम के लिए महंगा साबित हुआ। कप्तान शुभमन गिल (90) और साई सुदर्शन (52) ने बेहतरीन बल्लेबाज़ी का प्रदर्शन करते हुए पहले विकेट के लिए 114 रन जोड़े। दोनों ने भरपूर shots लगाकर fans का मनोरंजन किया और कोलकाता को विकेट लेने के लिए पसीने ला दिए। सुदर्शन के विकेट जाने के बाद भी कोलकाता को राहत नहीं मिली। Jos Buttler (41*) ने एक बार फिर आक्रामक बल्लेबाज़ी की। राहुल तेवतिया 0 पर चलते बने। शाहरुख खान 11 पर नाबाद रहे। ऐसी दमदार बल्लेबाज़ी की बदौलत गुजरात ने 20 overs में 3 विकेट खोकर 198 रन बनाए।

कोलकाता के गेंदबाज़ रहे महंगे

कोलकाता का लगभग हर गेंदबाज़ महंगा साबित हुआ। वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा और Andre Russell विकेट लेने में कामयाब रहे लेकिन उनकी economy भी बहुत अधिक रही, जिससे गुजरात की पारी पर ब्रेक लगाना मुश्किल हो गया।

कोलकाता की लड़खड़ाती शुरुआत और मध्यमक्रम की नाकामी

199 के एक बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता की शुरुआत बेहद खराब रही। इस साल अपना पहला मैच खेल रहे Rahmanullah Gurbaz सिर्फ 1 रन पर ही आउट हो गए। इनके जाने के बाद Sunil Narine (17) और अजिंक्य रहाणे (50) ने दूसरे विकेट के लिए 41 रन जोड़कर कुछ देर के लिए टीम को संभाला। रहाणे की half century के बाद एक उम्मीद जागी थी लेकिन उनके आउट होने के बाद थोड़े थोड़े अंतराल पर विकेट गिरते रहे। वेंकटेश अय्यर (14), रिंकू सिंह (17) और आंद्रे रसेल (21) ने शुरुआत तो की, लेकिन वे अपनी पारियों को बड़े स्कोर में नहीं बदल पाए और न ही टीम की स्थिति पर कोई खास असर डाल सके। अंत में अंगकृष रघुवंशी ने 27* रन ज़रूर बनाए लेकिन दूसरे छोर से उन्हें अन्य किसी बल्लेबाज़ का ठोस साथ नहीं मिला और पूरी टीम 20 overs में 8 विकेट खोकर 159 रन ही बना सकी और मुक़ाबला 39 रन से हार गई।

गुजरात की गेंदबाज़ी भी रही दमदार

गुजरात के बल्लेबाज़ों के बाद गेंदबाज़ों ने भी इस मुकाबले में अपनी छाप छोड़ी। प्रसिध कृष्णा और राशिद खान ने कसी हुई गेंदबाज़ी करते हुए 6.25 की economy से 2-2 विकेट लिए। साई किशोर ने भी सधी हुई गेंदबाज़ी कर 6.33 की economy से एक विकेट लिया। ईशांत शर्मा और मोहमद सिराज को भी एक-एक सफलता मिली। गुजरात के गेंदबाज़ों ने टीम की जीत में एक अहम रोल निभाया।

kolkata vs gujarat, eden gardens, shubman gill, sai sudharsan, jos buttler,

ये मुकाबला गुजरात के लिए team performance का शानदार example रहा। बल्लेबाज़ों ने जहां मजबूत नींव रखी, वहीं गेंदबाज़ों ने इस मज़बूत स्थिति का फायदा उठाते हुए टीम को एक और दमदार जीत दिला दी। कोलकाता की टीम कमजोर शुरुआत और लगातार गिरते विकेटों से कभी उबर नहीं पाई, और आखिरकार उन्हें हार का सामना करना पड़ा। गुजरात की इस जीत ने points table में भी उनकी स्थिति और मज़बूत कर दी। अब गुजरात 12 points के साथ तालिका में पहले स्थान पर काबिज है, और playoffs की दौड़ में मज़बूती से आगे बढ़ रहा है।

You Might Also Like

Indore में नर्मदा की मेन लाइन फूटी तो 15 फीट उछला पानी

Hema Malini ने 77 की उम्र में निभाया माता पार्वती का किरदार

Navratri 2026 की शुरुआत आज से जानें खास बातें

Nana Patekar के निधन से सिनेमा में छाया गहरा सन्नाटा

Vidisha का भक्तिग्राम, आधुनिक सुविधाओं से दूर जीवन

TAGGED: eden gardens, Jos Buttler, kolkata vs gujarat, Sai Sudharsan, Shubman Gill, thefourth, thefourthindia
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

WhatsApp Image 2023 09 11 at 5.18.47 PM - The Fourth
Music

ग्लोबल हिप हॉप के सबसे महान प्रोड्यूसर (PART 1)

3 वर्ष पहले

आज की तारीख – 45: भारतीय सिनेमा के ‘मौन क्रांतिकारी’ ने ली थी अंतिम साँस

आघोर ने रिलीज की अपनी डेब्यू एल्बम “Everything Is Everything “

नीरज चोपड़ा यानी भारत का बाहु – बल, कैसे उन्होंने फेंका इतिहास रचने वाला एक थ्रो?

ED के सामने नहीं पेश हुए केजरीवाल, प्रचार के लिये मध्यप्रदेश पहुँचे

You Might Also Like

nehru-patel-jahan-thehre-the-us-200-saal-purani-residency-kothi-me-badlav-ki-yojana
Cities

नेहरू-पटेल जहां ठहरे थे, उस 200 साल पुरानी Residency Kothi में बदलाव की योजना

3 सप्ताह पहले
mppsc-aur-group-2-pariksha-ek-din-hone-se-badhi-mushkil
Education

MPPSC और ग्रुप-2 परीक्षा एक दिन होने से बढ़ी मुश्किल

3 सप्ताह पहले
IMG 20261002 WA0003 - The Fourth
Cities

Indore : भागीरथपुरा की रिपोर्ट पर कांग्रेस ने उठाए सवाल

3 सप्ताह पहले
cm-mohan-yadav-ke-naye-jet-ki-kaman-videshi-pilot-sambhalenge
Cities

सीएम Mohan Yadav के नए जेट की कमान विदेशी पायलट संभालेंगे

4 सप्ताह पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?