By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
July 21, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: एक-एक कर मिल रहे मुस्लिम इलाकों से सालों पुराने गुप्त मंदिर
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
WhatsApp Image 2024 12 19 at 3.28.04 PM - The Fourth
India

एक-एक कर मिल रहे मुस्लिम इलाकों से सालों पुराने गुप्त मंदिर

संभल वाराणसी और अब अलीगढ़ में मिले हिंदू मंदिर।

Last updated: दिसम्बर 19, 2024 3:31 अपराह्न
By Divya 2 वर्ष पहले
Share
4 Min Read
SHARE

पहले यूपी के संभल, वाराणसी और अब अलीगढ़, इन सभी जगहों के मुस्लिम इलाकों में एक-एक कर हिंदू मंदिर मिल रहे हैं। यह सभी मंदिर उन इलाकों के हैं, जहां पहले कभी हिंदू परिवार रहा करते थे। मगर कभी दंगों या अन्य किसी वजहों से यह परिवार पलायन करते गए और ये इलाके फिर मुस्लिम बाहुल्य हो गए, जिसके बाद यह सभी मंदिर भी बंद हो गए।

संभल में मिला था पहला मंदिर

संभल में पहला मंदिर 14 दिसंबर को मिला था और वह शिव मंदिर था। जिसे कार्तिकेश्वर मंदिर के नाम से जाना जाता था। यह मंदिर जामा मस्जिद से डेढ़ किलोमीटर खग्गूसराय में मिला था। संभल में 46 साल बाद खुले इस मंदिर में पहले महादेव की प्रतिमा मिली थी। उसके बाद वहीं मंदिर परिसर के अंदर बने एक कुएं की खुदाई के दौरान तीन और खंडित प्रतिमा मिली थी, जिसमें भगवान गणेश, कार्तिकेय और माता पार्वती की प्रतिमाएं शामिल थी।

संभल में राधा-कृष्ण का भी मिला मंदिर

उसके बाद संभल के हयात नगर के सरायतरीन में दूसरे दिन एक और मंदिर मिला है, जो राधा-कृष्ण जी का है। पुलिस ने मंदिर की चाबी मंगवाकर ताला खुलवाया तो मंदिर में 20 फीट के हनुमान जी की और 4 फीट ऊंची राधा कृष्ण की मूर्तियां स्थापित थी। इस ऐतिहासिक मंदिर का निर्माण 1982 में सैनी समाज के लोगों ने कराया था। यह मंदिर बुद्ध सेन सैनी द्वारा दान की गई जमीन पर बनाया गया था। कल्लू राम सैनी के पास मंदिर की चाबी थी। उन्होंने बताया कि पहले इस इलाके में 150-200 सैनी समाज के घर थे, लेकिन समय के साथ लोग पलायन कर गए और मंदिर बंद हो गया।

वाराणसी में मिला सालों पुराना बंद मंदिर

उसके बाद उत्तर प्रदेश के वाराणसी के मुस्लिम बहुल मदनपुरा क्षेत्र की गलियों के बीच भी एक बंद शिव मंदिर मिला है। इस मंदिर में भी ताला लगा हुआ था। जैसे ही इस मंदिर के होने की बात सामने आई, तो वहां के हिंदू नागरिकों ने मंदिर को खोलकर पूजा पाठ शुरू करने की मांग कर दी।मदनपुरा इलाका संवेदनशील माना जाता है। यह काशी विश्वनाथ मंदिर से मात्र एक किलोमीटर की दूरी पर है।

अलीगढ़ में भी मिला सालों पुराना हिंदू मंदिर

अलीगढ़ में मिले मंदिर की दीवार पर लगे शिलालेख के अनुसार इस मंदिर का निर्माण 9 मई 1975 को हुआ था, यह मंदिर करीब 49 साल पुराना है। अखिल भारतीय करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली थी कि, अलीगढ़ थाना बन्ना देवी क्षेत्र के सराय रहमान इलाके में स्थित एक प्राचीन शिव मंदिर पर मुस्लिम समुदाय का कब्जा है। इसके बाद, हिंदू संगठनों ने मिलकर इस मंदिर को कब्जा मुक्त कराया है। साथ ही 15 मंदिरों और पर कब्जा होने की बात भी सामने आई है। करणी सेना ने महानगर में करीब 15 ऐसे मंदिरों को चिह्नित किया है, जिन पर मुस्लिम समुदाय का कब्जा है। अब संगठन का कहना है कि, इन सभी मंदिरों को जल्द ही कब्जा मुक्त कराया जाएगा।

स्थानीय मुस्लिम समुदाय के लोगों ने कहा कि, मुस्लिम इलाकों में जितने भी मंदिर है उनपर कोई अवैध कब्जा नहीं है। उनका कहना है कि, यह मंदिर सालों पहले खाली हो गए थे, जब यहां रहने वाले कुछ हिंदू परिवार अपनी जमीन बेचकर कहीं और चले गए। मुस्लिम समुदाय के मुताबिक, मंदिरों में पूजा-अर्चना बंद हो जाने के कारण यह सभी मंदिर दब गए थे। इन सभी मंदिरो की आगे की कार्रवाई अब प्रशासन पूरी गहराई से करेगा।

You Might Also Like

Bhopal में 25 जुलाई से शुरू होगी इलेक्ट्रिक बस सेवा

Indore में किसानों की ट्रैक्टर रैली पर पुलिस कार्रवाई

IRCTC ने आसान की तत्काल टिकट बुकिंग प्रक्रिया

Indore में स्मार्ट मीटर के बाद बढ़े बिजली बिलों पर बवाल

Jagannath Rath Yatra 2026 आज से शुरू हुई आस्था की सबसे भव्य यात्रा

TAGGED: abandoned temples, aligarh, hindu temples, historical temples, kartikeshwar temple, migration, muslim areas, religious sites, riots, sambhal, temple discovery, thefourth, thefourthindia, Varanasi
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

rachin ravindra 770x433 1 - The Fourth
Sports

रचिन निकले सचिन से आगे!

3 वर्ष पहले

तीनों राज्यों में CM के पद के लिए, नए चेहरे की तलाश की जा रही

छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती 2026: इतिहास, महत्व और प्रेरणा का प्रतीक

तीरंदाजी विश्व कप फाइनल में दीपिका कुमारी का जबरदस्त प्रदर्शन, जीता रजत पदक

कराची दुनिया में सबसे कम रहने लायक शहरों में से एक

You Might Also Like

Gupta-Navratri-ke-pehle-din-shuru-hoti-hai-10-mahavidyao-ki-sadhna
Religion

Gupta Navratri के पहले दिन से शुरू होती है दशमहाविद्याओं की साधना

7 दिन पहले
Indore-me-15-din-se-chatro-ka-aandolan-jari
Cities

Indore में 15 दिन से छात्रों का आंदोलन जारी

7 दिन पहले
MP-ke-4-khiladio-ka-Hockey-me-bada-chayan
Sports

एमपी के 4 खिलाड़ियों का Hockey में बड़ा चयन

7 दिन पहले
Sawan-me-Mahakal-ki-nayi-aarti-vyavastha-lagu
Religion

सावन में Mahakal की नई आरती व्यवस्था लागू

7 दिन पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?