By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
July 22, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: गेर में जमकर उमड़ा इंदौरियों का उल्लास
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
WhatsApp Image 2025 03 20 at 1.00.57 PM - The Fourth
Cities

गेर में जमकर उमड़ा इंदौरियों का उल्लास

इस बार 5 लाख से ज़्यादा लोग गेर का हिस्सा बने

Last updated: मार्च 20, 2025 1:28 अपराह्न
By Mihir Dhekane 1 वर्ष पहले
Share
4 Min Read
SHARE

इंदौरियों का उत्साह हमेशा की तरह इस बार भी सातवें आसमान पर था जब परंपरागत और ऐतिहासिक गेर के इस महा उत्सव में हिस्सा लेने के लिए लोग सुबह से ही राजवाड़ा पहुंचने लगे। भीड़ इतनी की पैर रखने तक की जगह भी नहीं थी। इस बार 5 लाख से ज़्यादा लोग गेर का हिस्सा बने, जिसमें ज़्यादातर महिलाएं और बच्चे थे।

गेर में रंगों और धुनों का मेला

गेर में जमकर रंग गुलाल उड़ाया गया और डीजे की धुन पर लोग जमकर थिरकते हुए नज़र आए। दावा हैं कि इस बार गेर में 30 हज़ार किलो गुलाल उड़ाया गया था जो एक बहुत बड़ी संख्या हैं। गेर में 28 टैंकरों से रंग बरसाया गया और 30 ट्रैक्टर ट्रॉली भरकर पानी का इस्तेमाल हुआ। कुल 5 लाख लीटर पानी का इस्तेमाल हुआ। मनोरंजन के लिए 26 बैंड और डीजे पार्टी थी, जिनकी धुनों पर लोग आनंद उठाते रहे। गेर में 40 मिसाइलों से बारिश हुई, जिससे 200 फीट दूर तक पानी फैल गया। इसके अलावा 32 झांकियां और 35 हैंडपंप भी शामिल थे। 28 टैंकरों और 25 कंप्रेशर रंग मशीनों का भी उपयोग हुआ।

गेर की दीवानगी और विदेशियों की भागेदारी

गेर के प्रति दीवानगी इस हद्द तक थी कि 370 छतें बुक कराई गई थीं। करीब 5000 लोगों ने घरों और छतों से इसका लुत्फ़ उठाया। इस भव्य आयोजन में विदेशियों ने भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई, जिसमें करीब 80 NRIs शामिल थे।

कुछ दुखद घटनाएं

हालांकि इस बेहतरीन आयोजन में भी कुछ घटनाओं ने इंदौर के लोगों को बहुत पीड़ा दी होगी। जिसमें सबसे प्रमुख हैं 24 साल के रुक्मिणी नगर में रहने सनी मौर्य की tanker के पहिए के नीचे आ जाने से मौत हो जाना। पीड़ित परिवार के लिए 4 लाख के मुआवजे की घोषणा की गई हैं, लेकिन घर का दीपक हमेशा के लिए बुझ गया। इसके अलावा कुछ लोग गेर में बेहोश भी हो गए थे।

प्रशासन की सतर्कता

इस आयोजन के दौरान पुलिस एवं प्रशासन मुस्तैदी से तैनात थे। हुड़दंगियों और बदमाशों को हिरासत में लिया गया। सादी वर्दी में क्राइम ब्रांच के लोग मौजूद थे जिन्होंने 40 बदमाशों और दिल्ली-हरियाणा से चैन लूटने वाली महिलाओं की टोली को पकड़ा। गेर में महिलाओं से अभद्र व्यवहार और गलत कमेंट करने वाले, छेड़छाड़ करने वाले, गलत तरीके से रंग डालने वाले और जूते चप्पल उछलकर गेर का माहौल खराब करने वाले 8 बदमाशों को भी पकड़ा गया।

इंदौर के सफाई मित्रों का कारनामा

रंगपंचमी की ऐतिहासिक गेर में, इंदौर ने फिर एक बार सफाई के प्रति अपने जुनून से सबको आकर्षित किया। जब रंग, गुलाल, गुब्बारों से से सनी हुई सड़के कुछ ही समय में एकदम चकाचक हो गई, तो सब हैरान रह गए। इस शानदार आयोजन में 30 हज़ार किलो गुलाल उड़ाया गया था, जिसमें करीब 5 लाख लोगों ने हिस्सा लिया। बाद में इसे साफ करना एक बड़ी चुनौती थी, जिसे हमारे सफाई मित्रों ने बखूबी कर दिखाया। कुल-मिलाकर ये एक ऐसा आयोजन था जो सभी को बड़े लंबे वक्त तक याद रहेगा।

You Might Also Like

Bhopal में 25 जुलाई से शुरू होगी इलेक्ट्रिक बस सेवा

Indore में किसानों की ट्रैक्टर रैली पर पुलिस कार्रवाई

IRCTC ने आसान की तत्काल टिकट बुकिंग प्रक्रिया

Indore में स्मार्ट मीटर के बाद बढ़े बिजली बिलों पर बवाल

Jagannath Rath Yatra 2026 आज से शुरू हुई आस्था की सबसे भव्य यात्रा

TAGGED: cleanest city, gair festival, Holi, indore, indore news, Rang Panchami, thefourth, thefourthindia
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love1
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

WhatsApp Image 2025 02 11 at 7.00.43 PM - The Fourth
Politics

किसके सिर पर सजेगा मुख्यमंत्री का ताज? एक नज़र कुछ चुनिंदा नामों पर!

1 वर्ष पहले

मारुति सुजुकी लाएगी फ्लाइंग कार, 2025 में आएगा पहला मॉडल !

13 साल से कोमा में पड़े युवक को Supreme Court ने दी इच्छामृत्यु की अनुमति

ठंडे बस्ते मे जाने वाली है रणबीर की फिल्म ‘रामायण’

Madhya Pradesh में कोर्ट का आदेश …दुगनी उम्र के पति की बजाय प्रेमी का साथ

You Might Also Like

Gupta-Navratri-ke-pehle-din-shuru-hoti-hai-10-mahavidyao-ki-sadhna
Religion

Gupta Navratri के पहले दिन से शुरू होती है दशमहाविद्याओं की साधना

7 दिन पहले
Indore-me-15-din-se-chatro-ka-aandolan-jari
Cities

Indore में 15 दिन से छात्रों का आंदोलन जारी

7 दिन पहले
MP-ke-4-khiladio-ka-Hockey-me-bada-chayan
Sports

एमपी के 4 खिलाड़ियों का Hockey में बड़ा चयन

7 दिन पहले
Sawan-me-Mahakal-ki-nayi-aarti-vyavastha-lagu
Religion

सावन में Mahakal की नई आरती व्यवस्था लागू

7 दिन पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?