By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
July 21, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: Germany Christmas Market: आरोपी हुआ गिरफ्तार, आतंकी होने का है संदेह
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
WhatsApp Image 2024 12 21 at 5.53.29 PM - The Fourth
World

Germany Christmas Market: आरोपी हुआ गिरफ्तार, आतंकी होने का है संदेह

आरोपी को सऊदी द्वारा आतंकवाद के रूप में देखा जाता था।

Last updated: दिसम्बर 21, 2024 5:58 अपराह्न
By Urva Richhariya 2 वर्ष पहले
Share
4 Min Read
SHARE

जर्मनी के मैगडेबर्ग क्रिसमस मार्केट में कल हुई घटना से हर कोई दंग है। कल रात क्रिसमस मार्केट में लोगों की भीड़ क्रिसमस की तैयारी के लिए खरीदी कर रही थी। तभी कार सवार एक व्यक्ति ने तेज गति से कार भीड़ में चढ़ा दी। इस हादसे में अब तक 3 से ज्यादा लोगों की मौत की और 60 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है। खबर यह भी है कि, घायल लोगों में से कुछ की हालत काफी गंभीर है। मामले में सऊदी मूल के आरोपी की गिरफ्तारी हो चुकी है। इस घटना में जनता का कहना है कि, आखिर ऐसे कैसे कोई 60 से 70 लोगों पर कार चढ़ा सकता है? सब को इसके पीछे आतंकवाद का हाथ लग रहा है क्यूंकि पहले भी जर्मनी में इसी तरह की घटनाएं हो चुकी है, जिनके आरोपियों का संबंध आतंकवाद से था।

कौन है आरोपी?

आरोपी की पहचान 50 वर्षीय तालिब अल-अब्दुलमोहसेन के रूप में हुई है, जो एक मनोचिकित्सक है। तालिब वैसे तो सऊदी मूल का है, जो 2006 से जर्मनी के सैक्सोनी-एनहाल्ट में रह रहा था। 2016 में उसे जर्मनी से स्थायी निवास परमिट भी मिल गया था। खबर है कि, हमले से ठीक पहले उसने एक BMW कार किराए पर ली थी। सूत्रों के मुताबिक, वह एक पूर्व मुस्लिम रह चुका है जो अब एक नास्तिक है और इस्लाम का कट्टर आलोचक भी। उसे जर्मनी में उत्पीड़न का सामना भी करना पड़ा था। उसके बावजूद वह अल्टरनेटिव फॉर जर्मनी (AFG) का समर्थन करता था, जो एक आव्रजन विरोधी दक्षिणपंथी जर्मन राजनीतिक पार्टी है। 2019 में एक इंटरव्यू के दौरान उसने खुद को इस्लाम इतिहास का सबसे आक्रामक आलोचक बताया था।

सऊदी में है वांटेड, जर्मनी को दी थी चेतावनी

तालिब सऊदी में अपने नास्तिक विचारों को व्यक्त करने में असमर्थ रहता था क्योंकि वहां केवल इस्लाम ही एकमात्र धर्म है, जिसे मान्यता प्राप्त है। इसलिए, तालिब को सऊदी द्वारा आतंकवाद के रूप में देखा जाता था। साथ ही, सऊदी में वह मध्य पूर्व से यूरोपीय देशों में लड़कियों की तस्करी से संबंध में वांटेड भी था। तालिब की यह गतिविधियां देखते हुए सऊदी ने जर्मनी को चेतावनी देते हुए, उसे वापस सऊदी को सौंपने के लिए कहा भी था। लेकिन, जर्मनी ने उसे सऊदी को सौंपने से इनकार कर दिया था और उसे शरण दे दी थी।

जर्मनी को है आतंकवाद का संदेह

तालिब का नाम पहले से ही आतंकवाद से जुड़ता देख, जर्मनी की सरकार इस घटना को भी आतंकवाद के एंगल से देख रही थी। हालांकि, वहां की जांच एजेंसियों को घटना में आतंकवाद से जुड़ा कोई सबूत नहीं मिला है। कुछ चश्मदीद गवाहों का कहना है कि, तालिब ड्रग के नशे में था।

इस घटना के पीछे तालिब का क्या इरादा था, यह अभी तक सही से पता नहीं चल पाया है। हालांकि, सूत्र से पता चला है कि तालिब जर्मनी में इस्लाम को मिल रहे बढ़ावा से ना खुश था। शायद इसलिए उसने गुस्से में यह कदम उठाया।

You Might Also Like

Bhopal में 25 जुलाई से शुरू होगी इलेक्ट्रिक बस सेवा

Indore में किसानों की ट्रैक्टर रैली पर पुलिस कार्रवाई

IRCTC ने आसान की तत्काल टिकट बुकिंग प्रक्रिया

Indore में स्मार्ट मीटर के बाद बढ़े बिजली बिलों पर बवाल

Jagannath Rath Yatra 2026 आज से शुरू हुई आस्था की सबसे भव्य यात्रा

TAGGED: asylum, attack, car attack, christmas market, extremism, germany, germany news, immigration, magdeburg, saudi arabia, suspect, talib al-abdulmohsen, Terrorism, thefourthindia, theourth
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

pawan singh 03 08 2019 - The Fourth
India

पवन सिंह के खिलाफ 5 थानों में की गई FIR, आचार संहिता उलंघन करने का लगा आरोप!

2 वर्ष पहले

इंदौर में UPSC Prelims 2026 की तैयारियां तेज, 24 मई को 27 केंद्रों पर होगी परीक्षा

रोहित ने बना दी रिकॉर्ड की रेल, दिग्गजों को पीछे छोड़ा

Mahashivratri क्यों है सबसे खास रात, धार्मिक परंपरा से लेकर आध्यात्मिक विज्ञान तक की पूरी कहानी

कोर्ट जा सकता है कादरी की आयोग्यता का मामला

You Might Also Like

Gupta-Navratri-ke-pehle-din-shuru-hoti-hai-10-mahavidyao-ki-sadhna
Religion

Gupta Navratri के पहले दिन से शुरू होती है दशमहाविद्याओं की साधना

7 दिन पहले
Indore-me-15-din-se-chatro-ka-aandolan-jari
Cities

Indore में 15 दिन से छात्रों का आंदोलन जारी

7 दिन पहले
MP-ke-4-khiladio-ka-Hockey-me-bada-chayan
Sports

एमपी के 4 खिलाड़ियों का Hockey में बड़ा चयन

7 दिन पहले
Sawan-me-Mahakal-ki-nayi-aarti-vyavastha-lagu
Religion

सावन में Mahakal की नई आरती व्यवस्था लागू

7 दिन पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?