By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
September 5, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: गिल के शतक से सीरीज का शुभ समापन!
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
WhatsApp Image 2025 02 13 at 12.14.26 PM - The Fourth
Sports

गिल के शतक से सीरीज का शुभ समापन!

इस मैच में लगभग सभी गेंदबाज़ों ने अच्छा प्रदर्शन किया।

Last updated: फ़रवरी 13, 2025 12:17 अपराह्न
By Mihir Dhekane 2 वर्ष पहले
Share
3 Min Read
SHARE

भारतीय टीम ने तीन मैचों की सीरीज के आखिरी मुकाबले में इंग्लैंड को 142 रनों से शिकस्त देकर क्लीन स्वीप किया। यह मैच नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में खेला गया था।

भारत की बेहतरीन बल्लेबाज़ी!

टॉस जीतकर इंग्लैंड ने गेंदबाज़ी करने का फैसला किया जो गलत ही साबित हुआ। पिछले मैच के शतकवीर रोहित शर्मा मात्र 1 रन बनाकर चलते बने। लेकिन शुभमन गिल (112) और विराट कोहली ने (52) ने ज़बरदस्त प्रदर्शन करते हुए दूसरे विकेट के लिए 116 रनों की साझेदारी कर डाली। श्रृंखला में लगातार अच्छा परफॉर्म कर रहे श्रेयस अय्यर इस मैच में भी चमके और उन्होंने 78 की कमाल की पारी खेली। केएल राहुल ने भी 40 रनों का योगदान किया, इन सभी की बदौलत इंग्लैंड को 357 का विशाल लक्ष्य मिला।

विपक्षी टीम की गेंदबाज़ी!

इंग्लैंड की ओर से आदिल रशीद सबसे सफल गेंदबाज़ साबित हुए। उन्होंने 4 विकेट झटके। मार्क वुड को 2 विकेट मिले, वहीं एटकिंसन और महमूद को एक-एक विकेट मिला।

इंग्लैंड की तेज़ शुरुआत!

इतने बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड ने भी आक्रामक शुरुआत की। फिल सॉल्ट (23) और बेन डकेट (34) ने 6.2 ओवर में ही 60 रन ठोक दिए थे। मध्यक्रम में बेन्टन (38) और रूट (24) ने किला ज़रूर लड़ाया लेकिन बाकी बल्लेबाज़ नाकाम साबित हुए। एटकिंसन ने आखिर में तेज़ 38 रन ज़रूर बनाए मगर उनकी ये पारी टीम के काम न आ सकी। विपक्षी टीम 214 पर ही ऑल आउट हो गई।

भारतीय गेंदबाज़ों का जलवा!

इस मैच में लगभग सभी गेंदबाज़ों ने अच्छा प्रदर्शन किया। अक्षर पटेल सबसे किफायती साबित हुए, जिन्होंने 22 रन देकर 2 विकेट लिए। अर्शदीप, राणा और पंड्या को भी 2-2 विकेट मिले। कुलदीप यादव ने एक विकेट हासिल किया।

क्या हैं अच्छी खबर?

आने वाली चैंपियंस ट्रॉफी को ध्यान में रखते हुए ये सीरीज भारत के लिए अच्छी साबित हुई। चाहे बैट्समैन हो या बॉलर, अधिकतर खिलाड़ियों ने अच्छा योगदान दिया हैं। बुमराह जैसे सितारे की कम ज़रूर खलेगी, मगर उनकी गैरमौजूदगी में भी टीम अच्छा प्रदर्शन करने का माद्दा रखती हैं।

You Might Also Like

Nikita Porwal अब मिस वर्ल्ड 2026 में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

Janmashtami पर मप्र के इन कृष्ण मंदिरों में उमड़ेगी आस्था

Hanuman Ansh के गाने ने बदली सुनील लोधी की जिंदगी

Mahakali में अक्षय खन्ना का रौद्र रूप देख मची हलचल

यश की Toxic में कितना दम, जानें फिल्म का पूरा रिव्यू

TAGGED: 3rd odi, england team, india cricket team, india vs england, odi cricket, Shubman Gill, thefourth, thefourthindia, Virat Kohli
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

WhatsApp Image 2025 09 09 at 3.24.48 PM - The Fourth
World

ऑपरेशन सिन्दूर के समय से अमेरिकी सरकार और भारतीय विपक्ष की एक जैसी रणनीति

1 वर्ष पहले

असल मायनों में डॉक्टर के रूप भगवान ही हैं डॉ. तपन कुमार लाहिड़ी!

Indore में ईरान के समर्थन में इजरायल के विरोध की अपील

मध्यप्रदेश चुनाव में दांव पर राजे-रजवाड़ों की साख

भारत के Short Range Air Defence System …पाकिस्तान को हराने में अहम योद्धा!

You Might Also Like

drishyam-3-ka-nya-naam-sun-badha-darshako-ka-suspense
Entertainment

Drishyam 3 का नया नाम सुन बढ़ा दर्शकों का सस्पेंस

2 सप्ताह पहले
shravan-ke-aakhri-somvar-pr-shivmay-hua-ujjain-indore
Cities

Shravan के आखिरी सोमवार पर शिवमय हुआ उज्जैन-इंदौर

2 सप्ताह पहले
2030-tak-moon-par-khulenge-naukri-ke-naye-raste
Science

2030 तक Moon पर खुलेंगे नौकरी के नए रास्ते

2 सप्ताह पहले
indore-me-khula-14-d-cinema-wala-virtual-zoo
Cities

Indore में खुला 14-D सिनेमा वाला Virtual Zoo

2 सप्ताह पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?