By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
October 21, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: गुजरात ATS और NCB का प्रहार, 602 करोड़ की ड्रग्स के साथ 14 पाकिस्तानी गिरफ्तार !
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
images 2 - The Fourth
India

गुजरात ATS और NCB का प्रहार, 602 करोड़ की ड्रग्स के साथ 14 पाकिस्तानी गिरफ्तार !

गुजरात तट से 86 किलोग्राम बरामद की गई ड्रग्स की कीमत मार्केट में 602 करोड़ रुपये आंकी गई है।

Last updated: अप्रैल 29, 2024 7:29 अपराह्न
By Divya 2 वर्ष पहले
Share
2 Min Read
SHARE

गुजरात में ATS और NCB ने बड़ी कार्यवाही की है। दोनों एजेंसियों ने जॉइंट ऑपरेशन के दौरान गुजरात तट से 86 किलोग्राम ड्रग्स बरामद की है। बरामद ड्रग्स की कीमत मार्केट में 602 करोड़ रुपये आंकी गई है। साथ ही इन एजेंसियों ने कार्यवाही के दौरान 14 पाकिस्तानी नागरिकों को भी गिरफ्तार किया है ।

ATS की मौजूदगी की भनक लगते ही 14 पाकिस्तानी नागरिक अपनी नाव से भागने की कोशिश कर रहे थे। इसके जवाब में अधिकारियों को फायरिंग भी करनी पड़ी। इसके बाद सभी पाकिस्तानी नागरिकों को पकड़ लिया गया। सुरक्षा एजेंसियों को भारतीय समुद्री बॉर्डर के आस-पास ड्रग्स सप्लाई होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां फौरन एक्शन मोड में आ गई, जो कि पिछले 2 दिनों से गुजरात के तटीय इलाकों में ऑपरेशन चला रही हैं। ऐसे में रविवार की रात उन्होंने 14 पाकिस्तानी नागरिकों को ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया है।

इस एक्शन से ठीक एक दिन पहले ही NCB ने गुजरात और राजस्थान में प्रतिबंधित दवा मेफेड्रोन, जिसे ‘म्याऊं म्याऊं’ के नाम से जाना जाता है, उसका निर्माण करने वाली तीन लैब्स का भंडाफोड़ कर 7 लोगों को गिरफ्तार किया था। साथ ही एंटी-ड्रग्स एजेंसी ने लगभग 300 करोड़ रुपये के नशीले पदार्थ भी जब्त किए थे।

यह ड्रग्स हाजी असलम ने पाकिस्तान से भिजवाया था। 86 किलोग्राम हेरोइन का कंसाइनमेंट भारत के लिए नहीं था, बल्कि श्रीलंका के लिए था। हलांकि यह पाकिस्तानी हाजी असलम कौन है, उसका इतिहास क्या है? श्रीलंका के कौन लोग हैं जो यह कन्साइनमेंट रिसीव करने वाले थे, इसकी जांच की जा रही है।

3 साल में 11 ऑपरेशन सफल हुए हैं और यह गिफ्तारी 11वें ऑपरेशन के तहत हुईं हैं। पाकिस्तान नाव को चालक दल सहित पकड़ लिया गया है और आगे की जांच के लिए पोरबंदर ले जाया जा रहा है।

You Might Also Like

Indore में नर्मदा की मेन लाइन फूटी तो 15 फीट उछला पानी

Hema Malini ने 77 की उम्र में निभाया माता पार्वती का किरदार

Navratri 2026 की शुरुआत आज से जानें खास बातें

Nana Patekar के निधन से सिनेमा में छाया गहरा सन्नाटा

Vidisha का भक्तिग्राम, आधुनिक सुविधाओं से दूर जीवन

TAGGED: Anti-Terrorist Squad, drugs, gujarat, Narcotics Control Bureau, Pakistani, thefourth, thefourthindia
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

आदिपुरुष की सुनामी: 5 लाख एडवांस टिकट बुक, एक टिकट 2000 रू का !

3 वर्ष पहले

1 अप्रैल से बदल जाएगा Income Tax सिस्टम, जानिए आपकी जेब पर क्या होगा असर

लॉन्ग रन मे बने रहने के लिए ‘शॉर्ट्स’ ला रहा नए फीचर्स

एशियन गेम्स की स्क्वाड मे इंदौर की शिखा – आहाना शामिल

मणिपुर में लंबे खूनी संघर्ष के बाद एन बीरेन सिंह का इस्तीफा!

You Might Also Like

nehru-patel-jahan-thehre-the-us-200-saal-purani-residency-kothi-me-badlav-ki-yojana
Cities

नेहरू-पटेल जहां ठहरे थे, उस 200 साल पुरानी Residency Kothi में बदलाव की योजना

3 सप्ताह पहले
mppsc-aur-group-2-pariksha-ek-din-hone-se-badhi-mushkil
Education

MPPSC और ग्रुप-2 परीक्षा एक दिन होने से बढ़ी मुश्किल

3 सप्ताह पहले
IMG 20261002 WA0003 - The Fourth
Cities

Indore : भागीरथपुरा की रिपोर्ट पर कांग्रेस ने उठाए सवाल

3 सप्ताह पहले
cm-mohan-yadav-ke-naye-jet-ki-kaman-videshi-pilot-sambhalenge
Cities

सीएम Mohan Yadav के नए जेट की कमान विदेशी पायलट संभालेंगे

4 सप्ताह पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?