By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
July 21, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: Gwalior में Scindia बनाम तोमर गुट की खींचतान फिर गर्माई
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
IMG 20260319 WA0018 - The Fourth
Cities

Gwalior में Scindia बनाम तोमर गुट की खींचतान फिर गर्माई

नवनिर्मित रेलवे स्टेशन का नामकरण बना मुद्दा

Last updated: मार्च 19, 2026 5:52 अपराह्न
By Divisha 4 महीना पहले
Share
5 Min Read
SHARE

Gwalior में भारतीय जनता पार्टी के भीतर एक बार फिर गुटीय राजनीति खुलकर सामने आ गई है। इस बार विवाद का केंद्र Gwalior रेलवे स्टेशन का नामकरण बन गया है। करीब 550 करोड़ रुपए की लागत से स्टेशन का आधुनिक रूप तैयार किया गया है और अब इसके नाम को लेकर अलग अलग राजनीतिक गुट आमने सामने आ गए हैं। यह मुद्दा केवल नामकरण तक सीमित नहीं है बल्कि क्षेत्रीय वर्चस्व और राजनीतिक प्रभाव की लड़ाई भी माना जा रहा है।

लोकसभा में उठी अटल बिहारी वाजपेयी के नाम की मांग

Gwalior से सांसद भारत सिंह कुशवाह ने लोकसभा में स्टेशन का नाम देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखने की मांग की है। उन्होंने इसे जनभावना से जुड़ा मुद्दा बताते हुए कहा कि अटल जी का Gwalior से गहरा नाता रहा है और उनके नाम पर स्टेशन का नामकरण क्षेत्र के लिए गौरव की बात होगी। संसद में इस प्रस्ताव को लेकर तालियां भी बजीं जिससे यह स्पष्ट हुआ कि इस मांग को राजनीतिक समर्थन भी मिल रहा है। भारत सिंह कुशवाह को विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर का करीबी माना जाता है, जिससे यह मांग सीधे तौर पर तोमर गुट की रणनीति के रूप में देखी जा रही है।

1000126169 1 - The Fourth
नरेंद्र सिंह तोमर

Scindia समर्थकों की अलग राय

दूसरी ओर केंद्रीय मंत्री Jyotiraditya Scindia के समर्थक स्टेशन का नाम उनके पिता और पूर्व केंद्रीय मंत्री Madhav Rao Scindia के नाम पर रखने की मांग कर रहे हैं। Madhav Rao Scindia का Gwalior राजघराने से संबंध रहा है और क्षेत्र में उनकी मजबूत राजनीतिक पहचान रही है। Scindia समर्थकों का तर्क है कि माधवराव सिंधिया ने Gwalior और Chambal क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया था, इसलिए स्टेशन का नाम उनके नाम पर होना चाहिए। इंटरनेट मीडिया पर भी इस मांग को लेकर सक्रियता देखी जा रही है और समर्थक खुलकर अपने पक्ष में माहौल बना रहे हैं।

Gwalior Chambal में पुरानी गुटबाजी फिर उभरी

Gwalior चंबल अंचल में ज्योतिरादित्य Scindia और नरेंद्र सिंह तोमर के बीच राजनीतिक प्रतिस्पर्धा कोई नई बात नहीं है। दोनों नेता भले ही एक ही पार्टी में हों लेकिन क्षेत्रीय राजनीति में अलग अलग शक्ति केंद्र के रूप में देखे जाते हैं। कई मौकों पर दोनों गुटों के नेताओं के बीच दूरी साफ नजर आई है। हाल ही में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में हुए कार्यक्रमों में भी यह खींचतान दिखी। घाटीगांव में आयोजित लाड़ली बहना योजना के राज्य स्तरीय सम्मेलन में तोमर गुट के प्रमुख नेता शामिल नहीं हुए जबकि कुलैथ में आयोजित कार्यक्रमों से Scindia समर्थकों ने दूरी बनाई।

सामाजिक संगठनों की भी एंट्री

इस विवाद में अब सामाजिक संगठनों की भी एंट्री हो गई है। स्थानीय क्षत्रिय समाज ने इंटरनेट मीडिया के जरिए Gwalior के ऐतिहासिक शासक महाराजा मानसिंह के नाम को आगे बढ़ाया है। उनका कहना है कि Gwalior की पहचान उसके ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत से जुड़ी है, इसलिए नामकरण उसी के अनुरूप होना चाहिए। इस तरह अब यह मुद्दा केवल दो राजनीतिक गुटों तक सीमित नहीं रह गया है बल्कि इसमें सामाजिक और ऐतिहासिक भावनाएं भी जुड़ गई हैं।

नामकरण से ज्यादा प्रतिष्ठा की लड़ाई

Gwalior रेलवे स्टेशन के नामकरण को लेकर चल रही यह बहस केवल एक औपचारिक निर्णय नहीं है। इसके पीछे क्षेत्रीय राजनीति में प्रभाव स्थापित करने की कोशिश भी छिपी हुई है। भाजपा के भीतर इस तरह की गुटीय खींचतान आगामी चुनावों के लिहाज से भी अहम मानी जा रही है। Gwalior Chambal क्षेत्र हमेशा से राजनीतिक रूप से संवेदनशील रहा है और यहां नेताओं के बीच संतुलन बनाए रखना पार्टी के लिए चुनौतीपूर्ण होता है। ऐसे में स्टेशन के नामकरण का फैसला किसके पक्ष में जाता है, यह आने वाले समय में क्षेत्रीय राजनीति की दिशा तय कर सकता है।

https://www.instagram.com/reel/DWDo2jpCCOu/?igsh=MTV6aXJuczd0dGQweg==

You Might Also Like

Bhopal में 25 जुलाई से शुरू होगी इलेक्ट्रिक बस सेवा

Indore में किसानों की ट्रैक्टर रैली पर पुलिस कार्रवाई

IRCTC ने आसान की तत्काल टिकट बुकिंग प्रक्रिया

Indore में स्मार्ट मीटर के बाद बढ़े बिजली बिलों पर बवाल

Jagannath Rath Yatra 2026 आज से शुरू हुई आस्था की सबसे भव्य यात्रा

TAGGED: bjp, Gwalior, gwalior news, Gwalior railway station, Madhav Rao Scindia, Narendra Singh Tomar, Scindia family, thefourth, thefourthindia
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love1
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

WhatsApp Image 2025 02 25 at 12.41.20 PM - The Fourth
India

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का पहला दिन रहा शानदार… हुई बड़ी-बड़ी घोषणाएं!

1 वर्ष पहले

बांग्लादेश में आरक्षण को लेकर हिंसा थम नहीं रही, अब तक 39 लोगों की मौत

हरियाणा चुनाव: ‘आप’ जीरो पर आउट, केजरीवाल का होम ग्राउंड, फिर भी नो साउंड!

देवी अहिल्याबाई होळकर: धर्म, न्याय और शक्ति का संगम

पीएम ने की प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना की घोषणा, 1 करोड़ घरों पर लगेगा रूफटॉप सोलर

You Might Also Like

Gupta-Navratri-ke-pehle-din-shuru-hoti-hai-10-mahavidyao-ki-sadhna
Religion

Gupta Navratri के पहले दिन से शुरू होती है दशमहाविद्याओं की साधना

6 दिन पहले
Indore-me-15-din-se-chatro-ka-aandolan-jari
Cities

Indore में 15 दिन से छात्रों का आंदोलन जारी

6 दिन पहले
MP-ke-4-khiladio-ka-Hockey-me-bada-chayan
Sports

एमपी के 4 खिलाड़ियों का Hockey में बड़ा चयन

6 दिन पहले
Sawan-me-Mahakal-ki-nayi-aarti-vyavastha-lagu
Religion

सावन में Mahakal की नई आरती व्यवस्था लागू

6 दिन पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?