By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
March 7, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: हिंदू-मुसलमान के सौहार्द वाली रामलीला
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
history of ramlila in uttarakhand 1280x720 1 - The Fourth
Fourth Special

हिंदू-मुसलमान के सौहार्द वाली रामलीला

तल्लीताल रामलीला समिति के अध्यक्ष रवींद्र पांडे बताते हैं, 126 साल से मंचन जारी है।

Last updated: अक्टूबर 26, 2023 5:54 अपराह्न
By Parikshit 2 वर्ष पहले
Share
4 Min Read
SHARE

उत्तराखंड के नैनीताल में कई जगह ऐसी रामलीला होती है, जिसमें हिंदू-मुसलमान दोनों किरदार निभाते हैं। कुछ मुस्लिम कलाकार तो ऐसे हैं, जिन्हें किरदार निभाते हुए 40 बरस तक हो चुके हैं। तल्लीताल रामलीला समिति के अध्यक्ष रवींद्र पांडे बताते हैं, 126 साल से मंचन जारी है। अनवर रजा तीन दशक से नैनीताल की अलग-अलग रामलीलाओं में हिस्सा लेते आ रहे हैं। कहते हैं इंसान के दिल में, उसके रोम-रोम में राम भी हैं और रहीम भी है। मैं कभी शत्रुघ्न, तो कभी केवट और कभी विश्वामित्र बनता हूं। 1995 से रामलीला के मंचन से जुड़ा था और मैंने सबसे पहले शिवजी के रूप में अभिनय किया था। मैं पांचों वक्त की नमाज पढ़ता हूं और रोज़ भी रखता हूं, मगर मेरी जो आज पहचान बनी है, वो रामलीला से ही बनी है।

15 साल से अलग-अलग किरदार

अनवर फख्र से कहते हैं, मेरा परिवार हो या फिर मेरा समाज, वो भी मुझे रामलीला के मंच पर जाने से नहीं रोकते। आदर्श रामलीला समिति मुझे मेरे परिवार की ही तरह लगती है। 15 साल से अलग-अलग किरदार निभा रहे जावेद हुसैन बताते हैं- यूं तो बचपन में, मैं घरवालों के साथ रामलीला देखा करता था। तब रामलीला में वानरों को देख कर मैं अपने मन में यह सोचता था कि क्या कभी मैं भी वानर का किरदार कर पाऊंगा। पांच साल के थे, तब उन्हें रामलीला में एक वानर का रोल करने के लिए मिला। तब से आज लगातार 15 साल से रामलीला के साथ जुड़े हुए हैं।मैं अलग-अलग रामलीलाओं में नए-नए कैरेक्टर करता रहता हूं। इसके अलावा कलाकारों का मेकअप और ड्रेसअप से लेकर काफी चीजों पर भी काम करना जानता हूं। रामलीला ने हमें एक जुड़ाव दिया है अपने जन समुदाय से मिलने और उनसे जुडऩे का और उनके साथ प्रेम और सौहाद्र्र से रहने का।
वो गंगा-जमुनी तहजीब

जावेद हुसैन ने बताया, कुमाऊं की रामलीला को कुछ खास बातें अलग बनाती हैं, इसलिए यहां की रामलीला दूर-दूर तक मशहूर है। जावेद ने ताडक़ा के डायलाग (मैं तो ताडक़ा तड़-तड़ तड़ाक करती हूं, मैं तो सौ-सौ पुरुषों का आहार करती हूं) को गायन शैली में कहते हुए बताया कि दूसरी सबसे खास बात यह है कि यहां गायन शैली में रामलीलाओं का मंचन होता है। मैं एक मुसलमान हूं, लेकिन हमारी जो परंपरा है, वो गंगा-जमुनी तहजीब वाली है और वो परंपरा यहां बरकरार है। ऐसा आज तक नहीं हुआ कि हम कहीं रामलीला मंचन के लिए गये हों और हमें सम्मान ना मिला हो। वो कहते हैं, लोग हमें गले लगा कर यह कहते हैं कि वाह, आपके किरदार में मजा आ गया और यही वजह है कि हमें भी रामलीला के दौरान किरदार में डूब कर किरदार निभाने का मजा आता है। सईब अहमद के बिना नैनीताल की तल्लीताल रामलीला समिति अधूरी सी लगती है। सईब राम से लेकर दशानन रावण तक सभी पात्रों का मेकअप कर उन्हें किरदार के रूप में तैयार करते हैं।

You Might Also Like

छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती 2026: इतिहास, महत्व और प्रेरणा का प्रतीक

Basant Panchami और वाग्देवी की विरासत जो आज भी भारत से दूर है

Disability को समझने और स्वीकारने की दिशा में दुनिया का सबसे महत्वपूर्ण कदम: International Day of Persons with Disabilities

वो पुराने दिन : आज ही के दिन उधार की साड़ी पहनकर पहली बार एक भारतीय लड़की बनी थी मिस वर्ल्ड

सांकेतिक भाषा मनुष्य की सबसे अहम खोजों में से एक

TAGGED: hindu, Muslim, Nainital, Ramleela, Tallital Ramleela Committee, Uttarakhand
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

article photos 5 - The Fourth
India

रतन टाटा की वसीयत और मोहिनी मोहन: कौन हैं ये रहस्यमयी शख्स?

1 वर्ष पहले

महाराष्ट्र मे दो बहुओं ने ले ली परिवार के पाँच लोगों की जान

BHU छात्रा के साथ छेड़छाड़ मामले मे खुलासा! दो दिन पहले भी हुई थी वैसी ही घटना

इंदौर में अनंत चतुर्दशी पर निकला झांकियों का काफिला, 100 साल पुरानी है परंपरा

इलाहाबाद HC: पसंद से शादी करना गलत नहीं, मूल अधिकार का हिस्सा !

You Might Also Like

WhatsApp Image 2025 09 19 at 8.00.16 PM - The Fourth
Fourth Special

वो पुराने दिन : न्यूज़ीलैंड बना पहला देश जिसने महिलाओं को दिया वोट देने का अधिकार

6 महीना पहले
WhatsApp Image 2025 09 15 at 4.11.24 PM - The Fourth
Fourth Special

रंग, रस और राष्ट्र का आईना…दूरदर्शन, भारत देश के चैनल की 66वीं सालगिरह

6 महीना पहले
WhatsApp Image 2025 09 13 at 4.53.21 PM - The Fourth
Fourth Special

वो पुराने दिन : लौह पुरुष सरदार पटेल की निर्णायक पुलिस कार्रवाई और हैदराबाद का विलय

6 महीना पहले
WhatsApp Image 2025 09 06 at 5.17.54 PM - The Fourth
Fourth Special

वो पुराने दिन : 1965 का भारत-पाक युद्ध, आज ही के दिन भारत के पराक्रम ने पाकिस्तान को खदेड़ा था

6 महीना पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?