By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
July 21, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: Indore : गैस पाइप लाइन विस्फोट की जांच के लिए निगम ने बनाई कमेटी
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
IMG 20260715 WA0015 - The Fourth
Cities

Indore : गैस पाइप लाइन विस्फोट की जांच के लिए निगम ने बनाई कमेटी

इस कमेटी से 48 घंटे में रिपोर्ट मांगी गई है

Last updated: जुलाई 15, 2026 3:16 अपराह्न
By Jitendra 4 सप्ताह पहले
Share
4 Min Read
SHARE

Indore के विजयनगर क्षेत्र के सुमन नगर में गैस पाइपलाइन में हुए विस्फोट के मामले की जांच के लिए नगर निगम के द्वारा कमेटी बनाई गई है। इस कमेटी से 48 घंटे में रिपोर्ट मांगी गई है।

गत दिवस विजयनगर क्षेत्र में उस समय गैस पाइपलाइन में विस्फोट होकर आग लग गई थी जब नगर निगम के द्वारा वाटर रिचार्जिंग पीट के निर्माण के लिए खुदाई की जा रही थी। यह घटना गंभीर थी, इसके कारण कुछ लोग घायल भी हो गए थे और पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया था। इस घटना में सीधे तौर पर नगर निगम की लापरवाही नजर आ रही थी। नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल ने इस पूरे घटनाक्रम की जांच के लिए एक कमेटी का गठन किया है। इस कमेटी का प्रभारी जल व्यवस्था के अपर आयुक्त आशीष कुमार पाठक को बनाया गया है। इसके साथ ही इस कमेटी में निगम के इंजीनियर असीत खरें और पी एस कुशवाहा को लिया गया है। इस कमेटी को 48 घंटे में जांच कंप्लीट कर अपनी रिपोर्ट रोकने के निर्देश दिए गए हैं।

निगम उठाएगा इलाज का खर्च

कल सुबह महापौर भार्गव और निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल इस घटना में घायल हुए लोगों से मिलने के लिए पहुंचे। इन पीड़ितों से मुलाकात करते हुए महापौर के द्वारा उनके इलाज का खर्च नगर निगम की ओर से वहन किए जाने के निर्देश दिए गए। इसके साथ अस्पताल के चिकित्सकों से कहा गया कि इन सभी के उपचार में कहीं कोई कमी नहीं रखी जाए। गैस की लाइन में विस्फोट नगर निगम के द्वारा लापरवाही पूर्वक वाटर रिचार्जिंग पीट के लिए ड्रिलिंग करने के कारण हुआ। इस मामले को नगर निगम के द्वारा गंभीरता से लिया गया है। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बताया कि इस कार्य में लापरवाही करने के कारण नगर निगम के संबंधित जोनल कार्यालय के इंजीनियर मनीष मोहना के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। जब नगर निगम के द्वारा डीलिंग का कार्य कराया जाता है तो यह ध्यान रखना चाहिए की जमीन के अंदर कौन सी पाइपलाइन है और हमारे कार्य की लापरवाही से क्या नुकसान हो सकता है। उन्होंने कहा कि इस मामले में गैस एजेंसी के द्वारा क्षेत्र में जगह-जगह यह बोर्ड लगाए हुए थे कि गैस पाइपलाइन है तो उसके बाद में कम से कम ध्यान रखते हुए काम किया जाना चाहिए था। निगम के द्वारा यह काम करवाने में लापरवाही की गई। जिसके चलते हुए यह घटना हो गई। अब निगम की टीम को निर्देश दिया गया है कि कहीं भी रिचार्जिंग का काम करने में भी सावधानी रखें।

इंजीनियर को हटाया

इस घटना के लिए प्राथमिक तौर पर जिम्मेदार समझ जा रहे इस क्षेत्र के इंजीनियर मनीष मोहना को नगर निगम आयुक्त ने कल ही एक आदेश जारी कर हटा दिया है। इस इंजीनियर को फील्ड पोस्टिंग से हटाते हुए नगर निगम के कंट्रोल रूम में अटैच कर दिया गया है। इसके साथ ही इस क्षेत्र के जोनल अधिकारी का तबादला हो जाने के कारण यह पद भी खाली पड़ा हुआ था तो इस पद पर आनंद रैदास को नियुक्त किया गया है।

You Might Also Like

Bhopal में 25 जुलाई से शुरू होगी इलेक्ट्रिक बस सेवा

Indore में किसानों की ट्रैक्टर रैली पर पुलिस कार्रवाई

IRCTC ने आसान की तत्काल टिकट बुकिंग प्रक्रिया

Indore में स्मार्ट मीटर के बाद बढ़े बिजली बिलों पर बवाल

Jagannath Rath Yatra 2026 आज से शुरू हुई आस्था की सबसे भव्य यात्रा

TAGGED: blast, Gas pipeline, indore, indore news, MP, mp news, thefourth, thefourthindia
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

images 1 1 - The Fourth
World

श्रीलंका में बन रहा माता सीता का विशाल मंदिर !

2 वर्ष पहले

‘4 Idiots’ से लौटेगा रैंचो का जादू! AI और मॉडर्न एजुकेशन सिस्टम पर होगी नई लड़ाई

मुहर्रम 2023: मुहर्रम क्यों मनाते है और क्या है महत्व!

चहल की फिरकी ने बदली बाज़ी, पंजाब ने कोलकाता को 16 रन से हराया

Blinkit कर्मचारी पर रेप का आरोप, महिलाओं की असुरक्षा एक गहन चर्चा का विषय

You Might Also Like

Gupta-Navratri-ke-pehle-din-shuru-hoti-hai-10-mahavidyao-ki-sadhna
Religion

Gupta Navratri के पहले दिन से शुरू होती है दशमहाविद्याओं की साधना

7 दिन पहले
Indore-me-15-din-se-chatro-ka-aandolan-jari
Cities

Indore में 15 दिन से छात्रों का आंदोलन जारी

7 दिन पहले
MP-ke-4-khiladio-ka-Hockey-me-bada-chayan
Sports

एमपी के 4 खिलाड़ियों का Hockey में बड़ा चयन

7 दिन पहले
Sawan-me-Mahakal-ki-nayi-aarti-vyavastha-lagu
Religion

सावन में Mahakal की नई आरती व्यवस्था लागू

7 दिन पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?