By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
July 22, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: इंदौर के एमजी रोड और जवाहर मार्ग को वन-वे किया
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
one way road indore5 8 1 2024 - The Fourth
Cities

इंदौर के एमजी रोड और जवाहर मार्ग को वन-वे किया

ट्रैफिक सुधारने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है।

Last updated: जनवरी 8, 2024 6:40 अपराह्न
By Anushka 3 वर्ष पहले
Share
3 Min Read
SHARE

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर में ट्रैफिक सुधारने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। 8 जनवरी से इंदौर के दो व्यस्त और बड़े मार्ग जवाहर मार्ग और महत्मा गांधी मार्ग को वनवे कर दिया गया हैं। ट्रैफिक सुधार करने के लिए इंदौर नगर निगम ने ये नई व्यवस्था लागू की है। अब इस नए प्रयोग से बड़े गणपति से कृष्णपुरा छत्री और संजय सेतु से राजमोहल्ला की ओर वाहन जा सकेंगे।

नई ‍व्यवस्था के तहत एमजी रोड पर कृष्णपुरा छत्री से राजवाड़ा की तरफ वाहनों का जाना प्रतिबंधित रहेगा। इस मार्ग पर बड़ा गणपति से कृष्णपुरा छतरी की तरफ वाहन जा सकेंगे। यह मार्ग रीगल पुल से राजवाड़ा की ओर पहले से ही एकांगी मार्ग है। कृष्णपुरा से बड़ा गणपति की दूरी 1.7 किलोमीटर है। ऐसा होने से एक तरफ से ट्रैफिक का दबाव कम होगा।

दूसरी तरफ, जवाहर मार्ग पर राजमोहल्ला से संजय सेतु की ओर वाहन आ तो सकेंगे, लेकिन उस दिशा में जा नहीं सकेंगे। राज मोहल्ला से संजय सेतु तक की दूरी 1.8 किलोमीटर है। इन दोनों ही प्रमुख मार्गों को 40 से ज्यादा सड़कें जोड़ती हैं। इन सभी मार्गों पर आवाजाही सामान्य रहेगी।

हालांकि यह पहला अवसर नहीं है, जब शहर में इस तरह का प्रयोग किया गया है। इससे पहले भी इस तरह के प्रयोग होते रहे हैं। एमजी रोड का एक हिस्सा पहले से ही वनवे है। हालांकि देखने में यह भी आता है कि लोग नियमों का पालन नहीं करते। हरसिद्धि थाने के सामने वाला थाने की तरफ से वनवे हैं। वहां बोर्ड भी लगा हुआ है, लेकिन न सिर्फ दो पहिया वाहन बल्कि कार और मेटाडोर जैसे वाहन भी वहां घुस जाते हैं और आए दिन वहां जाम जैसी स्थिति निर्मित हो जाती है।

जवाहर मार्ग और बड़ा गणपति- कृष्णपुरा छत्रियों तक ट्रैफिक सुधार के वनवे प्रयोग को लागू करने के लिए शहर के कलेक्टर आशीष सिंह, महापौर पुष्यमित्र भार्गव और यातायात विभाग के अधिकारियों ने मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान कई अन्य जनप्रतिनिधि भी सात थे। महापौर ने कहा कि नई व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए लोगों को समझाइश भी ‍दी जाएगी, इसक बाद भी लोग नहीं मानते हैं तो चालानी कार्रवाई की जाएगी।

आज से इस मार्ग को वन वे करने के बाद जाम की समस्या से राहत मिलने की उम्मींद है। इसको अभी ऑब्जर्व कर रहे है, लोगों को जो भी फ़ीडबैक आएगा, वहीं लोगों को इससे कितनी सहूलियत मिल पा रही है, क्या समस्या आ रही है, इसका अध्ययन भी किया जाएगा। फिर उसके 7 दिन बाद में फ़ाइनल निर्णय लिया जाएगा।

You Might Also Like

Bhopal में 25 जुलाई से शुरू होगी इलेक्ट्रिक बस सेवा

Indore में किसानों की ट्रैक्टर रैली पर पुलिस कार्रवाई

IRCTC ने आसान की तत्काल टिकट बुकिंग प्रक्रिया

Indore में स्मार्ट मीटर के बाद बढ़े बिजली बिलों पर बवाल

Jagannath Rath Yatra 2026 आज से शुरू हुई आस्था की सबसे भव्य यात्रा

TAGGED: Collector Ashish Singh, indore, Indore Municipal Corporation, Jawahar Marg, madhya pradesh, Mahatma Gandhi Marg, Mayor Pushyamitra Bhargava, one-way, thefourth, thefourthindia, traffic
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

WhatsApp Image 2023 10 31 at 3.26.04 PM jpeg - The Fourth
India

भारत का ‘सबसे बड़ा’ डेटा चोरी, 81.5 करोड़ भारतीयों का निजी डेटा लीक

3 वर्ष पहले

क्रिकेट की ओलंपिक में वापसी तय…इससे क्या बदलाव होने वाला है?

World athletics championships 2023: पारुल चौधरी ने रचा इतिहास, बनाया नेशनल रिकॉर्ड

दुबई यात्रा के नाम पर की कई लोगों के साथ लाखों की धोखाधड़ी !

Mahashivratri क्यों है सबसे खास रात, धार्मिक परंपरा से लेकर आध्यात्मिक विज्ञान तक की पूरी कहानी

You Might Also Like

Gupta-Navratri-ke-pehle-din-shuru-hoti-hai-10-mahavidyao-ki-sadhna
Religion

Gupta Navratri के पहले दिन से शुरू होती है दशमहाविद्याओं की साधना

7 दिन पहले
Indore-me-15-din-se-chatro-ka-aandolan-jari
Cities

Indore में 15 दिन से छात्रों का आंदोलन जारी

7 दिन पहले
MP-ke-4-khiladio-ka-Hockey-me-bada-chayan
Sports

एमपी के 4 खिलाड़ियों का Hockey में बड़ा चयन

7 दिन पहले
Sawan-me-Mahakal-ki-nayi-aarti-vyavastha-lagu
Religion

सावन में Mahakal की नई आरती व्यवस्था लागू

7 दिन पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?