Indore। Indore में ऑनलाइन फूड डिलेवरी के चक्क्र में धर्म भ्रष्ट करने का मामला सामने आया है। नवरात्रि में जोमैटो ने बाह्मण परिवार के घर नानवेज भेज दिया। शिकायत पर रंगदारी दिखाई गइ है।
ये है मामला…
गुलाबबाग के राहुल तिवारी ने बताया कि रविवार शाम जोमेैटो एप से वेज काम्बों मील के साथ चिली पनीर मंगाया था। नवरात्रि पूजा के बाद पैकेट खोला तो चिली पनीर के पैकेट में चिली चिकन नजर आया। एप पर शिकायत की तो कंपनी ने पैसा लौटा दिया।
बात रिफंड की नहीं ….धर्म भ्रष्ट किया
तिवारी का कहना है कि बात रिफंड की नहीं है, हमारा धर्म भ्रष्ट किया गया। कंपनी से उस होटल और रेस्टोंरेट का नंबर मांगा, जहां से खाना डिलीवर हुआ है। कंपनी तैयार नहीं हो रही है। एप पर रेस्टोरेंट को शुद्ध शाकाहारी बताया जा रहा है तो नानवेज कहा से आ गया। हमने महालक्ष्मी नगर के नाइट किंग पर प्लेन पराठा, बटर पनीर कॉम्बो और चिली पनीर का ऑर्डर दिया था।
रंगदारी दिखा रहे..
कंपनी ने तो रेस्टोरेंट का नंबर नहीं दिया हमने ढूढकर फोन लगाया तो मालिक का नाम भी गलत मिला। जिसने फोन उठाया उसने ये माना कि स्टॉफ से गलती हो गई। तिवारी ने रेस्टोरेंट का पूरा पता पूछा तो बताया नहीं। रंगदारी दिखा दी। तिवारी का कहना है कि बड़ी होटल दिखाकर ऑर्डर कराए जाते है। पता चला है कि सडक़ किनारे छोटी सी होटल से खाना लाकर दे रहे हैं। लसूडिया थाने में शिकायत की है।
