Indore । कल शाम को छत्रीबाग से लेकर शीतला माता बाजार तक के क्षेत्र में बड़ी संख्या में महिलाएं सड़क पर कुछ ढूंढ रही थी। कई महिलाओं ने अपने मोबाइल के टोर्च को जला लिया था और उसकी रोशनी में ढूंढने का काम कर रही थी। कई बच्चे और महिलाएं सड़क की दरारों में भी कुछ ढूंढ रहे थे।

कल नरर्सिंह जयंती का उत्सव था। इस मौके पर नरसिंह बाजार में स्थित नरसिंह मंदिर से भगवान नरसिंह की परंपरागत शोभायात्रा निकाली गई। हमेशा तो भगवान नरसिंह का मुखड़ा पहना हुआ व्यक्ति इस शोभायात्रा में भक्तों को मुखोटे का दर्शन कराने के लिए पैदल ही निकलता था। इसके कारण सड़क के दोनों तरफ बड़ी संख्या में खड़े हुए लोगों को सवारी के दर्शन नहीं हो पाए थे। इस स्थिति के चलते हुए गाड़ी में सवार भगवान नरसिंह की शोभायात्रा निकाली गई। इस यात्रा के दौरान भगवान नरसिंह के मुखोटे के पीछे की तरफ स्थित बाल को स्थान स्थान पर झटकाया गया।

यह मानता है कि भगवान नरसिंह के मुखौटे से निकलकर गिरे हुए बाल को यदि ले जाकर अपनी तिजोरी में या गल्ले में रख लिया जाए तो वह बहुत बरकत देता है। बस इसी मान्यता के चलते हुए जिस मार्ग से शोभायात्रा निकली उस मार्ग पर बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे सड़क पर भगवान नरसिंह के मुखौटे से निकलकर गिरे हुए बाल को ढूंढ रहे थे। इस ढूंढ के लिए किसी ने मोबाइल के टोर्च से रोशनी कर रखी थीं तो किसी ने अपने बच्चों को भी इस काम में लगा दिया था। सड़क के बीच में मौजूद दरार में उंगली डालकर अंदर से कचरा निकालते हुए उसमें से भी बाल ढूंढने की कोशिश की जा रही थी। इस कोशिश में जिन लोगों को बाल मिल गया वे अपने आपको भाग्यशाली मान रहे थे।
