By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
October 21, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: इंदौर में दो सड़क हादसे, दो मौत, लड़की की हालत गंभीर !
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
WhatsApp Image 2024 01 23 at 5.17.36 PM - The Fourth
Cities

इंदौर में दो सड़क हादसे, दो मौत, लड़की की हालत गंभीर !

बेटी को Office छोड़ने जा रहे पिता की सड़क दुर्घटना में मौत।

Last updated: जनवरी 23, 2024 5:21 अपराह्न
By Divya 3 वर्ष पहले
Share
3 Min Read
SHARE

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में टीसीएस चौराहे पर Innova car ने स्कूटी सवार पिता और बेटी को टक्कर मार दी, इसमें पिता की मौत हो गई। जबकि लड़की गंभीर रूप से घायल है। जिसको इलाज के लिए अरविंदो अस्पताल ले जाया गया था, लेकिन गंभीर हालत होने की वजह से डॉक्टर ने लड़की को इलाज के लिए बॉम्बे अस्पताल ट्रांसफर कर दिया। कंपनी के स्टाफ ने दुर्घटना की बड़ी वजह चौराहे पर सिग्नल नहीं होना बताया है।

यह दुर्घटना सुपर कॉरिडोर पर करीब 12:00 बजे दोपहर कि है। गलती किसकी है यह तो सीसीटीवी कैमरा रिकॉर्ड सामने आने के बाद ही पता चल पाएगा। लेकिन उस जगह से गुजरने वाले लोगों ने बताया की गलती Innova car वाले की है। क्योंकि वह काफी तेजी कार चला रहा था। कार ने जीन दोनों पिता और बेटी को टक्कर मारी उनका नाम सुनील मालवीय है जिनकी उम्र 53 वर्ष थी, और बेटी मेघा मालवीय जिसकी उम्र 25 वर्ष है। सुनील मालवीय अपनी बेटी मेघा मालवीय को टीसीएस कंपनी छोड़ने जा रहे थे। मेघा मालवीय, टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है।

इसके अलावा एक और युवक की इसी Innova car से टक्कर के बाद मौत हो गई। उसे भी गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया था। लेकिन इलाज के दौरान डॉक्टर युवक को बचा नहीं पाए। युवक की पहचान भी नहीं हुई है। क्योंकि उसकी जेब से कोई ID कार्ड नहीं मिला है। पुलिस उसके परिजनों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

इससे पहले भी 2023 में इस जगह पर इसी तरह की एक और सड़क दुर्घटना हुई थी। जिसमें आइटी कंपनी टीसीएस की साफ्टवेयर इंजीनियर की मौत हो गई थी। लड़की का नाम निकिता जैन था, उसकी उम्र 32 वर्ष थी, और वह टीसीएस कंपनी में साफ्टवेयर इंजीनियर की पोस्ट पर काम कर रही थी।

मेट्रो के काम के कारण हो रही है लोगों को परेशानी

टीसीएस कर्मचारियों का कहना है कि मेट्रो के काम के कारण आए दिन यहां सड़क दुर्घटना होती रहती है। कंपनी के कर्मचारियों का देर रात तक आना-जाना लगा रहता है, इतना ही नहीं बल्कि इस चौराहे पर ना ही सिग्नल हैं और ना ही रोड टर्न के लिए कोई साइन बोर्ड है। जिस जगह ये हादसा हुआ है, वो टीसीएस से अंदर वाला चौराह है।

You Might Also Like

Indore में नर्मदा की मेन लाइन फूटी तो 15 फीट उछला पानी

Hema Malini ने 77 की उम्र में निभाया माता पार्वती का किरदार

Navratri 2026 की शुरुआत आज से जानें खास बातें

Nana Patekar के निधन से सिनेमा में छाया गहरा सन्नाटा

Vidisha का भक्तिग्राम, आधुनिक सुविधाओं से दूर जीवन

TAGGED: accident, indore, innova car, road accident, super corridor, thefourth, thefourthindia
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

KOREAN सिंगर AOORA ने भारतीय संस्कृति को दी वैश्विक पहचान, ‘Shiva Shivam Tandava’ से रचा नया इतिहास
World

KOREAN सिंगर AOORA ने भारतीय संस्कृति को दी वैश्विक पहचान, ‘Shiva Shivam Tandava’ से रचा नया इतिहास

8 महीना पहले

इंदौर, उज्जैन समेत भोपाल में भी मसालों की हो रही है जांच

दस हजार महिलाओ के प्रसव करवा चुकी हैं कथिजा

कांग्रेस की “रक्षा”…पिता की मौत का बदला लेने राजनीति में आई !

शुभ शुरुआत! अब गिल संभालेंगे टाइटंस की कमान

You Might Also Like

nehru-patel-jahan-thehre-the-us-200-saal-purani-residency-kothi-me-badlav-ki-yojana
Cities

नेहरू-पटेल जहां ठहरे थे, उस 200 साल पुरानी Residency Kothi में बदलाव की योजना

3 सप्ताह पहले
mppsc-aur-group-2-pariksha-ek-din-hone-se-badhi-mushkil
Education

MPPSC और ग्रुप-2 परीक्षा एक दिन होने से बढ़ी मुश्किल

3 सप्ताह पहले
IMG 20261002 WA0003 - The Fourth
Cities

Indore : भागीरथपुरा की रिपोर्ट पर कांग्रेस ने उठाए सवाल

3 सप्ताह पहले
cm-mohan-yadav-ke-naye-jet-ki-kaman-videshi-pilot-sambhalenge
Cities

सीएम Mohan Yadav के नए जेट की कमान विदेशी पायलट संभालेंगे

4 सप्ताह पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?