By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
July 21, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: इंदौर में दोस्त को ‘अप्रैल फूल’ बनाने के चक्कर में 10वीं के छात्र की गई जान
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
- The Fourth
Cities

इंदौर में दोस्त को ‘अप्रैल फूल’ बनाने के चक्कर में 10वीं के छात्र की गई जान

घटना 1 अप्रैल इंदौर के मल्हारगंज इलाके में हुई।

Last updated: अप्रैल 3, 2024 4:54 अपराह्न
By Anushka 2 वर्ष पहले
Share
2 Min Read
SHARE

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर से मौत का ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर हर कोई हैरान है। दरअसल, दोस्त को ‘अप्रैल फूल’ बनाने के चक्कर में 10वीं के छात्र की जान चली गई। घटना 1 अप्रैल को शहर के मल्हारगंज इलाके में हुई। बता दें, 1 अप्रैल को लोग एक दूसरे को ‘अप्रैल फूल’ बनाकर मजाक करते हैं लेकिन इंदौर के छात्र का ये मज़ाक उसकी जिंदगी का आखिरी पल बन जाएगा ये उसे भी नहीं पता था।

इंदौर के मल्हारगंज थाना क्षेत्र में रहने वाले एक दसवीं के छात्र ने अपने दोस्त को 1 अप्रैल को मजाक करने के लिए फोन किया और दोस्त से कहा कि वो सुसाइड करने जा रहा है। दोस्त बुरी तरह घबरा गया। इसके बावजूद, उसने वीडियो कॉल कर एक फांसी का फंदा लगाया और स्टूल पर जा चढ़ा। स्टूल के खिसक जाने से छात्र संभल नहीं पाया और उसका पैर फिसल गया जिसके कारण फांसी लग गई।

मृतक छात्र के पिता इंदौर कलेक्टर कार्यालय में एसडीएम के ड्राइवर हैं। घटना वाले दिन वो घर पर नहीं थे। उसके दो भाई भी हैं। इसमें में एक बाहर रहता है, दूसरा उस समय बाइक सुधरवाने गया हुआ था। जब वो लौटा तो उसने अभिषेक के कमरे में उसकी लाश लटकी हुई देखी।

एडिशनल डीसीपी क्राइम राजेश दंडोतिया ने बताया कि, पहले उन्हें लगा था कि अभिषेक रघुवंशी ने आत्महत्या की है। लेकिन, जब जांच की गई तो पूरे मामले का खुलासा हुआ। मृतक के फोन से साफ हुआ है कि, वो अपने दोस्त को अप्रैल फूल बनाने के चक्कर में फांसी के फंदे में फस गया और उसकी मौत हो गई। डीसीपी ने बच्चों से इस तरह की हरकत न करने की अपील की है।

You Might Also Like

Bhopal में 25 जुलाई से शुरू होगी इलेक्ट्रिक बस सेवा

Indore में किसानों की ट्रैक्टर रैली पर पुलिस कार्रवाई

IRCTC ने आसान की तत्काल टिकट बुकिंग प्रक्रिया

Indore में स्मार्ट मीटर के बाद बढ़े बिजली बिलों पर बवाल

Jagannath Rath Yatra 2026 आज से शुरू हुई आस्था की सबसे भव्य यात्रा

TAGGED: accident, April fool, indore, madhya pradesh, Malharganj, police station, suicide, thefourth, thefourthindia
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

WhatsApp Image 2023 09 08 at 5.49.40 PM - The Fourth
India

नई शिक्षा नीति ने दिए निर्देश,क्या है नई शिक्षा नीति?

3 वर्ष पहले

नितिन गडकरी मध्यप्रदेश के दौरे पर, 24 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का आज शिलान्यास

हलाली डैम में मुख्यमंत्री Dr Mohan Yadav ने छोड़े दुर्लभ गिद्ध

ये हैं लालू यादव का घर फोड़ने वाली 5 “मंथरा”… तेजस्वी के दोस्त

क्या 15 साल बाद आज सौम्या को मिलेगा इंसाफ, कोर्ट सुनाएगा फैसला

You Might Also Like

Gupta-Navratri-ke-pehle-din-shuru-hoti-hai-10-mahavidyao-ki-sadhna
Religion

Gupta Navratri के पहले दिन से शुरू होती है दशमहाविद्याओं की साधना

7 दिन पहले
Indore-me-15-din-se-chatro-ka-aandolan-jari
Cities

Indore में 15 दिन से छात्रों का आंदोलन जारी

7 दिन पहले
MP-ke-4-khiladio-ka-Hockey-me-bada-chayan
Sports

एमपी के 4 खिलाड़ियों का Hockey में बड़ा चयन

7 दिन पहले
Sawan-me-Mahakal-ki-nayi-aarti-vyavastha-lagu
Religion

सावन में Mahakal की नई आरती व्यवस्था लागू

7 दिन पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?