By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
October 21, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: इनफ्लुएंसर “रजत दलाल” हुआ छात्र के अपहरण और मारपीट के लिए गिरफ्तार
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
images - The Fourth
India

इनफ्लुएंसर “रजत दलाल” हुआ छात्र के अपहरण और मारपीट के लिए गिरफ्तार

एक मीम वीडियो पोस्ट करने के लिए छात्र का किया था अपहरण।

Last updated: जून 7, 2024 11:26 पूर्वाह्न
By Urva Richhariya 2 वर्ष पहले
Share
3 Min Read
SHARE

सोशल मीडिया का मशहूर चेहरा, इनफ्लुएंसर और बॉडी बिल्डर रजत दलाल को अहमदाबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। रजत को एक छात्र के अपहरण और उसके साथ मारपीट करने के लिए गिरफ्तार किया गया है। अपने पैशन के अलावा रजत अपने गरम दिमाग के लिए भी जाने जाते है। उनका यह ही गुस्सा आज उनके लिए एक मुसीबत बन गई है।

दरअसल, कुछ दिन पहले एक 18 साल के छात्र ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट में एक मीम वीडियो पोस्ट किया था। उस वीडियो में रजत और वह छात्र दोनों ही साफ-साफ दिखाई दे रहे थे। छात्र ने वीडियो कैप्शन में लिखा था कि, “रोज सुबह अपना मुंह जिम में दिखाकर मेरा दिन खराब करता है”। कुछ समय में ही यह वीडियो वायरल हो गया था। जिसके बाद रजत ने जिम मैनेजमेंट के पास से उस छात्र का नंबर लिया और अपने दो दोस्तो को ले कर उसके घर पहुंच गया।

छात्र के घर जाने के बाद तीनों ने उसका अपहरण किया। अपहरण के बाद उन्होंने छात्र को गौशाला ले जाया, जहां पर उसके साथ मारपीट की गई। छात्र की शिकायत के मुताबिक, उन तीनों ने जबर्दस्ती उसके चेहरे को गाय का गोबर पोत दिया था। शिकायत के मुताबिक रजत ने छात्र को जान से मारने की धमकी भी दी थी।

इसके बाद तीनों ने छात्र को अपने जगतपुर के ग्रीन गेल्स सोसायटी के एक फ्लैट में ले गए, जहां उसके साथ लगातार मारपीट की गई और उससे टॉयलेट साफ करवाया गया। लेकिन क्रूरता की सारी सीमाएं तो तब पार हुई, जब छात्र के बेहोश होने पर उसके चेहरे पर पेशाब कर किया गया था।

जब छात्र होश में आया, तो उसे वापस उसके घर ले जाया गया। ले जाते समय उसे माफ़ी मांगने, अपशब्दों का प्रयोग करने और वीडियो पर रजत को “पापा” कहने के लिए मजबूर किया। इसके बाद छात्र को छोड़ते समय उसकी माँ के सामने उससे उठक-बैठक करवाया गया और माँ को धमकी दी गई कि पुलिस उसकी जेब में है।

इस पूरी घटना की शिकायत पीड़ित ने अहमदाबाद पुलिस से करी, जिसके बाद रजत और उसके दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया गया हैं। रजत की इस हरकत के बाद हर कोई उसकी निंदा कर रहा है।

You Might Also Like

Indore में नर्मदा की मेन लाइन फूटी तो 15 फीट उछला पानी

Hema Malini ने 77 की उम्र में निभाया माता पार्वती का किरदार

Navratri 2026 की शुरुआत आज से जानें खास बातें

Nana Patekar के निधन से सिनेमा में छाया गहरा सन्नाटा

Vidisha का भक्तिग्राम, आधुनिक सुविधाओं से दूर जीवन

TAGGED: Abduction, influencer, kidnapping, Rajat Dalal, thefourth, thefourthindia
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

WhatsApp Image 2024 12 12 at 5.27.18 PM - The Fourth
India

क्या ‘महागठबंधन’ की तरह खुल रही है ‘I.N.D.I.A’ ब्लॉक की गांठ?

2 वर्ष पहले

आज की तारीख – 35: दिल्ली बनी राजधानी, जिस ‘आबोहवा’ की वजह से चुना गया आज वही जानलेवा!

दिल्ली महिला आयोग के 223 कर्मचारी बर्खास्त

धनतेरस पर क्यों शुभ माना जाता है सोना चांदी खरीदना

Indore: MGM कॉलेज के ENT विभाग पर लगे मानसिक और कार्यस्थल उत्पीड़न के आरोप

You Might Also Like

nehru-patel-jahan-thehre-the-us-200-saal-purani-residency-kothi-me-badlav-ki-yojana
Cities

नेहरू-पटेल जहां ठहरे थे, उस 200 साल पुरानी Residency Kothi में बदलाव की योजना

3 सप्ताह पहले
mppsc-aur-group-2-pariksha-ek-din-hone-se-badhi-mushkil
Education

MPPSC और ग्रुप-2 परीक्षा एक दिन होने से बढ़ी मुश्किल

3 सप्ताह पहले
IMG 20261002 WA0003 - The Fourth
Cities

Indore : भागीरथपुरा की रिपोर्ट पर कांग्रेस ने उठाए सवाल

3 सप्ताह पहले
cm-mohan-yadav-ke-naye-jet-ki-kaman-videshi-pilot-sambhalenge
Cities

सीएम Mohan Yadav के नए जेट की कमान विदेशी पायलट संभालेंगे

4 सप्ताह पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?