By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
March 8, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: जातिगत जनगणना से क्या नकारात्मक प्रभाव हों सकते हैं?
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
WhatsApp Image 2025 05 01 at 3.24.44 PM - The Fourth
India

जातिगत जनगणना से क्या नकारात्मक प्रभाव हों सकते हैं?

यह सामाजिक एकता के ताने-बाने को कमजोर कर सकता है

Last updated: मई 1, 2025 3:25 अपराह्न
By Rajneesh 10 महीना पहले
Share
6 Min Read
SHARE

भारत सरकार द्वारा आगामी जनगणना के साथ जातिगत जनगणना कराने की घोषणा ने देश में एक नई बहस को जन्म दिया है। जहां एक ओर इसे सामाजिक न्याय की दिशा में क्रांतिकारी कदम माना जा रहा है, वहीं इसके नकारात्मक प्रभावों को लेकर गंभीर चिंताएं भी सामने आ रही हैं। जातिगत जनगणना सिर्फ एक आंकड़ा इकट्ठा करने की कवायद नहीं है, बल्कि यह सामाजिक संरचना, राजनीतिक संतुलन, प्रशासनिक जटिलताओं और राष्ट्रीय एकता पर गहरा असर डाल सकती है।

जातिगत जनगणना का सबसे बड़ा खतरा यही है कि इससे जातियों की पहचान को फिर से राजनीतिक हथियार बना दिया जाएगा। आज भी चुनावों में जाति एक महत्वपूर्ण फैक्टर है, लेकिन आंकड़ों की गैर-मौजूदगी में यह पूरी तरह निर्णायक नहीं होती। लेकिन यदि सरकार यह स्पष्ट कर दे कि किस जाति की जनसंख्या कितनी है, तो चुनावी रणनीतियां, उम्मीदवार के चयन से लेकर घोषणापत्र तक पूरी तरह जातिगत समीकरणों पर केंद्रित हो जाएंगी।

भारत पहले ही “जाति आधारित वोट बैंक” की राजनीति से जूझ रहा है, जातिगत जनगणना इसे और संस्थागत रूप दे देगी। भारत का संविधान जातियों के भेद को मिटाने की दिशा में बना था। डॉ. भीमराव अंबेडकर ने कहा था कि “हमें जाति नहीं, समाज बनाना है”। लेकिन जातिगत जनगणना उस दिशा में उल्टा कदम है। इससे हर व्यक्ति को उसकी जाति से ही पहचान दी जाएगी न कि नागरिकता, योग्यता या इंसानियत से।

यह सामाजिक एकता के ताने-बाने को कमजोर कर सकता है, विशेषकर युवा पीढ़ी में, जो धीरे-धीरे जातियों से ऊपर उठने की कोशिश कर रही है।

जब आंकड़ों के माध्यम से यह स्पष्ट हो जाएगा कि कौन-सी जातियाँ जनसंख्या में ज़्यादा हैं, तो अन्य जातियाँ अपने लिए अलग से आरक्षण या विशेष लाभ की मांग करने लगेंगी। इससे जातियों के बीच असंतोष और बढ़ेगा।

उदाहरण के तौर पर…यदि किसी राज्य में कोई एक जाति ओबीसी में होकर भी 40% से अधिक निकले, तो दूसरी छोटी जातियाँ कहेंगी कि उसे ही सारा फायदा मिल रहा है। इससे ओबीसी में ही टकराव और उपवर्गीकरण की मांग उठेगी, जैसा कि मंडल आयोग के बाद देखने को मिला था।

1931 के बाद से भारत में कोई आधिकारिक जातिगत जनगणना नहीं हुई है। 2011 में SECC में जातिगत आंकड़े इकट्ठा किए गए, लेकिन उन्हें सार्वजनिक नहीं किया गया क्योंकि वे असंगत, भ्रमपूर्ण और अविश्वसनीय निकले।

SECC 2011 में 46 लाख से अधिक जातियाँ दर्ज हुईं, जिनमें से कई नाम एक ही जाति के अलग-अलग रूप में दर्ज थे (जैसे यादव, यदुवंशी, यादव जी)। इससे डेटा की शुद्धता पर सवाल खड़े हुए। इसलिए जातिगत जनगणना कराना एक बेहद जटिल प्रक्रिया है। क्या हर व्यक्ति अपनी जाति स्पष्ट रूप से बता पाएगा? क्या कोई झूठ नहीं बोलेगा? क्या जातियों के बीच खुद के “कमज़ोर दिखाने” की होड़ नहीं लगेगी?

जातिगत जनगणना से अगर यह सामने आता है कि कुछ जातियाँ आबादी के अनुपात में कम या ज़्यादा आरक्षण पा रही हैं, तो आरक्षण प्रणाली को लेकर असंतोष और गहरा होगा।

आज भी सवर्णों में, दलितों में और ओबीसी के भीतर आरक्षण को लेकर तीव्र बहस है। यदि आंकड़े यह दिखाएं कि कोई जाति बहुत कम लाभ पा रही है, तो उसके आंदोलन भड़क सकते हैं। आरक्षण का मुद्दा एक बार फिर से सड़कों पर संघर्ष का रूप ले सकता है।

जातिगत जनगणना का एक बड़ा मनोवैज्ञानिक खतरा यह है कि हर व्यक्ति को हमेशा के लिए उसकी जाति के दायरे में कैद कर देना। एक बच्चा जिसे शायद जाति के बारे में पता भी न हो, उसे भी कागज़ पर “फलाँ जाति” घोषित कर दिया जाएगा। इससे जातिगत पहचान, जो बहुत धीरे-धीरे धुंधली पड़ रही थी, फिर से स्थायी और औपचारिक रूप में लौट आएगी।

यदि हम इसे Statistical Casteism कहें तो बिल्कुल ग़लत नहीं होगा।

भारत जैसी विविधता से भरी सभ्यता में अगर हर राज्य, हर समुदाय, हर जाति को उनके आँकड़ों के आधार पर विशेष अधिकार या प्रतिनिधित्व दिया जाने लगे, तो क्या यह राष्ट्रीय एकता को कमजोर नहीं करेगा?

संविधान समानता की बात करता है, लेकिन आंकड़ेबाज़ी की राजनीति समाज को टुकड़ों में बाँट सकती है। उदाहरण के लिए एक राज्य की बहुसंख्यक जाति, केंद्र सरकार से अलग बजट की मांग कर सकती है। दूसरी जातियाँ कह सकती हैं कि हमें ज्यादा आरक्षण दो वरना हम आंदोलन करेंगे। इससे भारत जैसे राष्ट्र में तनाव और सामाजिक अशांति फैल सकती है।

जातिगत जनगणना अगर सिर्फ़ नीति निर्धारण के लिए हो, तो इसमें कोई बुराई नहीं है। लेकिन भारत जैसे भावनात्मक और अति जातिवादी समाज में इसका राजनीतिक दुरुपयोग लगभग तय है।

यह एक दोधारी तलवार है। जिसे अगर सही हाथों में हो तो न्याय कर सकती है, लेकिन अगर गलत हाथों में गई तो जातिगत टकराव और राष्ट्र के ताने-बाने को नुकसान पहुँचा सकती है।

सवाल यह नहीं है कि जातिगत जनगणना हो या नहीं! सवाल यह है कि क्या हमारा समाज, राजनीति और प्रशासन इतना परिपक्व है कि वह इन आंकड़ों का सिर्फ़ कल्याणकारी उपयोग करे, न कि राजनीतिक शोषण?

You Might Also Like

सरकार ने महापौर निधि पर लगाई रोक, Nagar Nigam Budget में नहीं होगा प्रावधान

Indore की रंग पंचमी गैर पर इस बार हाईटेक सुरक्षा

Gwalior में हाइवे पर कार को डेढ़ किमी तक घसीटता रहा कंटेनर

Ayatollah Ali Khamenei: इस्लामिक क्रांति से सुप्रीम लीडर तक

Khamenei की मौत के बाद Iran में सत्ता परिवर्तन

TAGGED: caste census, census 2025, india census, OBC, reservation policy, SC ST, thefourth, thefourthindia
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

6673bb58ee911 students protesting the neet exam issue 201711892 16x9 1 - The Fourth
Education

Neet पेपर लीक: मास्टरमाइंड सहित पेपर पाने वाले अभ्यर्थी ने कबूला जुर्म

2 वर्ष पहले

अमेरिका की हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में पढ़ाई जाएगी रीवा के अल्ट्रा सोलर प्लांट की केस स्टडी

अमेरिकी जनता के लिए अच्छी खबर, मगर विदेशी नागरिकों की आ सकती है शामत!

इजराइल को मिली अमेरिका से गोला बारूद और सैनिकों की मदद

इंदौर में दोस्त को ‘अप्रैल फूल’ बनाने के चक्कर में 10वीं के छात्र की गई जान

You Might Also Like

Holi 2026: 3 मार्च या 4 मार्च, कब मनाई जाएगी रंगों की Holi?
India

Holi 2026: 3 मार्च या 4 मार्च, कब मनाई जाएगी रंगों की Holi?

1 सप्ताह पहले
Dubai में शुरू हो रही है Uber की उड़ने वाली टैक्सी सेवा
World

Dubai में शुरू हो रही है Uber की उड़ने वाली टैक्सी सेवा

1 सप्ताह पहले
बधाई हो! Botswana से आए 9 नए चीते, भारत में अब कुल 48 चीते
Cities

बधाई हो! Botswana से आए 9 नए चीते, भारत में अब कुल 48 चीते

1 सप्ताह पहले
Rewa : वर्दी में वायरल रील ने पुलिस ट्रेनीज़ को दिलाई ‘कारण बताओ’ नोटिस
Cities

Rewa : वर्दी में वायरल रील ने पुलिस ट्रेनीज़ को दिलाई ‘कारण बताओ’ नोटिस

1 सप्ताह पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?