By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
July 22, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: अमेरिकी जनता के लिए अच्छी खबर, मगर विदेशी नागरिकों की आ सकती है शामत!
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
gettyimages 2195559721 - The Fourth
World

अमेरिकी जनता के लिए अच्छी खबर, मगर विदेशी नागरिकों की आ सकती है शामत!

अब ट्रंप टैक्स को हटाकर, उसकी जगह टैरिफ लगाने की तैयारी कर रहे है।

Last updated: फ़रवरी 11, 2025 5:14 अपराह्न
By Mihir Dhekane 1 वर्ष पहले
Share
3 Min Read
SHARE

अपने शपथ ग्रहण के बाद से ट्रंप, एक्शन मोड में नज़र आ रहे है और एक के बाद एक फैसले लेते जा रहे है, जिसका अमेरिका पर गहरा प्रभाव पड़ सकता है। इसी सिलसिले में, अब ट्रंप आयकर, अर्थात इनकम टैक्स को हटाकर, उसकी जगह टैरिफ लगाने की तैयारी कर रहे है। इसके लिए सोमवार को उन्होंने फ्लोरिडा के डोरल में आयोजित रिपब्लिक इश्यूज कॉन्फ्रेंस में अमेरिकी नागरिकों के लिए इनकम टैक्स हटाने का प्रस्ताव भी रखा। उनके मुताबिक, इससे नागरिकों की आय में बढ़ोतरी होगी।

अमेरिका फिर होगा सम्पन्न!

ट्रंप ने कहा कि यह अमेरिका के लिए फिर उसी प्रणाली में जाने का वक़्त है, जिसके कारण वह शक्तिशाली बना। ट्रंप ने आगे कहा, “अमेरिका फिर से समृद्ध बनने वाला है। 1913 से पूर्व, कोई इनकम टैक्स नहीं था, और इसी टैरिफ सिस्टम के कारण हम आर्थिक रूप से इतने सशक्त बने।” उन्होंने यह भी दावा किया कि 1870-1913 के बीच अमेरिका ने सर्वाधिक अमीरी देखी।

विदेशियों पर टैक्स लगाने का समर्थन

ट्रंप ने कहा कि हमें विदेशी राष्ट्रों पर टैरिफ लगाकर अपने नागरिकों को समृद्धि की ओर अग्रसर कर सकते है। उन्होंने इस बात पर भी ज़ोर दिया कि विदेशी उत्पादों पर शुल्क लगाकर अमेरिका अपनी आर्थिक स्थिति और भी मज़बूत कर सकता हैं।

स्कॉट बेसेंट ने भी की वक़ालत

अमेरिकी ट्रेजर सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट ने भी ट्रंप के इस कदम का समर्थन किया है। उन्होंने लिखा कि वे ट्रेजर सेक्रेटरी के तौर पर आयकर को समाप्त करने और सोने पर आधारित मुद्रा अपनाने के लिए प्रतिबद्ध है। हम कर्ज़ कम करेंगे, वित्तीय गोपनीयता बहाल करेंगे और समृद्धि के लिए नई तकनीकों का मार्ग प्रशस्त करेंगे।

अर्थशास्त्रियों ने चेताया!

ट्रंप भले ही आयकर खत्म कर, विदेशी लोगों व उत्पादों पर टैरिफ लगाने की बात कर रहे हो मगर अर्थशास्त्र के जानकारों के मुताबिक यह काम न तो सरल है और न ही फायदेमंद, जितना इसका प्रचार हो रहा है। उनके मुताबिक ट्रंप की योजनाओं से ब्याज दरें ऊंची हो सकती है तथा नए मुद्रास्फीति दबाव भी बन सकते है। इसके साथ ही घरेलू उत्पादों की कीमतों में इज़ाफ़ा होगा, यहां तक कि आम लोगों की नौकरियां भी जा सकती है।

You Might Also Like

Bhopal में 25 जुलाई से शुरू होगी इलेक्ट्रिक बस सेवा

Indore में किसानों की ट्रैक्टर रैली पर पुलिस कार्रवाई

IRCTC ने आसान की तत्काल टिकट बुकिंग प्रक्रिया

Indore में स्मार्ट मीटर के बाद बढ़े बिजली बिलों पर बवाल

Jagannath Rath Yatra 2026 आज से शुरू हुई आस्था की सबसे भव्य यात्रा

TAGGED: Donald Trump, tariffs, tax reform, thefourth, thefourthindia, us government, us news, us politics
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

oyo - The Fourth
Travel

थायलैंड जाने वाले भारतीयों को OYO देगा 60% की छूट

3 वर्ष पहले

सुनीता विलियम्स तीसरी बार अंतरिक्ष जाने वाली पहली यात्री महिला बनी 

‘Sarke Chunar’ गाने पर प्रतिबंध, Nora Fatehi बोलीं मैं भी परेशान

क्या इंदौर की सराफा चौपाटी बंद हो जाएगी ?

फाइनल मे ना खिलाये जाने पर अश्विन ने चुप्पी तोड़ी

You Might Also Like

Gupta-Navratri-ke-pehle-din-shuru-hoti-hai-10-mahavidyao-ki-sadhna
Religion

Gupta Navratri के पहले दिन से शुरू होती है दशमहाविद्याओं की साधना

7 दिन पहले
Indore-me-15-din-se-chatro-ka-aandolan-jari
Cities

Indore में 15 दिन से छात्रों का आंदोलन जारी

7 दिन पहले
MP-ke-4-khiladio-ka-Hockey-me-bada-chayan
Sports

एमपी के 4 खिलाड़ियों का Hockey में बड़ा चयन

7 दिन पहले
Sawan-me-Mahakal-ki-nayi-aarti-vyavastha-lagu
Religion

सावन में Mahakal की नई आरती व्यवस्था लागू

7 दिन पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?