By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
October 21, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: काम की खबर : AADHAAR APP से हो जाएगा मोबाइल नंबर अपडेट
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
Aadhaar App
India

काम की खबर : AADHAAR APP से हो जाएगा मोबाइल नंबर अपडेट

UIDAI ने दी सुविधा, किसी सेंटर पर जाने की जरूरत नहीं

Last updated: जनवरी 29, 2026 2:40 अपराह्न
By itspixeldot 9 महीना पहले
Share
3 Min Read
SHARE

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण UIDAI ने New Aadhaar App का फुल वर्जन (आधिकारिक मोबाइल एप) भारत में जारी कर दिया है जो नागरिकों को आधार से जुड़ी सेवाओं को पहले से कहीं अधिक सरल, सुरक्षित और डिजिटल तरीके से उपयोग करने की सुविधा देता है। यह नया App आधार कार्ड को स्मार्टफोन पर डिजिटल पहचान के रूप में सुरक्षित रूप से संग्रहीत और उपयोग करने की सुविधा देता है।

सबसे बड़ा बदलाव यह है कि अब मोबाइल नंबर जिसे आपके Aadhaar Card से जोड़ा गया है उसे घर बैठे ही अपडेट किया जा सकता है। पहले मोबाइल नंबर बदलने के लिए नागरिकों को आधार सेवा केंद्र या पोस्ट ऑफिस की लंबी लाइनों का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब यह प्रक्रिया ऐप के जरिए OTP और चेहरे की सत्यापन (face authentication) से पूरी तरह डिजिटल तरीके से हो सकेगी।

नया आधार ऐप उन लोगों के लिए विशेष रूप से उपयोगी है जिनका पुराना मोबाइल नंबर बंद हो गया है या वे नया नंबर तुरंत आधार से लिंक करना चाहते हैं। ऐप में डेडिकेटेड सेक्शन शामिल किया गया है जहां से मोबाइल नंबर परिवर्तन और अन्य प्रोफाइल अपडेट को सरल तरीके से किया जा सकता है।

इसके अलावा इस ऐप में कई अन्य महत्वपूर्ण फीचर्स भी हैं। आप अपने Aadhaar का QR Code उत्पन्न कर सकते हैं जिसको स्कैन करके होटल चेक-इन, बैंक, सरकारी कार्यालय और अन्य सेवाओं में बिना भौतिक कार्ड के पहचान सत्यापन किया जा सकता है। ऐप Selective Share फीचर के तहत आप केवल वह जानकारी दूसरों के साथ साझा करेंगे जो आवश्यक है, जैसे नाम, फोटो, उम्र, पता आदि जबकि आपका पूरा आधार नंबर सुरक्षित रहेगा।

नया Aadhaar App offline verification को भी सपोर्ट करता है जिससे इंटरनेट न होने पर भी पहचान की पुष्टि संभव है। इससे नागरिकों को कोर्ट-टीक इंटरनेट कनेक्शन पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं पड़ेगी। App में बायोमेट्रिक लॉक और PIN सुरक्षा फीचर भी है जिससे आपका डेटा फोन पर और भी सुरक्षित रहता है।

यह नया ऐप Android और iOS दोनों प्लेटफार्म पर उपलब्ध है और UIDAI द्वारा इसे मोबाइल-फर्स्ट दृष्टिकोण के साथ तैयार किया गया है ताकि उपयोगकर्ता आधार से जुड़ी सेवाओं का लाभ कहीं भी, किसी भी समय ले सकें।

UIDAI का यह कदम डिजिटल पहचान को सरल, सुरक्षित और नागरिक-केंद्रित बनाने की दिशा में एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है, जिससे अब आधार से जुड़े कामों के लिए अधिक समय और ऊर्जा खर्च करने की आवश्यकता नहीं रह जाएगी।

https://www.instagram.com/p/DUFU_1BiPxq/?igsh=dDY1MHY0M3djd2Zr

You Might Also Like

Indore में नर्मदा की मेन लाइन फूटी तो 15 फीट उछला पानी

Hema Malini ने 77 की उम्र में निभाया माता पार्वती का किरदार

Navratri 2026 की शुरुआत आज से जानें खास बातें

Nana Patekar के निधन से सिनेमा में छाया गहरा सन्नाटा

Vidisha का भक्तिग्राम, आधुनिक सुविधाओं से दूर जीवन

TAGGED: AADHAAR APP, aadhaar card, digital india, thefourth, thefourthindia, UIDAI
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

isreal - The Fourth
World

इजराइल को मिली अमेरिका से गोला बारूद और सैनिकों की मदद

3 वर्ष पहले

ब्राज़ील में भारी बारिश और बाढ़ से लोगों की बढी मुश्किलें

Assam बाढ़ में 97 साल की महिला को केले के तनों की नाव ने बचाया

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को मिलेगा ‘भारत रत्न’ !

आज की तारीख़ – 5: टीवी पर पहली बार दिखाई गई प्रेसिडेंसियल डिबेट, आज बन चुका एक अहम इवेंट!

You Might Also Like

nehru-patel-jahan-thehre-the-us-200-saal-purani-residency-kothi-me-badlav-ki-yojana
Cities

नेहरू-पटेल जहां ठहरे थे, उस 200 साल पुरानी Residency Kothi में बदलाव की योजना

3 सप्ताह पहले
mppsc-aur-group-2-pariksha-ek-din-hone-se-badhi-mushkil
Education

MPPSC और ग्रुप-2 परीक्षा एक दिन होने से बढ़ी मुश्किल

3 सप्ताह पहले
IMG 20261002 WA0003 - The Fourth
Cities

Indore : भागीरथपुरा की रिपोर्ट पर कांग्रेस ने उठाए सवाल

3 सप्ताह पहले
cm-mohan-yadav-ke-naye-jet-ki-kaman-videshi-pilot-sambhalenge
Cities

सीएम Mohan Yadav के नए जेट की कमान विदेशी पायलट संभालेंगे

4 सप्ताह पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?