By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
July 21, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: कर्नाटक सरकार का फरमान कंपनियों का 60% साइनेज कन्नड़ में होगा जरूरी
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
download 1 - The Fourth
India

कर्नाटक सरकार का फरमान कंपनियों का 60% साइनेज कन्नड़ में होगा जरूरी

राज्य के भीतर कन्नड़ भाषा की रक्षा और प्रचार के लिए जरूरी हैं।

Last updated: फ़रवरी 22, 2024 5:39 अपराह्न
By Urva Richhariya 2 वर्ष पहले
Share
4 Min Read
SHARE

21 फरवरी 2024 को कर्नाटक सरकार ने राज्य में कन्नड़ भाषा को बढ़ावा देने के लिए एक बिल पास किया है। इसी के साथ कर्नाटक के कन्नड़ और संस्कृति मंत्री शिवराज तंगदागी ने, राज्य में काम करने वाली बहुराष्ट्रीय कंपनियों (MNC) के लिए एक फरमान भी जारी किया है। इस नए कानून ने कन्नड़ भाषी लोग और उत्तर भारतीय लोगों ने बहस छेड़ दी है।

क्या है नया कानून?

पहला कानून है कि MNCs को कन्नड़ भाषी कर्मचारियों की संख्या दिखाना अनिवार्य होगा है। इस कानून में राज्य में काम करने वाली MNC को अपने परिसर में कन्नड़ लोगों की संख्या को सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित करना अनिवार्य होगा। इसका उद्देश्य पारदर्शिता बढ़ाना और संभावित रूप से स्थानीय प्रतिभाओं को ज्यादा से ज्यादा रोजगार पर रखने के लिए बढ़ावा देना है।

दूसरा कानून 60% कन्नड़ साइनेज का है। हाल ही में कन्नड़ भाषा व्यापक विकास (संशोधन) बिल पास हुआ है। इस बिल के अंतर्गत कर्नाटक में व्यवसायों को कम से कम 60% साइनेज कन्नड़ में रखने अनिवार्य होगा। इसमें दुकान के नाम, विज्ञापन और अन्य चीजे शामिल होगी। इसका उद्देश्य सार्वजनिक स्थानों पर भाषा को बढ़ावा देना और राज्य के भीतर सांस्कृतिक पहचान की भावना को बढ़ावा देना है।

क्या है सरकार का तर्क?

इन घोषणा के पीछे सरकार ने अपने तीन तर्क रखे है, जिसमे पहला तर्क है कि, राज्य के भीतर कन्नड़ भाषा की रक्षा और प्रचार के लिए ये उपाय आवश्यक हैं। उनका मानना ​​है कि यह नीति कन्नड़ भाषा के उपयोग और दृश्यता को बढ़ा सकती है, जिससे कन्नड को सांस्कृतिक गौरव और पहचान को बढ़ावा मिलेगा। दूसरा तर्क है कि, कर्मचारी डेटा को सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित करने से कंपनियां भर्ती प्रथाओं के लिए जिम्मेदार होगी। इससे उन्हें अपने कार्यबल में विविधता लाने के लिए प्रोत्साहित किया जा सकता है। इसके अलावा सरकार का कहना है कि, इससे स्थानीय रोजगार के अवसर मिलेंगे। इस बिल से स्थानीय प्रतिभा पर ध्यान बढ़ने से कन्नड़ भाषी लोग के लिए रोजगार के अधिक अवसर पैदा हो सकेंगे।

क्या है लोगों की प्रतिक्रिया?

इस घोषणा पर मिली-जुली प्रतिक्रिया आई है। कुछ लोग इसे स्थानीय भाषा और संस्कृति की रक्षा की दिशा में एक सकारात्मक कदम के रूप में देख रहे हैं। जबकि अन्य गैर-कन्नड़ लोगों ने अपने खिलाफ भेदभाव और व्यापार विकास में बाधा के बारे में चिंता दिखाई हैं। उनका कहना है कि भाषा के आधार पर कर्मचारी संख्या प्रदर्शित करना भेदभाव को दर्शाता है और व्यक्तिगत गोपनीयता का उल्लंघन करता है। उन्हें डर है कि इससे गैर-कन्नड़ लोगों के खिलाफ अनुचित नियुक्ति प्रक्रिया को बढ़ावा मिलेगा। इसके अलावा यह नीति MNC को कर्नाटक में निवेश करने से हतोत्साहित कर सकती है, जिससे राज्य की अर्थव्यवस्था को नुकसान हो सकता है।

हालांकि, कर्मचारियों की संख्या प्रदर्शित करने वाला प्रस्ताव अभी भी चर्चा में है। इस प्रस्ताव में अंतिम फैसला आना अभी भी बाकी है।

You Might Also Like

Bhopal में 25 जुलाई से शुरू होगी इलेक्ट्रिक बस सेवा

Indore में किसानों की ट्रैक्टर रैली पर पुलिस कार्रवाई

IRCTC ने आसान की तत्काल टिकट बुकिंग प्रक्रिया

Indore में स्मार्ट मीटर के बाद बढ़े बिजली बिलों पर बवाल

Jagannath Rath Yatra 2026 आज से शुरू हुई आस्था की सबसे भव्य यात्रा

TAGGED: Culture Minister Shivraj Tangdagi, Kannada, Kannada language, Karnataka, multinational companies, North Indians, thefourth, thefourthindia
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

IMG 20260319 WA0001 1 - The Fourth
Entertainment

Sara Ali Khan की चारधाम यात्रा पर रोक? नए नियम से उठा बड़ा विवाद

4 महीना पहले

ईमानदारी के चलते पत्रकार पर हुई FIR दर्ज

Kangana Ranaut ने की “Tanu Weds Manu 3” फिल्म कि घोषणा की, Vijay sethupathi के साथ काम करेंगी

कौन हैं धन्वंतरि और धनतेरस पर क्‍यों करते हैं इनकी पूजा ?

अमर रफ़ी साहब की याद में…!

You Might Also Like

Gupta-Navratri-ke-pehle-din-shuru-hoti-hai-10-mahavidyao-ki-sadhna
Religion

Gupta Navratri के पहले दिन से शुरू होती है दशमहाविद्याओं की साधना

7 दिन पहले
Indore-me-15-din-se-chatro-ka-aandolan-jari
Cities

Indore में 15 दिन से छात्रों का आंदोलन जारी

7 दिन पहले
MP-ke-4-khiladio-ka-Hockey-me-bada-chayan
Sports

एमपी के 4 खिलाड़ियों का Hockey में बड़ा चयन

7 दिन पहले
Sawan-me-Mahakal-ki-nayi-aarti-vyavastha-lagu
Religion

सावन में Mahakal की नई आरती व्यवस्था लागू

7 दिन पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?