By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
September 5, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: केजरीवाल पर तंज, सौरभ को चेतावनी… हाई कोर्ट ने लगा दी ‘आप’ सरकार की क्लास
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
IMAGE 1712554521 - The Fourth
Politics

केजरीवाल पर तंज, सौरभ को चेतावनी… हाई कोर्ट ने लगा दी ‘आप’ सरकार की क्लास

दिल्ली सरकार को दिल्ली हाई कोर्ट ने फिर आड़े हाथों लिया है।

Last updated: अप्रैल 27, 2024 4:37 अपराह्न
By Rajneesh 2 वर्ष पहले
Share
5 Min Read
SHARE

आप खुद दिल्ली के किसी भी कॉलोनी में जाइए और पूछिए लोगों से कि, क्या उनको साफ पानी मिल रहा है? जवाब मिलेगा नहीं! वे लोग पानी खरीदकर पी रहे हैं। दूसरी बात आप अस्पतालों में जाकर देख लीजिए कि, मरीज किस तरह परेशान हैं। यही नहीं शिक्षा और अन्य क्षेत्रों मे भी सुधार के खोखले दावे करने वाली आम आदमी पार्टी की पोल एक बार फिर खुल गई है। दिल्ली सरकार को दिल्ली हाईकोर्ट ने फिर आड़े हाथों लिया है। इस बार मामला दिल्ली में सरकारी और निगम के स्कूलों की बदहाली से जुड़ा हुआ है।

दो लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स को नए सेशन की किताबें नहीं दी गई हैं। यही वजह है कि दिल्ली हाई कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल की अगुआई वाली दिल्ली सरकार और आप पार्टी के नेतृत्व वाली MCD को फटकार लगाई है।

चीफ जस्टिस मनमोहन और जस्टिस मनमीत पीएस अरोड़ा की बेंच ने कहा कि वह सोमवार जनहित याचिका पर अपना फैसला सुनाएगी, जिसमें एमसीडी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को अभी तक नए सेशन की कोर्स बुक नहीं मिलने और बच्चों के टिन शेड में पढ़ाई करने को मजबूर होने का मुद्दा उठाया गया ।

तिहाड़ में बंद केजरीवाल की ओर इशारा करते हुए हाई कोर्ट ने कड़े शब्दों मे कहा कि। “आप प्रमुख ने अपनी गिरफ्तारी के बावजूद इस्तीफा न देकर व्यक्तिगत हित को राष्ट्रीय हित से ऊपर रखा है।” कोर्ट ने आगे कड़े शब्दों मे आगे कहा , “आपकी रुचि केवल सत्ता में है। यह सत्ता का सर्वोच्च अहंकार है। कोर्ट ने कहा कि एक अदालत के रूप में, किताबें, वर्दी आदि का वितरण…यह हमारा काम नहीं है। हम ऐसा इसलिए कर रहे हैं, क्योंकि कोई अपने काम में विफल हो रहा है। आपका क्लाइंट सिर्फ सत्ता में रुचि रखता है। मुझे नहीं पता कि आप कितनी शक्ति चाहते हैं। समस्या यह है कि आप सत्ता हथियाने की कोशिश कर रहे हैं, इसलिए आपको सत्ता नहीं मिल रही है।”

कोर्ट ने दिल्ली सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि वह उसे हल्के में न ले। एसीजे मनमोहन ने कहा कि मामले में दिल्ली सरकार के रुख से साफ हो रहा है कि दिल्ली में चीजें बहुत खराब हैं, MCD के तहत लगभग हर प्रमुख पहलू ठप पड़ा है।

सौरभ को दोबारा घेरा

एक महीने पहले ही दिल्ली हाई कोर्ट ने न्यायिक आदेशों का पालन न करने पर दिल्ली के स्वास्थ्य और शहरी विकास मंत्री सौरभ भारद्वाज को फटकार लगाई थी । कोर्ट ने कहा है कि, “अगर वो आदेशों का पालन नहीं करते हैं और अपने अहंकार में रहते हैं, तो कोर्ट उन्हें जनहित को देखते हुए जेल भेजने में तनिक भी संकोच नहीं करेगी। दिल्ली हाई कोर्ट ने सौरभ भारद्वाज को डांट भी लगाई थी और कहा कि,” कोर्ट को वो अपनी राजनीतिक लड़ाई में मोहरा न बनाए।” हाई कोर्ट ने कहा था कि, “हम जज भले हैं और नेता नहीं हैं, लेकिन नेता कैसे सोचते हैं, ये बात हमें अच्छे से पता है।” और अब इस मामले मे भी सौरभ भारद्वाज के रुख पर नाराजगी जताते हुए कोर्ट बोला कि, “उन्होंने स्टूडेंट की दुर्दशा पर आंखें मूंद ली हैं और घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं।”

“मुख्यमंत्री की जगह खाली है, इसका मतलब यह नहीं कि स्कूली बच्चों को किताबों के बिना पढ़ने दिया जाए। कोर्ट ने कहा कि अब यह आपकी मर्जी पर है कि मुख्यमंत्री के हिरासत में होने के बावजूद सरकार जारी रहेगी। आप हमें उस रास्ते पर जाने के लिए मजबूर कर रहे हैं जिस पर हम नहीं जाना चाहते थे। हमने अपने सामने आई जनहित याचिकाओं में कई बार ऐसा कहा है। लेकिन यह आपके प्रशासन का फैसला है। अगर आप चाहते हैं कि हम इस पर टिप्पणी करें, तो हम पूरी सख्ती के साथ ऐसा करेंगे। इन शब्दों के साथ हाई कोर्ट ने चेतावनी दी कि आदेश में सौरभ भारद्वाज का नाम भी डालेंगे।”

You Might Also Like

Nikita Porwal अब मिस वर्ल्ड 2026 में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

Janmashtami पर मप्र के इन कृष्ण मंदिरों में उमड़ेगी आस्था

Hanuman Ansh के गाने ने बदली सुनील लोधी की जिंदगी

Mahakali में अक्षय खन्ना का रौद्र रूप देख मची हलचल

यश की Toxic में कितना दम, जानें फिल्म का पूरा रिव्यू

TAGGED: Aam Aadmi Party, Arvind Kejriwal, delhi, high court, MCD, Saurabh Bharadwaj, thefourth, thefourthindia
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

BeFunky collage 2023 12 19T155802.271 - The Fourth
India

मध्यप्रदेश में मिले 256 डायनासोर के अंडे, गांव के लोग कुलदेवता मान कर पूज रहे थे

3 वर्ष पहले

चैंपियंस ट्रॉफी का होने जा रहा हैं ज़ोरदार आगाज़, भारतीय टीम खत्म करना चाहेगी खिताब का सूखा !

सर्वे : मध्यप्रदेश में होगा टक्कर का मुकाबला

डिंडोरी में सड़क हादसा, 14 लोगो की मौत !

स्वामी विवेकानंद का ऐतिहासिक भाषण और उसका वैश्विक प्रभाव

You Might Also Like

drishyam-3-ka-nya-naam-sun-badha-darshako-ka-suspense
Entertainment

Drishyam 3 का नया नाम सुन बढ़ा दर्शकों का सस्पेंस

2 सप्ताह पहले
shravan-ke-aakhri-somvar-pr-shivmay-hua-ujjain-indore
Cities

Shravan के आखिरी सोमवार पर शिवमय हुआ उज्जैन-इंदौर

2 सप्ताह पहले
2030-tak-moon-par-khulenge-naukri-ke-naye-raste
Science

2030 तक Moon पर खुलेंगे नौकरी के नए रास्ते

2 सप्ताह पहले
indore-me-khula-14-d-cinema-wala-virtual-zoo
Cities

Indore में खुला 14-D सिनेमा वाला Virtual Zoo

2 सप्ताह पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?