By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
June 13, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: कर्ट कोबेन की याद में!
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
WhatsApp Image 2025 04 05 at 10.32.19 AM - The Fourth
Fourth Special

कर्ट कोबेन की याद में!

वे Nirvana Band के लीड सिंगर, गिटारिस्ट और लिरिसिस्ट थे

Last updated: अप्रैल 5, 2025 10:34 पूर्वाह्न
By Rajneesh 1 वर्ष पहले
Share
5 Min Read
SHARE

कुछ लोग इस दुनिया में ऐसे आते हैं जैसे कोई उलझा सवाल जिसका कोई आसान जवाब नहीं होता या होता ही नहीं हैं। कर्ट कोबेन वैसा ही एक सवाल थे। शायद एक खोया हुआ बच्चा जो किसी कोने में बैठकर चुपचाप खुद को खोजता रहा और लड़ता रहा।

वे Nirvana Band के लीड सिंगर, गिटारिस्ट और लिरिसिस्ट थे। कर्ट ने 90’s के डेकेड के म्यूजिकल कल्चर को एक नया मोड़ दिया। उनका सबसे फेमस एल्बम “Nevermind” और उसका अमर सॉंग “Smells Like Teen Spirit” एक पूरी पीढ़ी की बगावत, उलझन और self doubt की identity बन गई।

उनका सुसाइड नोट, जिसमें उन्होंने लिखा था—”It’s better to burn out than to fade away” अपने आप में कई कहानियां कहता है जो हमें बताता है कि कुछ लोग इतने संवेदनशील होते हैं कि इस कठोर दुनिया को सह नहीं पाते।

आज जब भी कोई युवा अपनी उलझनों को शब्दों में ढालना चाहता है, जब भी कोई गिटार उठाकर अपने दर्द को सुरों में उड़ेलता है…कहीं न कहीं उसमें कोबेन की परछाई होती है।

उनकी आत्महत्या से जुड़ी चर्चाएं आज भी जारी हैं…कुछ लोग मानते हैं कि यह एक सोची समझी विदाई थी, जबकि कुछ इसे एक ऐसी पुकार मानते हैं जिसे हमने शायद सुनने में देर कर दी।

कर्ट कोबेन की सबसे बड़ी त्रासदी ये नहीं थी कि वो टूट गया। त्रासदी ये थी कि वो हर पल टूटते हुए भी दूसरों को जोड़ने की कोशिश करते रहे। जब उन्होंने “I feel stupid and contagious” गाया तो वो सिर्फ एक लाइन नहीं थी, वो एक आइना था जिसमें लाखों युवाओं ने खुद को देखा।

कोबेन ने कभी अपनी कमज़ोरियों को छुपाया नहीं, उसने उन्हें गीत बना दिया। लेकिन सवाल ये है…क्या दुनिया ऐसे लोगों को जीने देती है जो अपने ज़ख्मों को खुला छोड़ देते हैं? नहीं क्यूंकि इंसान भी गिद्ध से कम नहीं हैं अगर आपने अपने घाव खुले छोड़ दिए तो जाने अनजाने मे इंसान उसको और कुरेदेगें जब जिसे मौका मिलेगा वो जरूर कुरेदेंगें दुनिया ऐसे लोगों से कहती है…“स्माइल करो, सब ठीक है।” मतलब झूठे बन जाओ। कर्ट कभी भगवान नहीं थे। वो भी बेहद इंसान थे बहुत गहरे, बहुत संवेदनशील, और बहुत अकेले।

कर्ट कोबेन को वो मिला जिसकी चाहत हर कलाकार करता है…फेम, पैसा, करोड़ों चाहने वाले। लेकिन कोबेन ने उस शोहरत को कभी गले नहीं लगाया। उन्हें लगता था कि उन्हें समझा नहीं गया…उनके गीतों को भी, और चुप रह जाने को भी। वो कहते रहे कि “I’d rather be hated for who I am, than loved for who I am not.” इस एक लाइन में उनकी सारी फिलासफी छुपी थी।

5 अप्रैल 1994 को जब कर्ट कोबेन ने खुद को गोली मार ली, तब लोग चौंके, रोए, सवाल पूछे। लेकिन वो जो उसे थोड़ा भी समझते थे, उन्होंने सिर झुका लिया, क्योंकि कहीं न कहीं वो जानते थे कि यह समाज संवेदनशील आत्माओं के लिए जगह नहीं छोड़ता। कर्ट की आत्महत्या को केवल ‘डिप्रेशन’ कहकर अनदेखा कर देना उनकी आत्मा को सीमित करना होगा। वो टूटने से नहीं मरे, वो नहीं समझे जाने की वजह से मरे। वैसे क्यूँ ही कोई समझे भी?

कर्ट कोबेन की झलक आज भी ज़िन्दा है…हर उस कलाकार में, जो भीड़ में भी खुद को अकेला महसूस करता है। हर उस इंसान में, जो खुद से लड़ते हुए भी दूसरों को सुकून देने की कोशिश करना चाहता है।

कर्ट की ज़िंदगी एक कविता थी वो भी बिना अलंकार की कविता। कभी-कभी अधूरी। कभी बहुत कड़वी। लेकिन सच या सच के बहुत करीब।अगर कर्ट कोबेन से एक चीज़ सीखी जा सकती है, तो वो ये है कि अगर तुम खुद को ही खो बैठो तो कोई भी व्यक्ती, धर्म, पैसा या कोई भी सफलता तुम्हें नहीं बचा सकती।

You Might Also Like

Alpha का पोस्टर रिलीज, आलिया भट्ट के साथ पहली बार दिखी पूरी स्टारकास्ट

Khajrana गणेश मंदिर के लिए 30 करोड़ का मास्टर प्लान तैयार

गर्मी और उमस के बीच MY Hospital पहुंचे 3000 मरीज

रेप पीड़िताओं के लिए Jharkhand Highcourt की नई गाइडलाइंस, 2-फिंगर टेस्ट पर रोक

IPL सट्टे ने ली इंदाैर में एक और जान, कर्ज के चक्कर में जहर खाया

TAGGED: 90s Music, depression, Kurt Cobain, mental health, music, Nirvana, thefourthindia
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

WhatsApp Image 2025 10 13 at 2.50.30 PM - The Fourth
India

IRCTC घोटाला : चुनाव से पहले RJD को झटका, कोर्ट में लालू – राबड़ी – तेजस्वी पर आरोप तय, हो सकती है 1-7 साल की सजा

8 महीना पहले

आज की तारीख – 6: एक अज्ञात लेखक का जन्म जिसका नाम भगत सिंह था!

इंदौर के केमिस्ट बनने जा रहे है बॉलीवुड में हीरो

Russell ने कहा IPL को टाटा, पर छोड़ गए ईमानदारी का सुपरहिट शो

IPL में विदेशी खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी से पलट सकता है Playoffs का गणित

You Might Also Like

Vaibhav-Suryavanshi-ko-mila-team-india-ka-ticket-rajat-patidar-phir-bahar
Sports

Vaibhav Suryavanshi को मिला टीम इंडिया का टिकट, रजत पाटीदार फिर बाहर

7 दिन पहले
aurbindo-hospital-se-nikle-kutte-nne-40-ko-kata
Cities

Aurbindo Hospital से निकले कुत्ते ने 40 को काटा

7 दिन पहले
brown-mein-dikha-karishma-kapoor-ka-sabse-alag-avatar
Entertainment

Brown में दिखा करिश्मा कपूर का सबसे अलग अवतार

1 सप्ताह पहले
world-environment-day-kyu-puri-duniya-ke-liye-aham-he
Fourth Special

World Environment Day 2026 क्यों पूरी दुनिया के लिए अहम है

1 सप्ताह पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?