By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
June 5, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: मध्य प्रदेश के कटनी से सतना के बीच, खाली चलती ट्रेन में महिला के साथ दुष्कर्म
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
1200 675 20237546 211 20237546 1702277671129 - The Fourth
India

मध्य प्रदेश के कटनी से सतना के बीच, खाली चलती ट्रेन में महिला के साथ दुष्कर्म

आरोपी को सतना और रीवा के बीच रास्ते ट्रेन रुकवा कर गिरफ्तार कर लिया गया है।

Last updated: दिसम्बर 11, 2023 7:39 अपराह्न
By Anushka 2 वर्ष पहले
Share
4 Min Read
SHARE

मध्य प्रदेश के सतना रेलवे स्टेशन पर 10 दिसंबर को खाली चलती ट्रेन में एक महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना कटनी से सतना के बीच का है। आरोपी ने दुष्कर्म के बाद महिला को सतना स्टेशन पर फेंक दिया था। सूचना के बाद भी यहां आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। हालांकि आरोपी को सतना और रीवा के बीच रास्ते ट्रेन रुकवा कर गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को कटनी GRP को सौंपा गया है।

पीड़ित महिला के अनुसार वह उचेहरा क्षेत्र की रहने वाली है, अपनी रिश्तेदारी में कटनी गई हुई थी। उसके साथ अन्य महिलाएं भी थीं। कटनी से वे मेमू ट्रेन से लौट रही थीं। लेकिन वह ट्रेन पकरिया स्टेशन में आकर खड़ी हो गई। यहां इसे खड़े हुए एक से दो घंटे हो गए। इसी बीच यहां एक और ट्रेन आकर रुक गई।

पीड़िता ने बताया कि, शौचालय के उपयोग के लिए उस खाली ट्रेन में सवार हुई। बाथरूम से जब निकली तो कोच में मौजूद एक व्यक्ति ने उसे अंदर बंद कर लिया। इस बीच ट्रेन चल पड़ी और यह देख चीखी चिल्लाई लेकिन कोई सुन नहीं सका। युवक ने पीछे से आकर धक्का दिया और जिससे मैं गिर गई। इसके बाद उसने कपड़े फाड़े और विरोध करने पर मारपीट भी की। फिर गलत काम किया। बताया जा रहा है कि सतना में शाम करीब 7 बजे ट्रेन पहुंची तो आरोपी ने महिला को धक्का देकर ट्रेन से नीचे फेंका और गेट बंद कर लिया। यहां ट्रेन करीब आधा घंटे तक रुकी रही।

स्टेशन के प्लेटफार्म में महिला को रोती देख लोगों ने RPF और GRP को सूचना दी। कुछ देर बाद दोनों का स्टाफ पहुंचा लेकिन ट्रेन का गेट नहीं खुलवा पाया। इस दौरान तक ट्रेन को सिग्नल मिल गया और ट्रेन सतना स्टेशन से निकल गई। इस गंभीर घटना के बाद RPF और GRP में हड़कम्प मच गया। आनन फानन में आगे के स्टेशन कैमा में ट्रेन को रुकवाया गया और सतना से दो वाहनों में RPF और GRP का बल रवाना हुआ।

उधर यह बात सामने आई है कि कैमा में ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था। लेकिन जीआरपी की ओर से बताया जा रहा है कि, आरोपी ने खुद को ट्रेन के टायलेट में बंद कर लिया था। रीवा में लॉक तोड़ कर आरोपी को निकाला गया। इसके बाद कटनी GRP को सौंप दिया गया है।

आरोपी कमलेश फिलहाल कटनी के गायत्री नगर में रहता है और वह कटनी में काम करने गया था। वह उत्तर प्रदेश के बांदा का रहने वाला है। वह कटनी से पकरिया स्टेशन तक एक अन्य ट्रेन से आया था। पकरिया में खाली ट्रेन में महिला को चढ़ता देख वह भी चढ़ गया। GRP के मुताबिक आरोपी के खिलाफ पहले से भी कई मामले दर्ज हैं। उसके खिलाफ पहले से ही वारंट जारी हैं।

You Might Also Like

Brown में दिखा करिश्मा कपूर का सबसे अलग अवतार

World Environment Day 2026 क्यों पूरी दुनिया के लिए अहम है

Indore में मासूम की माैत, परिवार ने गलत इलाज का आरोप लगाया

Indore में पानी चारी रोकने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगा रहे

मध्यप्रदेश में मंदिरों के लिए ‘Temple-Bond’

TAGGED: GRP, katni, madhya pradesh, railway station, rape, Rewa, RPF, Satna, thefourth, thefourthindia
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

WhatsApp Image 2024 03 14 at 3.56.57 PM - The Fourth
India

मध्यप्रदेश में CM मोहन यादव ने किया “Air Taxi ” का शुभारंभ !

2 वर्ष पहले

दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए टीम घोषित, घोषणा के बाद किन बातों पर हो रही चर्चा?

बिहार के नवादा में दबंगों का आतंक, दलितों के 80 घरों को आग के हवाले कर दिया

रामलला के लिए देश-विदेश से आ रही भेंट

डागडुशेठ गणपति मंदिर में माघी गणेश जयंती का आयोजन

You Might Also Like

uttarakhand-me-fir-khila-valley-of-flowers-ka-saundarya
Fourth Special

उत्तराखंड में फिर खिला Valley of Flowers का सौंदर्य

3 दिन पहले
IIT-baba-adikarta-narayan-shoshan-ke-case-me-giraftar
National

IIT बाबा आदिकर्ता नारायण शोषण केस में गिरफ्तार

3 दिन पहले
IMG 20260601 WA0004 - The Fourth
India

केदारनाथ मंदिर के दान के पैसों से VIP की खातिरदारी, हंगामा

5 दिन पहले
Harmanpreet-kaur-ne-kaise-tay-kiya-Padma-Shri-tak-ka-safar
National

हरमनप्रीत कौर ने कैसे तय किया Padma Shri तक का सफर

2 सप्ताह पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?