By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
September 5, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: मध्यप्रदेश में शिवराज ही सीएम चेहरा, राजस्थान में वसुंधरा पर भरोसा नहीं !
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
Politics

मध्यप्रदेश में शिवराज ही सीएम चेहरा, राजस्थान में वसुंधरा पर भरोसा नहीं !

राजस्थान में भाजपा इस बार बिना चेहरे के उतरेगी।

Last updated: जुलाई 29, 2023 2:53 अपराह्न
By Parikshit 3 वर्ष पहले
Share
2 Min Read
SHARE

नई दिल्ली। भाजपा की दिल्ली हाईकमान ने मध्यप्रदेश में पुराने सीएम चेहरे पर जो भरोसा बरकरार है, वह राजस्थान में डगमगा चुका है। एमपी में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ही सीएम-चे हरा होंगे, लेकिन राजस्थान में भाजपा इस बार बिना चेहरे के उतरेगी। महीने भर पहले म.प्र. भाजपा में मची खींचतान के चलते शिवराज की अगुवाई पर भी सवाल उठ रहे थे, लेकिन जिस तरह से उन्होंने वीडी शर्मा, नरोत्तम मिश्रा, कैलाश विजयवर्गीय जैसे सभी नेताओं को साधा है, उन्हें चेहरा मान लिया गया है।

लाडली बहना..मास्टर स्ट्रोक

‘लाड़ली बहना योजना’ भी मास्टर-स्ट्रोक साबित हुई है। इंदौर और जबलपुर में हुए कार्यक्रम में जो भीड़ उमड़ी थी, उसने भोपाल से लेकर दिल्ली तक की बांछें खिला दीं। सोशल मीडिया पर जारी फोटो-वीडियो तो चीख ही रहे थे… चौराहों, नुक्कड़ों पर भी बातें होने लगी हैं कि हमें तो मामा पर ही भरोसा है। अलग-अलग मंचों पर नरोत्तम, वीडी, विजयवर्गीय सहित कई दिग्गज मान रहे हैं कि शिवराज की अगुवाई में ही चुनाव लड़ेंगे। दिल्ली से भेजे गए भूपेंद्र यादव और नरेंद्र सिंह तोमर भी शिवराज पर राजी हैं। इन सबकी रजामंदी के बाद अमित शाह भी मामा को ही मुखिया मान चुके हैं।

राजस्थान मे चेहरा नही !

‘इंडियन एक्सप्रेस’ के मुताबिक राजस्थान में जेपी नड्डा की अगुवाई में सब मिल कर काम करेंगे। गुजरात के उप-मुख्यमंत्री नितिन पटेल और केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी को वहां काम पर लगा दिया गया है। बहुमत आने के बाद ही सीएम-चेहरे पर बात होगी। वसुंधरा राजे भी जानती हैं कि उनकी जमीन हिली हुई है। लिहाजा, किसी जिद की हालत में नहीं हैं। जैसा पार्टी कह रही है, करती जा रही हैं। वसुंधरा के विरोधी-गुट को भी समझा दिया गया है कि एक होकर काम करो… चुनाव के बाद सब देखा जाएगा। सीएम अशोक गेहलोत और सचिन पायलट की दोस्ती ने भाजपा के माथे पर सिलवटें बढ़ा दी हैं। जब तक इन दोनों में तकरार चल रही थी, भाजपा को जीत नजर आ रही थी।

You Might Also Like

Nikita Porwal अब मिस वर्ल्ड 2026 में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

Janmashtami पर मप्र के इन कृष्ण मंदिरों में उमड़ेगी आस्था

Drishyam 3 का नया नाम सुन बढ़ा दर्शकों का सस्पेंस

Shravan के आखिरी सोमवार पर शिवमय हुआ उज्जैन-इंदौर

Indore में खुला 14-D सिनेमा वाला Virtual Zoo

TAGGED: Amit Shah, Ashok Gehlot, bhopal, Bhupendra Yadav, bjp, CM face, delhi, indore, jabalpur, JP Nadda, Kailash Vijayvargiya, Laadli Bahna Yojana, madhya pradesh, Narendra Singh Tomar, Narottam Mishra, New Delhi, Nitin Patel, Pralhad Joshi, rajasthan, Sachin Pilot, Shivraj Singh Chouhan, Vasundhara Raje, VD Sharma
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

दिल्ली में यमुना का जलस्तर फिर से बढ़ा

3 वर्ष पहले

बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि पर भड़का सुप्रीम कोर्ट, कहा 1 करोड़ तक लगाया जाएगा जुर्माना

अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर के बहुप्रतीक्षित उद्घाटन की तारीख आ गई है

फिल्मी दुनिया में ‘धूम’ मचाने वाले संजय गढ़वी का सफर थमा

शाहरुख खान की KKR को मिला अपना अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम

You Might Also Like

khajuraho-ke-matangeshwar-mandir-ka-rahasya-har-saal-badhta-shivling
Fourth Special

Khajuraho के मतंगेश्वर मंदिर का रहस्य, हर साल बढ़ता शिवलिंग

3 सप्ताह पहले
iit-indore-ne-oral-cancer-ki-janch-me-khoji-nai-rah
Health

IIT Indore ने ओरल कैंसर की जांच में खोजी नई राह

3 सप्ताह पहले
nagchandreshwar-darshan-ke-liye-online-booking-shuru
Fourth Special

Nagchandreshwar Darshan के लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू

3 सप्ताह पहले
indore-me-20-lakh-ka-robot-aasan-karega-insani-kaam
Tech

इंदौर में 20 लाख का Robot, आसान करेगा इंसानी काम

4 सप्ताह पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?