By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
September 5, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: मध्यप्रदेश सहित चार अलग-अलग राज्यों में आज NIA ने की छापेमारी !
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
3594419 untitled 10 copy - The Fourth
India

मध्यप्रदेश सहित चार अलग-अलग राज्यों में आज NIA ने की छापेमारी !

मध्यप्रदेश के तीन जिलों में NIA की रेड ।

Last updated: मार्च 12, 2024 4:55 अपराह्न
By Divya 2 वर्ष पहले
Share
4 Min Read
SHARE

नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) की टीम ने आज मध्यप्रदेश के तीन जिलों में छापेमारी की है। इसमें पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, भोपाल और मध्यप्रदेश में अलग-अलग 30 ठिकानों पर NIA की टीम सर्चिंग कर रही है। इसमें भोपाल के खानूगांव से एक युवक को हिरासत में लिया गया है। जिसके खालिस्तानी संगठन से जुड़े होने का इनपुट NIA को मिला था। साथ ही खंडवा और बड़वानी में भी कार्रवाई जारी है।

छापेमारी के लिए NIA की टीम सुबह करीब 5-6 बजे ही अलग-अलग राज्यों की पुलिस के साथ संदिग्धों के ठिकानों पर पहुंच गई । मध्यप्रदेश के भोपाल और पंजाब के फरीदकोट में टीम ने दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ करना भी शुरू कर दिय है। NIA को शक है कि, यह बदमाश विदेश में बैठे गैंगस्टर्स के साथ मिले हुए है।

गैंगस्टर गोल्डी से मिले लिंक के आधार पर फरीदकोट में रेड

पंजाब के फरीदकोट के कोटकपूरा में नरेश कुमार उर्फ गोल्डी के घर पर NIA की टीम पहुंची। NIA ने गैंगस्टर गोल्डी के रिश्तेदार से मिले डॉक्यूमेंट्स के आधार पर रेड की है। इसके अलावा मोगा के बिलासपुर गांव में भी टीम नौजवान रविंदर सिंह से पूछताछ कर रही है।

राजस्थान के 4 जिलों में रेड

राजस्थान के 4 जिलों के 10 ठिकानों पर NIA टीम की पूछताछ जारी है। हरियाणा में एक बिजनेसमैन के मर्डर के बाद आरोपियों से हुई पूछताछ के आधार पर जोधपुर, चूरू, झुंझुनूं और बीकानेर में NIA की टीम पहुंची है। एजेंसी को इनपुट मिला है कि, इन जिलों में लॉरेंस गैंग के बदमाशों ने अपने ठिकाने बना रखे है।

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के जुड़े होने की भी आशंका

हरियाणा के रोहतक में एक व्यापारी की हत्या के तीन दिन बाद बाल अपचारी गिरफ्तार किए गए थे। उनसे की गई पूछताछ में मिली सूचना के आधार पर NIA ने चारों राज्यों में एक साथ छापेमारी की है। इसमें गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के जुड़े होने की भी आशंका है।

2022 में लॉरेंस पर लगा था UAPA एक्ट

NIA ने अगस्त 2022 में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और उसके सहयोगियों के संगठित अपराध सिंडिकेट के खिलाफ UAPA के तहत मामला दर्ज किया था। एजेंसी की जांच से पता चला था कि, गिरोह ने देश के कई राज्यों में अपने माफिया शैली के आपराधिक नेटवर्क फैलाए थे। ये नेटवर्क कई सनसनीखेज अपराधों में शामिल थे। जैसे पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला, प्रदीप कुमार जैसे धार्मिक और सामाजिक नेताओं की हत्या के अलावा, व्यापारियों और पेशेवरों से बड़े पैमाने पर जबरदस्ती पैसे वसूल करना था।

क्या है UAPA एक्ट

UAPA कानून देश की संप्रभुता और एकता को खतरे में डालने वाली गतिविधियों को रोकने के लिए 1967 में बनाया गया था। तब से लेकर अब तक इसमें चार बार संशोधन किए जा चुके है। 2004, 2008, 2012 और 2019 में इस कानून में बदलाव किए गए थे। इसके तहत ऐसे किसी भी व्यक्ति या संगठन, जो देश के खिलाफ या फिर भारत की अखंडता और संप्रभुता को भंग करने का प्रयास करे उस पर कार्रवाई की जाती है। इसमें आरोपी को 7 साल की सजा हो सकती है। इस कानून के तहत कई लोगों के खिलाफ कार्रवाई हो चुकी है।

You Might Also Like

Nikita Porwal अब मिस वर्ल्ड 2026 में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

Janmashtami पर मप्र के इन कृष्ण मंदिरों में उमड़ेगी आस्था

Hanuman Ansh के गाने ने बदली सुनील लोधी की जिंदगी

Mahakali में अक्षय खन्ना का रौद्र रूप देख मची हलचल

यश की Toxic में कितना दम, जानें फिल्म का पूरा रिव्यू

TAGGED: bhopal, haryana, india, Lawrence Bishnoi, madhya pradesh, NIA, punjab, Raid, rajasthan, thefourth, thefourthindia, UAPA Act
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

pakistan rain 1709464443 - The Fourth
World

पाकिस्तान में बारिश का कहर, 37 लोगो की मौत

3 वर्ष पहले

मणिपुर में दो छात्रों की हत्या के बाद फिर भड़की हिंसा, CM के घर पर हमले की कोशिश

हरदा पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट: पीड़ित परिवार मांगों को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे

इंदौर के जेल में बड़ा हादसा, कैदी के गले में घुसा बाल्टी का हैंडल

A. P. J. Abdul Kalam का अखबार बेचने से लेकर राष्ट्रपति बनने तक का सफर

You Might Also Like

drishyam-3-ka-nya-naam-sun-badha-darshako-ka-suspense
Entertainment

Drishyam 3 का नया नाम सुन बढ़ा दर्शकों का सस्पेंस

2 सप्ताह पहले
shravan-ke-aakhri-somvar-pr-shivmay-hua-ujjain-indore
Cities

Shravan के आखिरी सोमवार पर शिवमय हुआ उज्जैन-इंदौर

2 सप्ताह पहले
2030-tak-moon-par-khulenge-naukri-ke-naye-raste
Science

2030 तक Moon पर खुलेंगे नौकरी के नए रास्ते

2 सप्ताह पहले
indore-me-khula-14-d-cinema-wala-virtual-zoo
Cities

Indore में खुला 14-D सिनेमा वाला Virtual Zoo

2 सप्ताह पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?