By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
October 21, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: महानिदेशक चिकित्सा सेवा (सेना) का पद संभालेंगी लेफ्टिनेंट जनरल साधना सक्सेना नायर
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
WhatsApp Image 2024 08 01 at 2.09.16 PM - The Fourth
India

महानिदेशक चिकित्सा सेवा (सेना) का पद संभालेंगी लेफ्टिनेंट जनरल साधना सक्सेना नायर

साधना को विशिष्ट सेवा पदक से भी सम्मानित किया जा चुका है।

Last updated: अगस्त 1, 2024 3:01 अपराह्न
By Divya 2 वर्ष पहले
Share
3 Min Read
SHARE

भारतीय सेना को पहली महिला चिकित्सा सेवा मिल गई है। लेफ्टिनेंट जनरल साधना सक्सेना नायर, आज 1 अगस्त 2024 को महानिदेशक चिकित्सा सेवा (सेना) का पदभार संभालेंगी। इस पद पर नियुक्त होने वाली वह पहली महिला है। इससे पहले, वह एयर मार्शल के पद पर पदोन्नति के बाद महानिदेशक अस्पताल सेवा (सशस्त्र बल) का पद संभालने वाली भी पहली महिला थीं। साथ ही साधना को विशिष्ट सेवा पदक से भी सम्मानित किया जा चुका है। उन्हें वायु सेना प्रमुख और एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ से भी सराहना मिली है।

साधना सक्सेना नायर के पास फैमिली मेडिसिन (Family Medicine) में ग्रेजुएट डिग्री, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य और स्वास्थ्य देखभाल मैनेजमेंट (Maternal & Child Health and Health Care Management) में डिप्लोमा है। उन्होंने नई दिल्ली स्थित AIIMS में मेडिकल इंफॉर्मेटिक्स में दो साल की ट्रेनिंग भी ले रखी है। इसके अलावा उन्होंने इजरायली रक्षा बलों के साथ CBRN वेलफेयर में और स्विट्जरलैंड के स्पीज (Spiez) में स्विस सशस्त्र बलों (Swiss Armed Forces) के साथ मिलिट्री मेडिकल एथिक्स में ट्रेनिंग ली है। साधना सक्सेना, वेस्टर्न एयर कमांड, IAF और ट्रेनिंग कमांड, IAF की पहली महिला प्रिंसिपल मेडिकल ऑफिसर भी हैं।

बता दे कि, एयर लेफ्टिनेंट जनरल साधना सक्सेना नायर का परिवार भी सेना से जुड़ा हुआ है। उनके पति एयर मार्शल केपी नायर 2015 में इंस्पेक्शन एंड फ्लाइट सेफ्टी के DG पद से रिटायर हो चुके हैं। साधना की बेटी और बहन डॉक्टर हैं, जबकि उनका बेटा भारतीय वायु सेना में फाइटर पायलट (फ्लाइट लेफ्टिनेंट) के पद पर कार्यरत है। पिछले सात दशकों में उनके परिवार की तीन पीढ़ियों ने सशस्त्र बलों में अपनी सेवाएं लगातार दी हैं।

लेफ्टिनेंट जनरल साधना नायर ने अपनी स्कूली शिक्षा सेंट मैरी कॉन्वेंट, प्रयागराज से प्रारंभ की और लोरेटो कॉन्वेंट, लखनऊ से पूरी की है। इस बीच, वह तेजपुर, गोरखपुर, कानपुर और चंडीगढ़ के स्कूलों में गईं। उन्होंने एक प्रतिष्ठित अकादमिक रिकॉर्ड के साथ पुणे के सशस्त्र बल मेडिकल कॉलेज से स्नातक की डिग्री हासिल की और दिसंबर 1985 में आर्मी मेडिकल कोर में नियुक्त हुईं। साधना नायर के पास फैमिली मेडिसिन में स्नातकोत्तर की डिग्री है। उन्होंने AIIMS नई दिल्ली में मेडिकल इंफॉर्मेटिक्स में दो साल का प्रशिक्षण कार्यक्रम भी पूरा किया है।

You Might Also Like

Indore में नर्मदा की मेन लाइन फूटी तो 15 फीट उछला पानी

Hema Malini ने 77 की उम्र में निभाया माता पार्वती का किरदार

Navratri 2026 की शुरुआत आज से जानें खास बातें

Nana Patekar के निधन से सिनेमा में छाया गहरा सन्नाटा

Vidisha का भक्तिग्राम, आधुनिक सुविधाओं से दूर जीवन

TAGGED: AIIMS, Director General Hospital Services, Indian army, Israeli Defense Forces, Lieutenant General Sadhna Saxena Nair, thefourth, thefourthindia, Vishisht Seva Medal, women medical service
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

alc resized 1280x808 1 - The Fourth
Music

Global Hip-Hop के सबसे महान producers PART 2

3 वर्ष पहले

ये हैं भारत का ‘Epstein’… 33 मासूमों की ज़िंदगी से खेलकर कमाई का घिनौना धंधा

भारतीय ने अमेरिका में छोड़ी राष्ट्रपति पद की दावेदारी

Asian Games : Golden Boy के नाम एक और Gold, सिंधु भी QF मे।

प्रशांत किशोर की गड़बड़ पकड़ाई …फर्जी वोट की बात करते हैं,खुद का वोट दो जगह

You Might Also Like

nehru-patel-jahan-thehre-the-us-200-saal-purani-residency-kothi-me-badlav-ki-yojana
Cities

नेहरू-पटेल जहां ठहरे थे, उस 200 साल पुरानी Residency Kothi में बदलाव की योजना

3 सप्ताह पहले
mppsc-aur-group-2-pariksha-ek-din-hone-se-badhi-mushkil
Education

MPPSC और ग्रुप-2 परीक्षा एक दिन होने से बढ़ी मुश्किल

3 सप्ताह पहले
IMG 20261002 WA0003 - The Fourth
Cities

Indore : भागीरथपुरा की रिपोर्ट पर कांग्रेस ने उठाए सवाल

3 सप्ताह पहले
cm-mohan-yadav-ke-naye-jet-ki-kaman-videshi-pilot-sambhalenge
Cities

सीएम Mohan Yadav के नए जेट की कमान विदेशी पायलट संभालेंगे

4 सप्ताह पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?