By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
June 6, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: महाकुंभ में भगदड़ कैसे मची? पहले भी कुंभ में हो चुकी हैं ऐसी घटना
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
WhatsApp Image 2025 01 29 at 1.50.57 PM - The Fourth
India

महाकुंभ में भगदड़ कैसे मची? पहले भी कुंभ में हो चुकी हैं ऐसी घटना

10 से ज्यादा लोगों की मौत और कई श्रद्धालुओं के घायल होने की आशंका है।

Last updated: जनवरी 29, 2025 1:55 अपराह्न
By Rajneesh 1 वर्ष पहले
Share
6 Min Read
SHARE

प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेले के दौरान 29 जनवरी 2025, बुधवार को मौनी अमावस्या के अवसर पर संगम तट पर एक “भगदड़ जैसी” स्थिति उत्पन्न हो गई, जिसमें 10 से ज्यादा लोगों की मौत और कई श्रद्धालुओं के घायल होने की आशंका है।

भगदड़ का यह हादसा रात करीब 1 बजे उस वक्त हुआ, जब संगम पर मौनी अमावस्या के स्नान को लेकर एकाएक भीड़ बढ़ने लगी। लोग मुख्य संगम पर ही स्नान करने की जिद करने लगे। तभी बढ़ते भीड़ के दबाव के कारण संगम के रास्ते में लगी बैरिकेडिंग टूट गई। इससे अचानक मेले में भगदड़ मच गई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जब लोग स्नान के लिए जा रहे थे, तभी बैरिकेडिंग के पास लोग सोए हुए थे। इसके चलते लेटे हुए लोगों के पैरों में फंसकर कुछ लोग गिर गए। उनके गिरते ही पीछे से आ रही लोगों की भीड़ एक के ऊपर एक गिरती चली गई।

एक चश्मदीद ने बताया – “पब्लिक ने धक्का दिया तो हमलोग नीचे गिर पड़े। लोग हमारे ऊपर चढ़ गए। हमने आवाज भी दी कि हमें उठा दो लेकिन किसी ने नहीं उठाया। किसी ने हमारी मदद नहीं की। हम बोलते रहें कि मम्मी की डेथ हो गई है, हमें उठा दो। लेकिन कोई नहीं उठा रहा था। लोग हमारे ऊपर से जाते रहे। भगदड़ के समय वहां कोई पुलिस नहीं थी।

मेले की अधिकारी, आकांक्षा राणा ने बताया, “संगम पर एक बैरियर टूटने से कुछ लोग घायल हो गए हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हम अभी तक घायलों की सही संख्या की पुष्टि नहीं कर पाए हैं।”

घटना का संज्ञान लेते हुए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने CM योगी आदित्यनाथ से तीन बार फोन पर बात की है। उन्होंने स्थिति के बारे में बात की है और दिशा-निर्देश भी दिए हैं। मामले में सीएम योगी ने कहा कि प्रयागराज में आज करीब 8-10 करोड़ श्रद्धालु मौजूद हैं। संगम नोज की ओर श्रद्धालुओं के आने से लगातार दबाव बना हुआ है। अखाड़ा मार्ग पर बैरिकेडिंग लांघने की कोशिश में कुछ श्रद्धालुओं को गंभीर चोटें आई हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौनी अमावस्या का महूर्त कल रात से शुरू हुआ है, तब से बड़ी संख्या में श्रद्धालु आ रहे हैं।

घटना पर पीएम मोदी ने शोक प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि प्रयागराज महाकुंभ में हुआ हादसा अत्यंत दुखद है। इसमें जिन श्रद्धालुओं ने अपने परिजनों को खोया है उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। इसके साथ ही मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

इस बीच, Gate और जॉइंट एडमिशन टेस्ट फ़ॉर मास्टर्स 2025 के एग्जाम सेंटर्स को प्रयागराज से लखनऊ ट्रांसफ़र कर दिया गया है। ताकि स्थिति और ना बिगड़े।

मौनी अमावस्या के दिन ही भगदड़ मचने से एक पुरानी दुखद घटना के ज़ख्म भी ताज़ा हो गए हैं। बात 3 फरवरी, 1954 सुबह करीब 8 बजे की है। जब प्रयागराज में लगे कुंभ मेले में मौनी अमावस्या के लिए लाखों की भीड़ उमड़ पड़ी थी। अचानक कुछ अफवाहें फैली , जिससे स्नान पर्व पर भगदड़ मच गई। 45 मिनट तक चले मौत के तांडव में करीब 800 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। ऐसा माना जाता है कि उस कुंभ में देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू भी आए थे। हादसे के बाद नेहरू ने नेताओं और अतिविशिष्ट लोगों से स्नान पर्वों पर कुंभ न जाने की अपील की थी। उस घटना के बाद से अरसे तक कुंभ में भगदड़ नहीं मची थी।

अलग – अलग कुम्भ के दौरान भगदड़ की कई घटनाएं हो चुकी हैं। 1992 में उज्जैन के सिंहस्थ कुंभ मेले के दौरान मची भगदड़ के दौरान 50 से अधिक श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी। वहीं महाराष्ट्र के नासिक में 2003 के कुंभ मेले के दौरान भगदड़ में 39 लोगों की मौत हो गई थी। 2010 के हरिद्वार कुंभ मेले के दौरान 14 अप्रैल को भगदड़ मच गई थी। इसमें 7 लोगों की मौत हो गई थी। इसी तरह प्रयागराज में 2013 में भी कुंभ मेले का आयोजन हुआ था। यह घटना मौनी अमावस्या पर 10 फरवरी को अमृत स्नान के दौरान घटी थी। प्रयागराज रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ में 36 लोगों की मौत हो गई थी।

प्रयाराज महाकुंभ के लिए करीब हेक्टेयर में मेला क्षेत्र बनाया गया है। मौनी अमावस्या को भारी संख्या में श्रद्धालुओं के आने का अनुमान लगाकर ही नदी किनारों पर जगह बढ़ाई गई थी ताकि हर घंटे दो लाख श्रद्धालु स्नान कर सकें। पहले यह क्षमता 50 हजार श्रद्धालुओं की ही थी। भीड़ इतनी ज्यादा आई कि सुबह तक ही तीन करोड़ श्रद्धालुओं ने महाकुंभ में स्नान कर लिया।

उत्तर प्रदेश सरकार ने महाकुंभ मेला परिसर को राज्य का 76वां जिला ही घोषित कर दिया। करीब 4,000 हेक्टेयर क्षेत्र में बसे महाकुंभ नगरी को 25 सेक्टर में बांटा गया है। इनमें 56 थाने और 144 चौकियां बनाई गई हैं और सुरक्षा बलों के करीब 40 हजार जवान तैनात हैं। लेकिन फिर भी ऐसी दुर्घटना घटित हो गई

You Might Also Like

Brown में दिखा करिश्मा कपूर का सबसे अलग अवतार

World Environment Day 2026 क्यों पूरी दुनिया के लिए अहम है

Indore में मासूम की माैत, परिवार ने गलत इलाज का आरोप लगाया

Indore में पानी चारी रोकने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगा रहे

मध्यप्रदेश में मंदिरों के लिए ‘Temple-Bond’

TAGGED: kumbh mela, maha kumbh, Prayagraj, prayagraj tragedy, thefourth, thefourthindia, Yogi Adityanath
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

thediplomat 2014 09 03 21 43 36 - The Fourth
India

800 साल बाद फिर वापस खड़ी हुई नालंदा यूनिवर्सिटी

2 वर्ष पहले

महिलाओं के हक में सुप्रीम कोर्ट का शानदार फ़ैसला, “Maternity Leave महिलाओं का Reproductive Right!”

इंदौर में 100 से अधिक घरों को गिराने का आदेश!

IPL मे शुरू हुए ‘Green Dot Ball’ पहल का क्या हुआ ?

हजारों किलोमीटर तक पैदल जा रहे है ‘राम भक्त’!

You Might Also Like

uttarakhand-me-fir-khila-valley-of-flowers-ka-saundarya
Fourth Special

उत्तराखंड में फिर खिला Valley of Flowers का सौंदर्य

3 दिन पहले
IIT-baba-adikarta-narayan-shoshan-ke-case-me-giraftar
National

IIT बाबा आदिकर्ता नारायण शोषण केस में गिरफ्तार

3 दिन पहले
IMG 20260601 WA0004 - The Fourth
India

केदारनाथ मंदिर के दान के पैसों से VIP की खातिरदारी, हंगामा

5 दिन पहले
Harmanpreet-kaur-ne-kaise-tay-kiya-Padma-Shri-tak-ka-safar
National

हरमनप्रीत कौर ने कैसे तय किया Padma Shri तक का सफर

2 सप्ताह पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?