By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
September 5, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: महाराष्ट्र के व्यक्ति से 20 लाख की धोखाधड़ी, इंदौर के एडवाइजरी कंपनी पर छापा
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
27 11 2023 27 chhapa 27 20231127 222336 - The Fourth
Cities

महाराष्ट्र के व्यक्ति से 20 लाख की धोखाधड़ी, इंदौर के एडवाइजरी कंपनी पर छापा

टीम ने एक पूरा कॉल सेंटर पकड़ा है जो इंदौर के पलासिया इलाके में एक महिला द्वारा संचालित किया जा रहा था।

Last updated: नवम्बर 28, 2023 6:04 अपराह्न
By Anushka 3 वर्ष पहले
Share
3 Min Read
SHARE

इंदौर: दिल्ली की तरह ही अब इंदौर में भी आनलाइन ठगी करने वाली गैंग सक्रिय हो गई है। गैंग के लोग यहां से देशभर में लोगों को झांसा देकर उनके साथ ठगी कर रहे हैं। शेयर कारोबार में निवेश पर दो से तीन गुना मुनाफा देने का बोलकर धोखाधड़ी करने वाली एक एडवाइजरी कंपनी पर क्राइम ब्रांच और महाराष्ट्र पुलिस ने दबिश दी है। टीम ने एक पूरा कॉल सेंटर पकड़ा है जो इंदौर के पलासिया इलाके में एक महिला द्वारा संचालित किया जा रहा था। महाराष्ट्र के सांगली में एक व्यक्ति ने उक्त कंपनी की शिकायत कर 20 लाख की धोखाधड़ी की रिपोर्ट की थी। उसी के बाद ये कार्रवाई हुई है।

DCP क्राइम ब्रांच निमिष अग्रवाल का बयान

DCP क्राइम ब्रांच निमिष अग्रवाल ने बताया कि, “सांगली के वीरेंद्र पाटिल ने पलासिया इलाके में संचालित दीक्षा होस्टिंग सॉल्यूशन कंपनी की शिकायत दर्ज करवाई थी। कंपनी की संचालिका ने शेयर कारोबार में निवेश का झांसा देकर 20 लाख रुपए का निवेश करवा लिया था। इस निवेश के लिए उसने 15 लाख का लोन भी लिया था। जब कंपनी से उसे मुनाफे की कोई राशि नहीं लौटाई गई तो उसने पुलिस में शिकायत की।”

इस पर कंपनी की संचालिका व कॉल सेंटर कर्मचारी निवेश किए गए रुपए लौटाने के लिए और रुपयों की डिमांड कर रहे थे। इस पर सांगली पुलिस ने उक्त कंपनी की जानकारी इंदौर भेजी। क्राइम ब्रांच ने महाराष्ट्र पुलिस के साथ सोमवार को पलासिया में दबिश देकर एडवाइजरी फर्म पर छापा मारा और यहां काम कर रही महिला सहित 10 लोगों को पकड़ा है।

रुपये जमा होने पर बंद कर लेते थे फोन

आरोपितों ने पूछताछ में बताया कि पिछले एक वर्ष से यह कॉल सेंटर संचालित करते हुए लोगों के साथ धोखाधड़ी कर रहे हैं। कॉल सेंटर में काम करने वाले सदस्य देश के अलग-अलग राज्यों में फोन लगाकर रुपये दोगुना करने के लालच में एडवाइजरी फर्म की आड़ में लोगों से रुपये लगवाते थे। जब खाते में रुपये आ जाते थे, तो फोन बंद कर लेते थे। गिरफ्तार आरोपितों को सांगली पुलिस को सौंप दिया है। आरोपितों से पूछताछ में अन्य ठगी के मामले में सामने आ सकते हैं।

लोन लेकर जमा किए थे रुपये

अधिकारियों के मुताबिक, 10 दिन पहले हमारे पास एक शिकायत आई थी। इसमें रुपये दोगुना करने और मनी कंट्रोल के नाम पर एक फर्म ने रुपये जमा करवा लिए थे। इसके बाद सांगली पुलिस के साथ मिलकर पलासिया स्थित फर्म पर छापा मारा। फरियादी ने यह रकम लोन लेकर जमा की थी। इसके बाद लोन की किस्त भरना भी मुश्किल हो गया।

You Might Also Like

Janmashtami पर मप्र के इन कृष्ण मंदिरों में उमड़ेगी आस्था

Shravan के आखिरी सोमवार पर शिवमय हुआ उज्जैन-इंदौर

Indore में खुला 14-D सिनेमा वाला Virtual Zoo

IIT Indore ने ओरल कैंसर की जांच में खोजी नई राह

इंदौर में 20 लाख का Robot, आसान करेगा इंसानी काम

TAGGED: Deeksha Hosting Solution Private Limited, indore, loan, online fraud, Palasia, Raid
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

12 सालों के बाद भारत आएंगे पाकिस्तान के विदेश मंत्री 

3 वर्ष पहले

एशियन गेम्स की स्क्वाड मे इंदौर की शिखा – आहाना शामिल

हिप हॉप का रिवॉल्यूशन और गोल्डन ईरा

पुतिन – ट्रम्प की नजदीकियां बढ़ा रही हैं चीन की चिंता!

तेज प्रताप यादव और उनका विवादित राजनीतिक सफर, केवल तेज प्रताप नहीं पूरे यादव परिवार का इतिहास विवादों से घिरा हुआ

You Might Also Like

iit-indore-ki-8-taknikon-ko-mila-udyogon-ka-bharosa
Cities

IIT Indore की 8 तकनीकों को मिला उद्योगों का भरोसा

1 महीना पहले
international-tiger-day-par-madhya-pradesh-ne-phir-dikhai-bagho-ki-takat
Fourth Special

International Tiger Day पर मध्य प्रदेश ने फिर दिखाई बाघों की ताकत

1 महीना पहले
narsinghpur-me-jal-kranti-ki-nai-misaal
Cities

Narsinghpur में जल क्रांति की नई मिसाल

1 महीना पहले
IMG 20260727 WA0007 - The Fourth
Cities

Indore में बना 68 वां ग्रीन करिडोर

1 महीना पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?