By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
September 5, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: मलेशिया के इस्लामिक वेलफेयर होम्स में यौन शोषण का आरोप, पुलिस ने छापेमारी कर आजाद कराए 402 बच्चे
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
d63f32b4 rumah amal pdrm pic 110924 1 - The Fourth
World

मलेशिया के इस्लामिक वेलफेयर होम्स में यौन शोषण का आरोप, पुलिस ने छापेमारी कर आजाद कराए 402 बच्चे

20 इस्लामी चैरिटी होम्स पर छापेमारी कर 402 बच्चों को मुक्त कराया।

Last updated: सितम्बर 12, 2024 4:45 अपराह्न
By Divya 2 वर्ष पहले
Share
4 Min Read
SHARE

मलेशिया में पुलिस ने बीते बुधवार रात 20 इस्लामिक वेलफेयर होम्स पर छापेमारी कर 402 बच्चों को आजाद कराया है। इनमें 1 से 17 साल की उम्र के 201 लड़के और 201 लड़कियां शामिल हैं। पुलिस का आरोप है कि, इन होम्स में बच्चों का यौन शोषण हो रहा था और उन्हें अमानवीय परिस्थितियों में रखा गया था। यह वेलफेयर होम्स ग्लोबल इखवान सर्विसेज एंड बिजनेस होल्डिंग्स (GISB) नामक इस्लामिक बिजनेस ग्रुप से जुड़े थे। पुलिस ने इस मामले में 171 संदिग्धों को गिरफ़्तार कर लिया है, जिनमें 105 महिलाएं शामिल हैं। हालांकि पुलिस बच्चों के विरुद्ध यौन अपराध और मानव तस्करी के कानूनों के तहत मामले की जाँच कर रही है।

2 सितंबर 2024 को शिकायत मिलने की बाद की छापेमारी

वेलफेयर होम्स में बच्चों के साथ दुर्व्यवहार, यौन उत्पीड़न और छेड़छाड़ जैसी घटनाओं की शिकायत मिलने की बाद छापेमारी की गई है। पोर्ट डिक्सन में चल रहे चैरिटी होम्स को लेकर यह शिकायत 2 सितंबर 2024 को मिली थी। इसके बाद 11 सितंबर को दो अलग-अलग राज्यों में चल रहे 20 इस्लामी चैरिटी होम्स पर छापेमारी कर 402 बच्चों को मुक्त कराया गया था। यहां रहने वाले बच्चों के साथ पहले बलात्कार किया जाता था। फिर उन्हें दूसरों बच्चों से बलात्कार करना सिखाया जाता था। इतना ही नहीं बल्कि विरोध करने पर 5 साल की उम्र तक के बच्चों को गर्म चीजों से दाग दिया जाता था। प्रारंभिक जांच में पाया गया कि, वेलफेयर होम्स में रहने वाले अधिकांश बच्चे ग्रुप के कर्मचारियों के थे। यह ग्रुप किराना, बेकरी, रेस्तरां, पोल्ट्री फार्म और ट्रैवल जैसे कई व्यवसायों से जुड़ा है और इसकी शाखाएं 20 देशों तक फैली हुई है।

धार्मिक नेता अशारी मोहम्मद ने ग्लोबल इखवान की स्थापना की

बता दे कि, ग्लोबल इखवान की स्थापना अशारी मोहम्मद ने की थी। अशारी मोहम्मद मलेशिया का एक धार्मिक नेता था। उसने दावा किया था कि, अल्लाह ने उसे कई चमत्कारिक शक्तियों से नवाजा है। इसके बाद उसने 1968 में अल-अरकम नाम से एक धार्मिक संप्रदाय शुरू किया। अशारी बहुविवाह का समर्थक था। उसने खुद 5 शादियां की थीं। अल-अरकम पर सरकार ने 1994 में बैन कर दिया था। इसके बाद अशारी को विर्धमी बताकर गिरफ्तार कर लिया गया था। जिसके बाद 2010 में जेल में ही उसकी मौत हो गई थी।

अल-अरकम धार्मिक संप्रदाय से जुड़ी है कंपनी

GISB मलेशिया स्थित अल-अरकम धार्मिक संप्रदाय से जुड़ी है। जिस पर सरकार ने 1994 में बैन लगा दिया था। यह खुद को मुस्लिम प्रथाओं पर आधारित एक इस्लामी समूह बताता है। फर्म पहले भी विवादों में रह चुकी है। इससे पहले मुसलमानों में बहुविवाह के लिए प्रोत्साहित करने पर काफी बवाल हो चुका है। इसके साथ ही फर्म ने महिलाओं से ‘वेश्याओं की तरह’ अपने पतियों के साथ रहने का आह्वान किया था। हालांकि गलोबल इखवान ने अपने बचाव में बीते बुधवार को कहा कि वेलफेयर होम्स से उनका कोई संबंध नहीं है। वे बच्चों के शोषण में किसी भी तरह से शामिल नहीं हैं। ग्रुप ने कहा कि वे इस्लामिक कानून से हटकर कोई भी काम नहीं करते हैं।

You Might Also Like

Nikita Porwal अब मिस वर्ल्ड 2026 में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

Janmashtami पर मप्र के इन कृष्ण मंदिरों में उमड़ेगी आस्था

Hanuman Ansh के गाने ने बदली सुनील लोधी की जिंदगी

Mahakali में अक्षय खन्ना का रौद्र रूप देख मची हलचल

यश की Toxic में कितना दम, जानें फिल्म का पूरा रिव्यू

TAGGED: abuseallegations, childprotection, childrensafety, childwelfare, humanrights, humantrafficking, islamicwelfarehomes, Malaysia, malaysianews, policeaction, policeoperation, rescuedchildren, sexualabuse, thefourth, thefourthindia, welfarehomes
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

aac4df30 41cf 11f0 b6e6 4ddb91039da1 - The Fourth
World

America में नहीं घुस पायेंगे 12 देशों के नागरिक, Trump ने क्यूँ लगाया बैन?

1 वर्ष पहले

इंदौर: अलीराजपुर कलेक्टर, तहसीलदार व खजराना TI पर लोकायुक्त में केस दर्ज

पेपर लीक का आरोप, यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी होने पर 244 लोगों की हुई गिरफ़्तारी !

आज की तारीख – 29: संविधान सभा ने छुआछूत के खिलाफ लिया ऐतिहासिक फैसला !

Delhi-NCR में सांस लेना हुआ मुश्किल, AQI गंभीर श्रेणी में पहुंचा, कई कामों पर लगी पाबंदी

You Might Also Like

drishyam-3-ka-nya-naam-sun-badha-darshako-ka-suspense
Entertainment

Drishyam 3 का नया नाम सुन बढ़ा दर्शकों का सस्पेंस

2 सप्ताह पहले
shravan-ke-aakhri-somvar-pr-shivmay-hua-ujjain-indore
Cities

Shravan के आखिरी सोमवार पर शिवमय हुआ उज्जैन-इंदौर

2 सप्ताह पहले
2030-tak-moon-par-khulenge-naukri-ke-naye-raste
Science

2030 तक Moon पर खुलेंगे नौकरी के नए रास्ते

2 सप्ताह पहले
indore-me-khula-14-d-cinema-wala-virtual-zoo
Cities

Indore में खुला 14-D सिनेमा वाला Virtual Zoo

2 सप्ताह पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?