By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
September 5, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: मणिपुर में JDU बनी रहेगी NDA के साथ, सुबह अलग होने की झूठी चिट्ठी सामने आई थी
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
bihar cm nitish kumar 081306243 16x9 1 - The Fourth
Politics

मणिपुर में JDU बनी रहेगी NDA के साथ, सुबह अलग होने की झूठी चिट्ठी सामने आई थी

जेडीयू ने मणिपुर में भाजपा सरकार से अपना समर्थन वापस ले लिया है।

Last updated: जनवरी 22, 2025 5:57 अपराह्न
By Rajneesh 2 वर्ष पहले
Share
4 Min Read
SHARE

बिहार की राजनीति के ‘चाणक्य’ कहे जाने वाले नितीश कुमार भारतीय राजनीति के उस अनूठे किरदार हैं, जिनकी चालों को समझने के लिए आपको न केवल राजनीति की किताबें पढ़नी होंगी, बल्कि शायद ज्योतिषियों और मनोवैज्ञानिकों से भी सलाह लेनी पड़ेगी।

हाल ही में खबर आई कि जेडीयू ने मणिपुर में भाजपा सरकार से अपना समर्थन वापस ले लिया है। इस बात से हर जगह खलबली मच गई। हालांकि जल्दी ही हालत सम्भाले गए और ग़लत चिट्ठी लिखने वाले को अनुशासनहीनता के लिए दंड दिया गया।

जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद के मुताबिक, ‘यह कदम मणिपुर जेडीयू अध्यक्ष की ओर से एनडीए से अलग होने का दावा करने के बाद उठाया गया है।’ उन्होंने स्पष्ट किया कि मणिपुर इकाई ने केंद्रीय नेतृत्व से कोई बात नहीं की थी। उन्होंने कहा, ‘मणिपुर इकाई ने केंद्रीय नेतृत्व से कोई संवाद नहीं किया, उन्हें (मणिपुर जेडीयू प्रमुख) ने अपनी मर्जी से पत्र लिखा था। अनुशासनहीनता पर उनके खिलाफ कार्रवाई कर पदमुक्त कर दिया गया है।’ उन्होंने यह भी सुनिश्चित किया कि जेडीयू अब भी एनडीए का समर्थन करती है। फिलहाल, हम एनडीए के साथ हैं और राज्य इकाई राज्य के विकास के लिए मणिपुर के लोगों की सेवा करना जारी रखेगी।

मणिपुर विधानसभा में भाजपा के पास 37 सीटें हैं, जो बहुमत से ज्यादा है। जेडीयू का फ़िलहाल 1 विधायक है। हालांकि उन्होंने पहले 6 सीट जीती थी। अगर जेडीयू ने सच में भी समर्थन वापस लिया होता तो NDA सरकार पर तत्काल कोई खतरा नहीं होता । हां लेकिन इस फैसले के दूरगामी परिणाम जरूर होते। खासकर दिल्ली और पटना में चुनावों में।

बिहार में इस साल अक्टूबर के आसपास विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इस भ्रामक कदम के कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। कुछ लोगों का तो कहना ये भी है कि भाजपा पर सीट बंटवारे के लिए दबाव बनाने की रणनीति के तहत ऐसा करवाया गया है।

वैसे ये कोई नई बात नहीं नितीश कुमार का पूरा राजनीतिक सफर ऐसा है कि बिहार की जनता नितीश कुमार को देखकर शायद यही सोचती होगी, “कभी इधर, कभी उधर, कब तक झेले जनाब आपका ये सफर?

2015 में उन्होंने लालू प्रसाद यादव के साथ हाथ मिलाया, भाजपा के खिलाफ ‘महागठबंधन’ बनाया और जीत दर्ज की। लेकिन 2017 में वही नितीश, जो लालू को ‘भ्रष्टाचार का प्रतीक’ कहकर गले मिले थे, अचानक भाजपा के साथ हो लिए। जनता अभी तक इस चमत्कार को समझने की कोशिश ही कर रही थी कि 2022 में उन्होंने भाजपा को अलविदा कहकर फिर से महागठबंधन का राग छेड़ दिया।

नितीश कुमार का राजनीतिक दर्शन ‘सिद्धांत’ से ज्यादा ‘सुविधा’ पर आधारित लगता है। वह कभी ‘सुशासन बाबू’ के नाम से जाने गए, तो कभी ‘पलटू राम’ के उपनाम से। उनकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि वह कभी भी हार नहीं मानते। सत्ता में बने रहने के लिए वह किसी भी हद तक जा सकते हैं।

नितीश की राजनीति को समझने की कोशिश करना समय बर्बाद करने जैसा है, क्योंकि अगले दिन वह फिर कुछ नया कर सकते हैं। वह बिहार की राजनीति के ‘टाइम ट्रैवलर’ हैं… हमेशा इधर-उधर और कभी-कभी दोनों जगह एक साथ।

You Might Also Like

Nikita Porwal अब मिस वर्ल्ड 2026 में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

Janmashtami पर मप्र के इन कृष्ण मंदिरों में उमड़ेगी आस्था

Hanuman Ansh के गाने ने बदली सुनील लोधी की जिंदगी

Mahakali में अक्षय खन्ना का रौद्र रूप देख मची हलचल

यश की Toxic में कितना दम, जानें फिल्म का पूरा रिव्यू

TAGGED: bihar politics, JDU, jdu leadership, manipur, manipur politics, NDA, Nitish Kumar, political news, political strategy, rajiv ranjan prasad, thefourth, thefourthindia
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

teesri manzil eastman versus technicolor - The Fourth
Entertainment

भारत में कलर फिल्में बनने का सिलसिला

3 वर्ष पहले

दिल्ली में अब लोग मजबूर अपना घर छोड़ने पर

1 अप्रैल से बदल जाएगा Income Tax सिस्टम, जानिए आपकी जेब पर क्या होगा असर

Vinesh ने कहा ‘लड़ूंगी नहीं तो आइने में शक्ल नहीं देख पाऊंगी’

NewsClick के ऑफिस और पत्रकारों के घरों पर छापे !

You Might Also Like

drishyam-3-ka-nya-naam-sun-badha-darshako-ka-suspense
Entertainment

Drishyam 3 का नया नाम सुन बढ़ा दर्शकों का सस्पेंस

2 सप्ताह पहले
shravan-ke-aakhri-somvar-pr-shivmay-hua-ujjain-indore
Cities

Shravan के आखिरी सोमवार पर शिवमय हुआ उज्जैन-इंदौर

2 सप्ताह पहले
2030-tak-moon-par-khulenge-naukri-ke-naye-raste
Science

2030 तक Moon पर खुलेंगे नौकरी के नए रास्ते

2 सप्ताह पहले
indore-me-khula-14-d-cinema-wala-virtual-zoo
Cities

Indore में खुला 14-D सिनेमा वाला Virtual Zoo

2 सप्ताह पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?