By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
October 21, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: मणिपुर में लंबे खूनी संघर्ष के बाद एन बीरेन सिंह का इस्तीफा!
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
N. Biren Singh resigns as Chief Minister of Manipur - The Fourth
India

मणिपुर में लंबे खूनी संघर्ष के बाद एन बीरेन सिंह का इस्तीफा!

सिंह 2017 से 2025 तक तकरीबन आठ वर्षों तक मुख्यमंत्री पद पर रहे।

Last updated: फ़रवरी 10, 2025 7:19 अपराह्न
By Mihir Dhekane 2 वर्ष पहले
Share
3 Min Read
SHARE

मणिपुर में 3 मई 2023 से चल रहे कुकी-मैतेई संघर्ष के बाद, एन बीरेन सिंह ने रविवार को राज्यपाल को इस्तीफा सौंप दिया। विपक्ष लंबे समय से उनके इस्तीफे की मांग कर रहा था। सिंह 2017 से 2025 तक तकरीबन आठ वर्षों तक मुख्यमंत्री पद पर रहे। 2017 में अपनी पार्टी को मणिपुर में पहली बार जीत दिलाई और 2022 में भी सरकार को बरकरार रखा। लेकिन कुकी-मैतेई संघर्ष से उचित ढंग से न निपट पाने के कारण उनके दूसरे कार्यकाल पर सवाल खड़े कर दिए। पिछले कुछ समय से मणिपुर में जो हुआ वो किसी से छुपा नहीं है और एन बीरेन सिंह की आलोचना इसी कारण हो रही थी कि वे इस संघर्ष को रोकने में नाकाम रहे या फिर इस पर चुप्पी साधे हुए थे। भाजपा की प्रदेश यूनिट के अंदर ही मतभेद शुरू हो गए थे। उनके अपने लोग ही मुख्यमंत्री बदलने की मांग कर रहे थे। आने वाले विधानसभा सत्र में सिंह के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी थी, ऐसे में यदि भाजपा के अपने ही विधायक ही सिंह के खिलाफ वोट करते, तो पार्टी के लिए राजनीतिक नुकसान होता। ऐसे में सोच समझकर यह निर्णय लिया गया।

हिंसा की शुरुआत!

मणिपुर में मैतेई समुदाय की मांग थी कि उन्हें भी कुकी समुदाय की तरह Scheduled Tribe का दर्ज़ा दिया जाए। तनाव और अधिक इसलिए गया जब कुकियों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। कुकियों का तर्क था कि इससे समाज पर उनका प्रभाव और ज्यादा मजबूत हो जाएगा। उनका कहना था कि नशीली दवाओं के खिलाफ अभियान उनके समुदाय को निशाना बनाने का बहाना है।

किस प्रकार की घटनाएं हुई?

इस हिंसा में जो कुछ भी हुआ, वो बहुत ही पीड़ादायक था। सरकारी आंकड़ों के अनुसार तकरीबन 221 लोगों की मौत हुई और 1000 से ज़्यादा घायल हुए। 132 मन्दिरों और करीब 400 चर्चों को नुकसान पहुंचा। 60,000 से ज़्यादा लोग बेघर हो गए। इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई। लेकिन अति तब हो गई, जब 2 महिलाओं को नग्न परेड करवाई गई तथा उनके साथ सबके सामने गलत काम किया गया। दोनों ही समुदायों का एक दूसरे के ऊपर से विश्वास पूरी तरह से टूट गया होगा।

अब आगे क्या?

अगले मुख्यमंत्री के लिए वाय खेमचंद सिंह, टी विश्वजीत सिंह और टी सत्यब्रत सिंह का नाम आगे चल रहा है। आने वाले समय में स्थिति स्पष्ट हो ही जाएगी। पिछले कुछ समय से मणिपुर में शांति ज़रूर है मगर हम यही उम्मीद करते है कि इस हिंसा का अंत हो तथा इसका उचित समाधान हो।

You Might Also Like

Indore में नर्मदा की मेन लाइन फूटी तो 15 फीट उछला पानी

Hema Malini ने 77 की उम्र में निभाया माता पार्वती का किरदार

Navratri 2026 की शुरुआत आज से जानें खास बातें

Nana Patekar के निधन से सिनेमा में छाया गहरा सन्नाटा

Vidisha का भक्तिग्राम, आधुनिक सुविधाओं से दूर जीवन

TAGGED: Amit Shah, bjp, cm resignation, manipur, Manipur CM, Manipur news, manipur violence, N. Biren Singh, thefourth, thefourthindia
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

cricket 1418155425 sm - The Fourth
Sports

Olympics मे वापसी के लिये तैयार क्रिकेट

3 वर्ष पहले

रीवा में 160 फीट गहरे बोरवेल में गिरा बच्चा, न आ रही आवाज और न पहुंच पा रहा ऑक्सीजन

El Clásico में चेन्नई का दबदबा

कैरिबियन क्रिकेट के अर्श से फर्श पहुंचने की दास्तान

Cannes 2026 में भारत का दमदार जलवा

You Might Also Like

nehru-patel-jahan-thehre-the-us-200-saal-purani-residency-kothi-me-badlav-ki-yojana
Cities

नेहरू-पटेल जहां ठहरे थे, उस 200 साल पुरानी Residency Kothi में बदलाव की योजना

3 सप्ताह पहले
mppsc-aur-group-2-pariksha-ek-din-hone-se-badhi-mushkil
Education

MPPSC और ग्रुप-2 परीक्षा एक दिन होने से बढ़ी मुश्किल

3 सप्ताह पहले
IMG 20261002 WA0003 - The Fourth
Cities

Indore : भागीरथपुरा की रिपोर्ट पर कांग्रेस ने उठाए सवाल

3 सप्ताह पहले
cm-mohan-yadav-ke-naye-jet-ki-kaman-videshi-pilot-sambhalenge
Cities

सीएम Mohan Yadav के नए जेट की कमान विदेशी पायलट संभालेंगे

4 सप्ताह पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?